<
Categories: मनोरंजन

ये किस मुसीबत में फंस गए डिनो मोरिया? कर दिया इतना बड़ा ‘कांड’, मामला जान ED ने भी पकड़ा माथा, मारा छापा

Dino Morea ED Raid: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर डिनो मोरिया मीठी नदी गाद घोटाला मामले में पिछले कुछ समय से जांच के घेरे में हैं।

India News (इंडिया न्यूज), Dino Morea ED Raid: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर डिनो मोरिया मीठी नदी गाद घोटाला मामले में पिछले कुछ समय से जांच के घेरे में हैं। इस मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर ईडी ने अब तक 15 जगहों पर छापा मारा है। जांच में पता चला है कि इसमें डिनो मोरिया का बांद्रा स्थित घर भी है। आज सुबह 8 बजे से ही डिनो मोरिया के घर पर तलाशी की जा रही है। मामले को लेकर ईओडब्ल्यू ने भी एक्टर से दो बार पूछताछ की है। 65 करोड़ रुपये के मीठी नदी सफाई घोटाला मामले में फिल्म अभिनेता डिनो मोरिया से मुंबई पुलिस की आर्थिक कार्यालय शाखा (ईओडब्ल्यू) ने पूछताछ की। इसके साथ ही अभिनेता को समन भी भेजा गया। अब ईडी की टीम कुछ दस्तावेजों के लिए अभिनेता के बांद्रा स्थित घर पहुंची है।

इन जगहों पर हुई छापेमारी

इस छापेमारी से पहले भी ईओडब्ल्यू ने डिनो मोरिया और उनके भाई सैंटिनो को कुछ अहम दस्तावेजों के साथ तैयार रहने को कहा था। यह छापेमारी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत की गई है। इस मामले में मुंबई और केरल के कोच्चि समेत 15 जगहों पर छापेमारी की गई है। हालाँकि, इस मामले में चीजें राजनीतिक मोड़ भी लेती दिख रही हैं। दरअसल, डिनो मोरिया शिवसेना (ठाकरे गुट) के युवा नेता और विधायक आदित्य ठाकरे के बेहद करीबी माने जाते हैं, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि नगर निगम चुनाव से पहले ठाकरे गुट को परेशानी में डालने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

गर्लफ्रेंड की खिड़की से नंगा कूदा आशिक, Video देख आंखों पर रख लेंगे हाथ, यूजर्स भी ले रहे जमकर मजे

यहां जानें क्या है मामला?

यह मामला मुंबई में मीठी नदी से गाद निकालने के प्रोजेक्ट का है जो 20 सालों से चल रहा है। इस प्रोजेक्ट के लिए 1100 करोड़ रुपये का ठेका दिया गया था। शुरुआती जांच में पता चला है कि इस दौरान कुल 18 ठेकेदारों को ठेका दिया गया था। बाद में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने उपकरण किराए पर देने में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया है। जिसके बाद 65 करोड़ 54 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है, जिसे लेकर ईडी जांच चल रही है।

पिता ने घर-घर जाकर बेचे समोसे, भाई-बहन करते थे जगराते, खुद भी 4 साल की उम्र से ही काम करने को मजबूर, आज करोड़ों की मालकिन है ये सिंगर

Recent Posts

24 गेंदों में 10 डॉट बॉल, दिए सिर्फ एक बाउंड्री और झटके 3 विकेट, GT के लिए संकट मोचक बने राशिद खान

Rashid Khan Magic Spell: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई कांटे…

Last Updated: April 9, 2026 01:15:02 IST

भारत में अवैध रूप से हुए दाखिल, कर रहे थे घिनौना काम, NIA की स्पेशल कोर्ट ने 4 बांग्लादेशी को सुनाई सजा

Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…

Last Updated: April 9, 2026 00:51:18 IST

IITian बाबा ने अपनी दुल्हन को सट्टी से क्यों सोंटा? शादी की सुर्ख़ियों के बाद सोशल मीडिया पर छाया यह रस्म!

IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…

Last Updated: April 9, 2026 00:09:59 IST

दौराला में पलटी सेंट मैरी एकेडमी की स्कूल बस, चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने बचाई मासूमों की जान, देखें वीडियो!

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की एक बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त…

Last Updated: April 8, 2026 23:47:45 IST

Israel-Iran War: जंग ने लिया खतरनाक मोड़! सीजफायर के बाद भी इजरायल कर रहा हमला, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा किया बंद

Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…

Last Updated: April 8, 2026 22:35:40 IST