<
Categories: मनोरंजन

Sharad Kapoor: कभी शाहरुख संग किया था काम, आज बदहाली में जी रहे शरद कपूर, रोते हुए मांगी मदद

Sharad Kapoor Viral Video: फिल्म 'जोश' में नजर आ चुके अभिनेता शरद कपूर कभी अपने शानदार लुक्स के लिए सुर्खियों में रहते थे. लेकिन लंबे समय से वह फिल्मों से दूर हैं. हाल ही में सामने आए उनके वीडियो में वह अपनी मौजूदा परिस्थितियों के चलते पालतू कुत्तों से दूर होने का दर्द साझा करते दिखाई दिए.

बॉलीवुड की दुनिया में कभी दिग्गज सितारों संग काम करने वाले अभिनेता शरद कपूर की हालत इन दिनों बहुत खराब है. उनकी आर्थिक हालत बिल्कुल सही नहीं है. अभी एक्टर के कुछ वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह अपने 4 पालतू कुत्तों को भी मजबूरी के चलते शेल्टर होम भेज रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड से भी मदद की गुहार लगाई है. 

शरद  कपूर को हेल्थ खराब है

मुंबई की नॉन-गवर्नमेंटल ऑर्गनाइज़ेशन (NGO) बेज़ुबान पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट की फाउंडर और शरद की दोस्त हेमा चौधरी ने एक वीडियो शेयर करके बताया कि एक्टर के कुत्तों को उनके घर से क्यों हटाया जा रहा है. वीडियो में हेमा ने कहा कि शरद को कुछ हेल्थ प्रॉब्लम और फिजिकल चैलेंज का सामना करना पड़ रहा था, जिसके लिए उन्हें देखभाल की ज़रूरत थी.

क्यों कुत्तों को भेजा शेल्टर होम?

क्लिप में हेमा ने बताया कि शरद की पत्नी और उनका नया बच्चा एक ही घर में रहते हैं. एक्टर की हालत की वजह से चार कुत्तों की देखभाल करना एक दिक्कत बन गई थी. पालतू जानवरों का कोई केयरटेकर नहीं था. हेमा ने कहा कि शरद नहीं चाहते थे कि उनके कुत्ते घर से बाहर जाएं, लेकिन परिवार मुश्किल हालात से जूझ रहा है. उन्होंने बताया कि YODA मुंबई, एक नॉन-प्रॉफिट ऑर्गनाइज़ेशन, जानवरों को उनके वेलफेयर सेंटर ले जाएगा.

एक्टर हुए इमोशनल

अपने पालतू कुत्तों को याद कर शरद कपूर भावुक हो गए. उन्होंने उम्मीद जताई कि नया घर मिलने के बाद वह अपने पेट्स को वापस ला सकेंगे, क्योंकि उनके बिना रहना मुश्किल है. एक्टर ने यह भी साफ किया कि उनके साथ जानवरों के प्रति क्रूरता का कोई मामला नहीं है. उन्होंने कहा कि वह जानवरों से बेहद प्यार करते हैं और हालात सुधरने पर जल्द उनसे दोबारा मिलना चाहते हैं.

शरद कपूर का करियर

शरद कपूर ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1996 की फ़िल्म दस्तक से की थी. इन सालों में, उन्होंने ‘जोश’‘लक्ष्य’ और ‘जय हो’ जैसी कई फ़िल्मों में काम किया. ‘जोश’ के लिए शरद को नेगेटिव रोल में बेस्ट एक्टर के लिए फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड में नॉमिनेशन मिला था.  उन्हें आखिरी बार 2019 की हिंदी फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ में देखा गया थाजिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और परिणीति चोपड़ा ने अभिनय किया था.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Prayagraj crime news: एक थप्पड़ और फिर खूनी खेल! गुस्साई महिला ने पत्थर से किए ताबड़तोड़ वार, युवक की मौत

Prayagraj crime news: प्रयागराज के शंकरगढ़ में घरेलू विवाद के बाद उर्मिला केवट पर शेखर…

Last Updated: November 13, 2026 22:19:28 IST

Haldwani gang rape case: हल्द्वानी के होटल में 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, चार युवकों पर FIR, तलाश में जुटी पुलिस

Haldwani gang rape case: हल्द्वानी में 15 साल की नाबालिग से होटल में सामूहिक दुष्कर्म…

Last Updated: November 13, 2026 22:15:46 IST

पुष्कर मेले में विदेशी पर्यटक को बनाया निशाना, पर्स चुराते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, फिर भीड़ ने सिखाया सबक

Pushkar theft incident: राजस्थान के पुष्कर में अंतरराष्ट्रीय मेले के दौरान एक युवक ने विदेशी…

Last Updated: November 13, 2026 20:56:43 IST

Begusarai fraud case: शादी के तीन दिन बाद दुल्हन ने दिखाया असली रंग? पति का आरोप- जेवर लेकर भागी, अब मांग रही एक लाख

Begusarai fraud case: बेगूसराय में दो बच्चों के पिता श्यामबाबू साह ने सलोनी नाम की…

Last Updated: November 13, 2026 19:58:30 IST

Aaj Ka Love Rashifal 14 November 2026: इन राशियों की लव लाइफ में होने वाला है बड़ा बदलाव, जानिए शनिवार का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 14 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, शनिवार (14 नवंबर…

Last Updated: November 13, 2026 19:18:12 IST

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में दर्ज की रिकॉर्ड ग्रोथ

कंपनी ने लगातार दूसरी तिमाही में डबल-डिजिट ग्रोथ हासिल की: आमदनी 19.5 प्रतिशत, एबिटा 28.0…

Last Updated: November 13, 2026 19:07:07 IST