<
Categories: मनोरंजन

Dhvani Bhanushali Engagement: मुझे मेरा पसंदीदा कपकेक मिल गया…ध्वनि भानुशाली ने बॉयफ्रेंड यश को कहा Yes, शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Dhvani Bhanushali Engagement: 'वास्ते' और 'दिलबर' फेम सिंगर ध्वनि भानुशाली ने 13 नवंबर 2026 को अपने बॉयफ्रेंड यश भानुशाली से सगाई कर ली. सिंगर ने इंस्टाग्राम पर चार रोमांटिक तस्वीरें साझा करते हुए इसकी जानकारी दी. तस्वीरों में कपल का रोमांटिक अंदाज और ध्वनि की इंगेजमेंट रिंग देखने को मिली. अब फैंस को दोनों की शादी का इंतजार है.

Dhvani Bhanushali Engagement: ‘वास्ते’ और ‘दिलबर’ जैसे सुपरहिट गानों से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली सिंगर ध्वनि भानुशाली की जिंदगी में प्यार का नया अध्याय शुरू हो गया है. ध्वनि ने अपने बॉयफ्रेंड यश भानुशाली के साथ सगाई कर ली है. सिंगर ने 13 नवंबर को सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की खुशखबरी साझा की. इसके साथ ही उन्होंने मंगेतर के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें दोनों की खूबसूरत केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. तस्वीरों में ध्वनि अपनी सगाई की अंगूठी भी फ्लॉन्ट करती नजर आईं. उनकी इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस और मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों ने कपल को बधाइयां देनी शुरू कर दीं.

यश के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आईं ध्वनि

ध्वनि भानुशाली ने शुक्रवार, 13 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की चार तस्वीरें साझा कीं. पहली तस्वीर में यश और ध्वनि एक-दूसरे को गले लगाए नजर आ रहे हैं. तस्वीर के बैकग्राउंड में ‘Will You Marry Me?’ लिखा दिखाई दे रहा है. दूसरी तस्वीर में यश अपनी होने वाली पत्नी के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं. सिंगर ने इन तस्वीरों के साथ बेहद खास कैप्शन भी लिखा. उन्होंने कहा, ‘मुझे जिंदगी के लिए मेरा पसंदीदा कपकेक मिल गया. मैंने हां कह दिया.’ उनकी इस पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींच लिया.

सनसेट के बीच यश ने किया प्यार का इजहार

ध्वनि की तीसरी तस्वीर भी काफी खास है. इसमें डूबते सूरज के खूबसूरत नजारे के बीच यश ने उन्हें पीछे से गले लगाया हुआ है. दोनों कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. वहीं चौथी तस्वीर में ध्वनि अपनी सगाई की अंगूठी दिखाती दिखाई दे रही हैं. इन तस्वीरों के जरिए कपल ने अपने रिश्ते को नया नाम देने की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की है.

फैंस को अब ध्वनि की शादी का इंतजार

ध्वनि और यश की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. फैंस इस जोड़ी को बधाइयां दे रहे हैं और उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं. सगाई की घोषणा के बाद अब प्रशंसकों को दोनों की शादी से जुड़ी जानकारी का इंतजार है. हालांकि, कपल की ओर से अभी शादी की तारीख या समारोह को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है.

‘वास्ते’ से मिली पहचान, कई हिट गानों से बनाई खास जगह

ध्वनि भानुशाली भारतीय संगीत जगत की लोकप्रिय गायिकाओं में शामिल हैं. 22 मार्च 1998 को मुंबई में जन्मीं ध्वनि ने कम उम्र में ही अपनी आवाज से अलग पहचान बनाई. साल 2018 में फिल्म ‘वेलकम टू न्यूयॉर्क’ के गाने ‘इश्तेहार’ से उन्होंने बॉलीवुड में सिंगिंग की शुरुआत की थी. इसके बाद ‘दिलबर’, ‘वास्ते’, ‘ले जा रे’, ‘साइको सैयां’, ‘नयन’ और ‘इशारे तेरे’ जैसे गानों ने उन्हें खूब लोकप्रियता दिलाई. खासतौर पर ‘वास्ते’ गाने को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला. अब करियर के साथ-साथ निजी जिंदगी में भी ध्वनि एक नए सफर की शुरुआत कर रही हैं.

sharma ranjana

Recent Posts

Jayanta Mukherjee Dies: मौसमी चटर्जी पर टूटा दुखों का पहाड़, पति जयंत मुखर्जी का 70 की उम्र में हुआ निधन

Jayanta Mukherjee Death: मौसमी चटर्जी के पति और फिल्म प्रोड्यूसर जयंत मुखर्जी का शुक्रवार को…

Last Updated: November 13, 2026 23:14:36 IST

Meerut interfaith marriage: लक्ष्मण वाल्मीकि से शादी के लिए अड़ी शहाना? कोर्ट पहुंचने से लेकर शादी तक का दावा वायरल

Meerut interfaith marriage: मेरठ में लक्ष्मण वाल्मीकि और शहाना की अंतरधार्मिक शादी का दावा सोशल…

Last Updated: November 13, 2026 22:38:55 IST

Prayagraj crime news: एक थप्पड़ और फिर खूनी खेल! गुस्साई महिला ने पत्थर से किए ताबड़तोड़ वार, युवक की मौत

Prayagraj crime news: प्रयागराज के शंकरगढ़ में घरेलू विवाद के बाद उर्मिला केवट पर शेखर…

Last Updated: November 13, 2026 22:19:28 IST

Haldwani gang rape case: हल्द्वानी के होटल में 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, चार युवकों पर FIR, तलाश में जुटी पुलिस

Haldwani gang rape case: हल्द्वानी में 15 साल की नाबालिग से होटल में सामूहिक दुष्कर्म…

Last Updated: November 13, 2026 22:15:46 IST

Sharad Kapoor: कभी शाहरुख संग किया था काम, आज बदहाली में जी रहे शरद कपूर, रोते हुए मांगी मदद

Sharad Kapoor Viral Video: फिल्म 'जोश' में नजर आ चुके अभिनेता शरद कपूर कभी अपने…

Last Updated: November 13, 2026 21:33:51 IST

पुष्कर मेले में विदेशी पर्यटक को बनाया निशाना, पर्स चुराते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, फिर भीड़ ने सिखाया सबक

Pushkar theft incident: राजस्थान के पुष्कर में अंतरराष्ट्रीय मेले के दौरान एक युवक ने विदेशी…

Last Updated: November 13, 2026 20:56:43 IST