<
Categories: मनोरंजन

फैन ने एडिट किया रहमान डकैत स्टाइल वीडियो, धुरंधर डायरेक्टर आदित्य धर ने की वाहवाही, बताया कसाईनुमा

आदित्य धर की फिल्म दुरंधर के रिलीज होने के बाद फैन एडिटेड वीडियोज भी काफी वायरल हुए. हाल ही में डायरेक्टर आदित्य धर ने फैन एडिट वीडियो पर रिएक्ट करते हुए उसे कसाईनुमा बताया.

Aditya Dhar Reacted on Fan Video: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े और अपनी परफॉर्मेंस के लिए खूब तारीफें बटोरीं. फिल्म में सबसे ज्यादा तारीफ अक्षय खन्ना की एक्टिंग की हुई थी. उनके रहमान डकैत के किरदार ने फैंस का दिल जीता और काफी सुर्खियां बटोरीं. उनके डायलॉग डिलीवरी से लेकर उनके डांस मूव्स और वायरल ट्रैक FA9LA—बहुत तारीफें मिलीं. फिल्म से रहमान डकैत का डायलॉग ‘रहमान डकैत की दी हुई मौत, बड़ी कसीनुमा होती है’ काफी वायरल हुई. 

फिल्म को रिलीज हुए काफी समय हो चुका है लेकिन फैन अब तक इस फिल्म से उबर नहीं पाए हैं. एक फैन एडिट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई. जिसकी तारीफ खुद डायरेक्टर आदित्य धर ने की है. डायरेक्टर आदित्य धर ने रहमान डकैत के स्टाइल में फैन के बनाए धुरंधर एडिट पर रिएक्ट किया. क्रिएटिविटी से इम्प्रेस होकर उन्होंने कमेंट किया. उन्होंने लिखा, ‘क्या कसीनुमा एडिट है!! शानदार! इसे जारी रखो, भाई!!’

धुरंधर 2 अपडेट

धुरंधर 2 यानी धुरंधर द रिवेंज फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. 19 मार्च 2026 को ये फिल्म  हिंदी के साथ ही तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होने वाली है. ये फिल्म आदित्य धर ने लिखा और डायरेक्ट किया है. इस फिल्म को आदित्य धर के साथ ही ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है.

धुरंधर ने गाड़े झंडे

धुरंधर फिल्म ने रिलीज होते ही फैंस के मन में अपनी जगह बनाई और जमकर सुर्खियां बटोरीं. फिल्म ने बड़े पर्दे पर धमाल मचाते हुए 70 दिनों में 1300 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की. वहीं ओटीटी पर रिलीज होते ही 24 घंटे के अंदर 7.6 मिलियन व्यूज हासिल कर रिकॉर्ड बनाया. इसने एनिमल को पीछे छोड़ दिया. ये फिल्म रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई है. 

धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज

फिल्म धुरंधर की कहानी कराची में अंडरकवर काम करने वाले एक भारतीय इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के बारे में थी. जो भारत की सुरक्षा के लिए खतरा बने एक आतंकी ग्रुप को खत्म करने के लिए क्रिमिनल नेटवर्क और पॉलिटिकल सर्कल में काम करता है. वहीं धुरंधर 2 में हमजा अली मजहरी की कहानी आगे बढ़ती है, जो एक अंडरकवर इंडियन एजेंट है और अब पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड में मजबूती से घुस चुका है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Bhopal kidnapping case: भोपाल में 8 लोगों को अगवा कर मांगी 10 लाख की फिरौती, दोस्त ने ऐसे बचाई जान

Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…

Last Updated: October 19, 2026 23:21:03 IST

Noida Traffic Advisory: नोएडा में दशहरे पर ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें रूट

Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट…

Last Updated: October 19, 2026 23:16:07 IST

Sidhu Moose Wala के छोटे भाई का VIDEO वायरल, स्टेज पर बंदूक चलाने की नकल करते दिखा छोटा सिद्धू, अब जांच की मांग

Sidhu Moose Wala: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई सुखदीप सिंह सिद्धू की…

Last Updated: October 19, 2026 23:02:39 IST

Alia Bhatt Durga Puja look: दुर्गा पूजा के लिए आलिया भट्ट का स्टाइलिश ट्रेडिशनल लुक, गुलाबी साड़ी में दिखीं बंगाली बाला

Alia Bhatt Durga Puja look: दुर्गा पूजा में आलिया भट्ट अपने पारंपरिक बंगाली लुक को…

Last Updated: October 19, 2026 22:46:53 IST

सीएम योगी का लखनऊ को बड़ा तोहफा! बनेगी AI सिटी, निवेश से लेकर रोजगार तक खुलेंगे नए रास्ते

CM Yogi Lucknow AI City Project: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आने वाले समय में…

Last Updated: October 19, 2026 22:39:44 IST

फ्रांस में दंगों के बाद सख्ती, कई शहरों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू; 2400 लोग गिरफ्तार

France Riots 2026: फ्रांस में महंगाई और बढ़ती जीवन-यापन लागत के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे…

Last Updated: October 19, 2026 22:13:06 IST