<
Categories: मनोरंजन

इस फिल्म की शूटिंग में बेकाबू हो गए थे ‘धुरंधर’ रणवीर सिंह, कर बैठे ऐसी हरकत…, नाराज होकर चली गई थीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड की फिल्म “लुटेरा” को आज भी कल्ट क्लासिक माना जाता है, लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान धुरंधर रणवीर सिंह की एक हरकत की वजह से सोनाक्षी सिन्हा काफी नाराज हो गयी थी. आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला.

बॉलीवुड की फिल्म “लुटेरा” को आज भी कल्ट क्लासिक माना जाता है, लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान धुरंधर रणवीर सिंह की एक हरकत की वजह से सोनाक्षी सिन्हा काफी नाराज हो गयी थी.

सोनाक्षी सिन्हा ने एक इंटरव्यू में इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है, कि कैसे रणवीर सिंह ने उन्हें गुस्सा दिला दिया था. आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला.

सोनाक्षी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

फिल्म लुटेरा के सेट पर हुई एक अनोखी घटना ने उस वक्त काफी सुर्खियां बटोरी थीं, जब अभिनेता रणवीर सिंह के उत्साह और भावनात्मक अभिनय की वजह से उनकी सह‑कलाकार सोनाक्षी सिन्हा काफी नाराज हो गईं. सोनाक्षी सिन्हा ने  इंटरव्यू में ये खुलासा किया कि एक इमोशनल सीन के दौरान रणवीर को अपनी सह‑कलाकार को खींचकर पकड़ना था और जोर से गुस्से में डायलॉग बोलना था- “तुमने बुलाया पुलिस को!” इसी दौरान उनके मुंह से निकली थूक सोनाक्षी के चेहरे पर जा लगी, जिस पर एक्ट्रेस नाराज हो गयी थीं.  

रणवीर ने खुद बताया कि वे उस समय इतने अपने किरदार में लीन थे कि उन्हें इस बात का भी पता नहीं चल रहा था कि वे गलती से सोनाक्षी पर बार‑बार थूक रहे हैं. सोनाक्षी ने शुरुआत में इसे अनदेखा करने की कोशिश की, लेकिन जब यही चीज लगातार दोहराई गई तो वह गुस्से में आ गईं और सेट छोड़कर बाहर चली गईं. 

दो घंटे रुक गयी थी शूटिंग

एक्ट्रेस ने बताया कि इस घटना के बाद शूटिंग रोकनी पड़ी और करीब दो घंटे तक सेट पर शांति छाई रही. रणवीर को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने सोनाक्षी को मनाने के लिए फूलों का गुलदस्ता भेजा और खुद उनके ड्रेसिंग रूम तक जाकर माफी मांगी. बातचीत के बाद सोनाक्षी वापस सेट पर आईं और शूटिंग फिर से शुरू हुई. बाद में दोनों कलाकारों ने इस घटना को हल्के‑फुल्के अंदाज में याद किया और कहा कि इससे उनकी दोस्ती में कोई दरार नहीं आई; बल्कि यह मामला उनके बीच की प्रोफेशनल रिलेशनशिप की एक मजेदार कहानी बन गया.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

440 Crore Fantasy Bra: क्या आपने देखी ये 440 करोड़ वाली ब्रा? जिसमे जड़े हैं 4410 हीरे; घर, गाड़ी और बंगला सब रखना पड़ेगा गिरवी

440 Crore Fantasy Bra: विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा अपनी करोड़ों की कीमत, हजारों हीरों…

Last Updated: October 23, 2026 12:14:38 IST

‘दंगा, इफ्तार और बिरयानी…’, अखिलेश यादव के खिलाफ किसने लगवाई 15 जिलों में पोस्टर? नारे देख खुद सपा के नेता भी हैरान

Akhilesh Yadav Samajwadi Party Poster:पोस्टरों में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुई 2013 की…

Last Updated: October 23, 2026 12:08:09 IST

IND VS NZ T20: दूसरे मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका, ईशान किशन बाहर; अब ये खिलाड़ी लेगा उनकी जगह

India vs New Zealand T20: बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा कि ईशान किशन न्यूज़ीलैंड के…

Last Updated: October 23, 2026 11:25:48 IST

Silver Rate Today: चांदी के दाम धड़ाम! 1 किलो का रेट देखकर चौंक जाएंगे, जानें ताजा कीमत

Silver Rate Today 23 Oct 2026: चांदी की कीमतों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज…

Last Updated: October 23, 2026 11:18:15 IST

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हाहाकार! 24 अक्टूबर को बारिश दिलाएगी राहत?

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से लोग परेशान हैं. 24 अक्टूबर को बारिश और…

Last Updated: October 23, 2026 11:50:07 IST

Maharashtra News: जांच के दौरान महिला डॉक्टर को मारा थप्पड़, पास ही खड़ी थी पुलिस, CCTV में कैद हुआ पूरा दृश्य

महाराष्ट्र के वर्धा में एक डॉक्टर को आरोपी कादिर अली ने मेडिकल जांच के दौरान…

Last Updated: October 23, 2026 10:25:57 IST