Jayanta Mukherjee Death: मौसमी चटर्जी के पति और फिल्म प्रोड्यूसर जयंत मुखर्जी का शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया. उन्होंने 70 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया.
मौसमी जटर्जी के पति जयंत का निधन
मशहूर एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी के पति और फिल्म प्रोड्यूसर जयंत मुखर्जी का शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया. वह करीब 70 साल के थे। FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने इस खबर की पुष्टि की. उनके मुताबिक, जयंत मुखर्जी उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे.
मशहूर म्यूज़िक कंपोज़र हेमंत कुमार के बेटे जयंत का एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से फ़िल्म प्रोड्यूसर के तौर पर लंबा रिश्ता रहा है. उनकी फ़िल्मों में मज़ाक (1975), दो लड़के दोनों कड़के (1979) और बीवी और मकान शामिल हैं. पहली दो फ़िल्मों में मौसमी चटर्जी ने अहम रोल निभाए थे. वह 1992 में आए टेलीविज़न सीरीज़ तलाश से भी जुड़े थे.
जयंत मुखर्जी के परिवार में पत्नी मौसमी चटर्जी और छोटी बेटी मेघा मुखर्जी हैं. साल 2019 में उनकी बड़ी बेटी पायल का 45 साल की उम्र में निधन हो गया था. वह टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित थीं और 2017 के बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई थी. मौसमी और जयंत की शादी साल 1972 में हुई थी. उस समय मौसमी महज 15 साल की थीं। दोनों का साथ पांच दशक से भी ज्यादा समय तक रहा.
जयंत और मौसमी की शादी को पांच दशक से ज़्यादा हो गए थे. वह अक्सर हिंदी और बंगाली सिनेमा में अपने सफल करियर के लिए जयंत और अपने ससुर को क्रेडिट देती थीं.
यह खबर भी पढ़ें: Chhath Puja Kharna 2026: छठ पूजा के दूसरे दिन क्यों मनाया जाता है खरना? जानें इसका धार्मिक महत्व, प्रसाद और 7 जरूरी नियम!
यह खबर भी पढ़ें: Watch Video: 18 साल पहले दादी ने देखा था सपना, पोते ने किया पूरा; हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा
यह खबर भी पढ़ें: Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान कार्ड वालों के लिए बड़ी खबर, स्त्री रोग से लेकर से लेकर लीवर तक; इन 112 बीमारियों का नहीं होगा
Dhvani Bhanushali Engagement: 'वास्ते' और 'दिलबर' फेम सिंगर ध्वनि भानुशाली ने 13 नवंबर 2026 को…
Meerut interfaith marriage: मेरठ में लक्ष्मण वाल्मीकि और शहाना की अंतरधार्मिक शादी का दावा सोशल…
Prayagraj crime news: प्रयागराज के शंकरगढ़ में घरेलू विवाद के बाद उर्मिला केवट पर शेखर…
Haldwani gang rape case: हल्द्वानी में 15 साल की नाबालिग से होटल में सामूहिक दुष्कर्म…
Sharad Kapoor Viral Video: फिल्म 'जोश' में नजर आ चुके अभिनेता शरद कपूर कभी अपने…
Pushkar theft incident: राजस्थान के पुष्कर में अंतरराष्ट्रीय मेले के दौरान एक युवक ने विदेशी…