<

LPG Cylinder Price Cut News: नए साल पर गृहणियों को शानदार गिफ्ट, जानें घरेलू सिलेंडर पर केंद्र सरकार का क्या है मास्टर स्ट्रोक?

LPG Cylinder Price Cut News: सरकार नए साल पर गृहणियों को शानदार गिफ्ट दे सकती है. सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में कमी के बाद अब एलपीजी के दामों में भी राहत मिल सकती है. कई दिनों से एलपीजी की कीमतों में राहत नहीं होने के बाद सरकार लोगों को खुशखबरी दे सकती है.

LPG Cylinder Price Cut News: नया साल आने वाला है और करोड़ों लोगों को सरकार की ओर से शानदार गिफ्ट मिल सकता है. महंगाई से जनता को राहत की सांस मिल सकती है. जी हां, सरकार ने 1 जनवरी 2026 से सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में 2 से 3 रुपए प्रति यूनिट की कटौती का ऐलान किया. ऐसे में अब एलपीजी सिलेंडर पर भी खुशखबरी मिल सकती है। सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमत की समीक्षा करती हैं। कमर्शियल सिलेंडर के दाम तो कम हुए हैं लेकिन घरेलू इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर के दाम 9 मार्च, 2024 से नहीं बदले हैं.

अभी कुछ ऐसी है कीमत

दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 803 रुपए है. उज्ज्वला योजना के तहत लाभ मिलने वाले लोगों को सालाना 9 सिलेंडर तक 300 रुपए की सब्सिडी मिलती है. मतलब उनके लिए इसकी कीमत 503 रुपए हैं. कोलकाता में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 879 रूपए, मुंबई में 852.50 रूपए और चेन्नई में 868.50 रूपए है. इसी तरह दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1580.50 रूपए, कोलकाता में 1684 रूपए, मुंबई में 1531.50 रूपए और चेन्नई में 1739.50 रूपए है.

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी गिरावट आई है. यह 60 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है जो 2021 के बाद इसका सबसे निचला स्तर है. Oilprice.com के मुताबिक ब्रेंट क्रूड अभी 60.22 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. सप्लाई बढ़ने और डिमांड फ्लैट होने से क्रूड की कीमत में गिरावट आई. पिछले सत्र में यह 60 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे हो गया था जोकि इसका 5 साल का कम स्तर है। क्रूड ऑयल के दामों में इस साल 21 प्रतिशत की कमी आई और यह 2020 के बाद उसका सबसे खराब परफॉर्मेंस है.

ऐसी है क्रूड ऑयल प्रोसेस

क्रूड से पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सहित कई अन्य प्रोडक्ट तैयार होते हैं। जब कच्चे तेल को रिफाइन किया जाता है तो इसे अलग-अलग घटकों में तोड़ा जाता है जिन्हें हाइड्रोकार्बन कहा जाता है। इसके पहले लेवल में पेट्रोलियम गैस जैसी अन्य नेचुरल गैसें निकलती हैं और इसी पेट्रोलियम गैस को एलपीजी सिलेंडर में भरा जाता है. कच्चा तेल सस्ता होने से रिफाइनरीज का मार्जिन काफी अच्छा हुआ है. वे इसका फायदा ग्राहकों को दे सकते हैं. फिलहाल, आगे भी क्रूड ऑयल की कीमतों में कुछ अधिक तेजी आने की कोई गुंजाइश दिखाई नहीं देती.

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST