<
Categories: मनोरंजन

दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी के ‘सीता’ लुक पर साधा निशाना, बोलीं, ‘रामायण में घुंघराले बालों वाली सीता का जिक्र नहीं…’

Deepika Chikhalia on Sai Pallavi: रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' में साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं. हाल ही में रामानंद सागर की 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने सीता के रूप में उनके लुक को लेकर टिप्पणी की है.

रामानंद सागर की बहुचर्चित रामायाण में सीता की भूमिका निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म रामायण की सीता को लेकर एक टिप्पणी की है.

इस रोल को लेकर लोग तुलना कर रहे हैं कि क्या साई पल्लवी खरी उतर पाएंगी? हाल ही में दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी के सीता के रोल में आने पर अपनी राय दी है. और उन्होंने सीता के रूप में साईं पल्लवी की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं. 

साई पल्लवी की एक्टिंग की तारीफ

हाल ही में दीपिका चिखलिया ने वैरायटी इंडिया से बात करते हुए कहा कि वह साई पल्लवी के काम को जानती हैं और उन्हें उनके टैलेंट पर कोई शक नहीं है. उन्होंने कहा, ‘मैंने उनका काम देखा है. वह एक जबरदस्त एक्टर हैं. लेकिन मुझे नहीं पता कि वह सीता की तरह कैसे दिखेंगी. एक बार जब हम उन्हें देखेंगे, तो हमें पता चल जाएगा. फिलहाल, मुझे कोई आइडिया नहीं है.’

दीपिका चिखलिया ने बताया कैसे हुई थी उनकी कास्टिंग?

दीपिका चिखलिया ने रामानंद सागर की रामायण में खुद को सीता के तौर पर कास्टिंग को याद किया और साईं पल्ल्वी से उसकी तुलना की. उन्होंने कहा, ‘तुलसीदास की रामायण में सीता का वर्णन बादाम जैसी आंखों, एक निश्चित ऊंचाई, बालों और त्वचा वाली महिला के रूप में किया गया था. रामानंद सागर यही ढूंढ रहे थे, और उन्होंने इसे मुझमें देखा.’ उन्होंने कहा कि नई फिल्म से जुड़े सभी एक्टर काबिल कलाकार हैं और उनका मानना ​​है कि अगर वे मेकर्स के सोचे हुए किरदारों के हिसाब से ढलते हैं तो कास्टिंग काम करेगी.

क्या साई पल्लवी को सीता का रोल मिलने से खुश नहीं हैं दीपिका?

अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि हमारी रामायण, रामायण फ़िल्म पर बहुत भारी पड़ेगी. हमारी रामायण को नई पीढ़ी ने भी देखा था जब यह महामारी के दौरान दूरदर्शन पर प्रसारित हुई थी. इसलिए, इसे मिटाना बहुत मुश्किल है. रामायण में घुंघराले बालों वाली सीताजी का ज़िक्र नहीं है.’

कब रिलीज होगी फिल्म?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ का पहला भाग इसी साल दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे और यश मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

गुजरात की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 4 लोगों की मौत; 3 घायल

Gujarat Pharma Company Blast: गुजरात भरूच जिले के सायखा औद्योगिक क्षेत्र में एक फार्मा कंपनी…

Last Updated: October 17, 2026 10:48:05 IST

Silver Rate Today: चांदी की कीमतों में फिर आया बदलाव, जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today 17 October 2026: आज चांदी की कीमतों पर निवेशकों और ग्राहकों की…

Last Updated: October 17, 2026 10:30:28 IST

कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी मिनी बस; 8 यात्रियों की मौत, कई घायल

Kota Bus Accident: राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा…

Last Updated: October 17, 2026 10:26:19 IST