<
Categories: मनोरंजन

Dhurandhar Box Office Collection : दो दिन में 50 करोड़ के पार पहुंची ‘धुरंधर’, रणवीर सिंह ने बड़े-बड़े सूरमाओं को दी धोबी पछाड़; बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल

Dhurandhar Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की धुरंधर ने दो दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन 75 करोड़ के पार हो चुका है.

Dhurandhar Box Office Collection Day 2: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म ने दो दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. दर्शकों को फिल्म की कहानी और एक्शन काफी पसंज आ रही है. अगर फिल्म इसी तरह कमाई करती रही, तो जल्द 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. 

फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार

पहले दिन शानदार कमाई करते हुए, भारत में अनुमानित 27 करोड़ रुपये की कमाई के बाद, ‘धुरंधर’ की कमाई शनिवार को और बढ़ी. सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन सभी भाषाओं में भारत में लगभग 31 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही, फिल्म ने आधिकारिक तौर पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और दो दिनों में कुल मिलाकर 58 करोड़ रुपये की कमाई का अनुमान लगाया है. यह शुरुआती बॉक्स ऑफिस अनुमानों के अनुरूप है, जिसमें दो दिनों में 57-59 करोड़ रुपये की कमाई का अनुमान लगाया गया था.

दुनिया भर में कुल कमाई

Sacnilk के अनुसार, शनिवार के अंत तक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई अनुमानित 69.75 करोड़ रुपये है. विदेशों में, ‘धुरंधर’ ने अनुमानित 7.6 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसकी दुनिया भर में कुल कमाई लगभग 77.35 करोड़ रुपये हो गई. अगर फिल्म अपनी गति बनाए रखती है, तो यह दुनिया भर में सप्ताहांत में 100 करोड़ रुपये की कमाई की ओर बढ़ सकती है.

क्या है फिल्म धुरंधर की कहानी?

फिल्म धुरंधर पाकिस्तान की तबाही की कहानी है. जहां रणवीर सिंह इंडियन स्पाई के तौर पर जाते हैं. यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है. इस फिल्म का निर्देशन आदित्य घर ने किया है. रणवीर सिंह के साथ फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे कई सुपरस्टार अहम किरदार निभा रहे हैं. वहीं आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा भी फिल्म में आइटम सॉन्ग पर थिरकती नजर आ रही हैं.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी! सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी, जानें दोनों की Age

Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…

Last Updated: October 31, 2026 17:06:06 IST

हैदराबाद के गर्ल्स हॉस्टल में क्या चल रहा था? 3 राज्यों की 10 महिलाएं मिलीं, अंडाणु निकालने के शक में जांच

Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…

Last Updated: October 31, 2026 16:45:15 IST

Ahoi Ashtami 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, तारों के दर्शन और पूरी विधि

Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 31, 2026 16:30:05 IST

टोल प्लाजा पर किन्नरों का हंगामा, मारपीट के बाद पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा, वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीनने की कोशिश

Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…

Last Updated: October 31, 2026 16:12:22 IST

बल्लेबाजों के दम पर कब तक जीतेगी टीम इंडिया? चौथे टी20 में हार के बाद कैफ ने मैनेजमेंट को घेरा

India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…

Last Updated: October 31, 2026 15:58:46 IST