<
Categories: मनोरंजन

तीसरे दिन 500 करोड़ से ऊपर पहुंची ‘धुरंधर द रिवेंज’, पहले पार्ट के मुकाबले कितनी हुई कमाई

रिलीज के बाद से ही धुरंधर द रिवेंज लगातार नए रिकॉर्ड्स बना रही है. फिल्म ने तीन दिनों में ही 500 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म ने पेड प्रीमियर कलेक्शन में भी 300 करोड़ रुपये से ऊपर कारोबार किया.

Dhurandhar The Revenge: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड्स बना रही है. रिलीज के तीसरे दिन भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई की. ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, शाम 5 बजे तक फिल्म ने लगभग 77 करोड़ रुपये का कारोबार किया. अनुमान लगाया जा रहा है कि पूरे दिन के फाइनल आंकड़े 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है. अगर तीन दिनों के आंकड़ों पर बात करें, तो इस फिल्म ने पहले वीकेंड में ही लगभग 123 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म ने तीन दिन में ही 260 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

तीन दिनों में 500 करोड़ पार

मार्च 2026 में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है. पहले पार्ट की तुलना में धुरंधर 2 ने पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. पहले दिन धुरंधर 2 ने भारत में लगभग 102.55 करोड़ रुपये की कमाई की. ये कमाई पहले भाग यानी धुरंधर से 265 फीसदी से ज्यादा बढ़त कमाई की. पहले भाग ने पहले दिन 28.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया. प्रीमियर कलेक्शन जोड़कर ये आंकड़ा 300 करोड़ रुपये के पार पहुंच जाता है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी तेजी से बढ़त हो रही है. कुल मिलाकर फिल्म 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है.

रणवीर कपूर और शाहरुख खान की फिल्मों को छोड़ा पीछे

अगर धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज की कमाई की बात करें, तो धुरंधर द रिवेंज ने केवल 3 दिनों में ही 500 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है. वहीं इसका पहले भाग को 500 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचने में एक सप्ताह से ज्यादा का समय लगा था. धुरंधर द रिवेंज ने पहले दिन के कलेक्शन के मामले में एनिमल और जवान जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है. रणवीर कपूर की फिल्म एनिमल ने पहले दिन 101 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं जवान ने पहले दिन 75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

इन सेलिब्रिटीज ने की फिल्म की तारीफ

बता दें कि ये फिल्म काफी ज्यादा पसंद की जा रही है. हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस रितेश देशमुख, अनुपम खेर और तमाम एक्टर्स ने धुरंधर द रिवेंज की तारीफ की है. इतना ही नहीं साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की एक्स वाइफ रेनू देसाई ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डायरेक्टर आदित्य धर को टैग करते हुए फिल्म की तारीफ की.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

भाभी बीजेपी सरकार में मंत्री, ननद कांग्रेस के टिकट पर लड़ रहीं निकाय चुनाव; आखिर कौन हैं नयनाबा जडेजा?

Naina Ba Jadeja Profile: गुजरात में हो रहे निकाय चुनाव को लेकर रवींद्र जडेजा की…

Last Updated: April 12, 2026 18:06:39 IST

ब्रह्म मुहूर्त में उठना किस बात का संकेत है? जानिए 3 बड़ी वजहें जो बदल सकती हैं आपकी सोच

Brahma Muhurat Significance: शास्त्रों के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त का समय बेहद पवित्र और ऊर्जा से…

Last Updated: April 12, 2026 18:02:12 IST

अंकुरित आलू सेहत लिए धीमा जहर! खाने से दिल की धड़कन हो सकती तेज, इन गंभीर बीमारियों का भी खतरा

Sprouted Potatoes Disadvantage: रोजमर्दा में इस्तेमाल होने वाले आलू और प्याज यदि सही तरीके से…

Last Updated: April 12, 2026 17:47:42 IST

कठिन परिश्रम ने दिलाई सफलता, बार-बार असफल होने पर भी नहीं मानी हार, 33वीं रैंक के साथ IAS बनने का सपना किया पूरा

राजस्थान के छोटे‑से कस्बे फलोदी से आए मयंक पुरोहित ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025…

Last Updated: April 12, 2026 17:27:32 IST