<
Categories: मनोरंजन

दिशा पाटनी और तलविंदर का अफेयर: पहली बार सिंगर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘हम अभी एक-दूसरे को जान रहे है’

Dating Rumors: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी और पंजाबी सिंगर तलविंदर के अफेयर की चर्चा पिछले कई महीनों से सुर्खियों में है. हाल ही में एक इंटरव्यू में तलविंदर ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वे और दिशा अभी एक-दूसरे को जान रहे है और वे किसी दबाव में आकर अपने रिश्ते को कोई नाम नहीं देना चाहते.

Dating Rumours : बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दिशा पाटनी और अपनी आवाज के लिए पहचाने जाने वाले पंजाबी सिंगर तलविंदर के अफेयर की चर्चा पिछले काफी समय से हर जगह हो रही है.  चाहे उदयपुर की शादियां हो या मुंबई की सड़कें, जब भी ये दोनों साथ नजर आए, लोगों के मन में बस एक ही सवाल था,  क्या दिशा और तलविंदर एक-दूसरे को डेट कर रहे है? अब तक चुप रहने के बाद, आखिरकार तलविंदर ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.  उन्होंने बताया कि जिस तरह से लोग उनके बारे में बातें कर रहे है और उन्हें जितनी अटेंशन मिल रही है, उससे वे और दिशा दोनों ही काफी हैरान है.

रिश्ते पर क्या बोले तलविंदर ?

एक इंटरव्यू में तलविंदर ने बताया कि वे और दिशा, नूपुर सैनन की शादी से कुछ समय पहले ही मिले थे. उन्होंने कहा कि वे लोगों के दबाव में आकर अपने रिश्ते को कोई नाम नहीं देना चाहते है . हम अभी एक-दूसरे को समझ रहे है. लोग जो अफवाहें फैलाना चाहते है, उन्हें फैलाने दें, मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता. जब उनसे प्यार के बारे में पूछा गया, तो तलविंदर ने मुस्कुराते हुए कहा, मैं हर दिन प्यार में पड़ता हूं और मैं इस वक्त भी प्यार में हूं . हालांकि उन्होंने दिशा का नाम नहीं लिया, लेकिन फैंस को यकीन है कि उनका इशारा दिशा की तरफ ही था.

कैसे शुरू हुई खबरें?

इन दोनों के अफेयर की चर्चा तब शुरू हुई जब इन्हें उदयपुर में एक शादी में साथ देखा गया. इसके बाद मुंबई के ‘लोलापालूजा’ म्यूजिक फेस्टिवल में दोनों को एक-दूसरे का हाथ थामे घूमते देखा गया, जिससे फैंस को लगा कि इनका रिश्ता पक्का है.

चेहरा दिखने पर जताया दुख

तलविंदर अक्सर मास्क पहनकर अपनी पहचान छिपाकर रखते है.  उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि शादी के एक वीडियो में उनका चेहरा बिना मास्क के लीक हो गया था, जिससे उन्हें बहुत बुरा लगा. वे चाहते है कि लोग उनकी शक्ल के बजाय उनके काम और संगीत को पसंद करें. 

Mansi Sharma

Recent Posts

KVS Admission Lottery Result Today: केंद्रीय विद्यालय लॉटरी रिजल्ट kvsangathan.nic.in पर आज, यहां से करें चेक

KVS Admission Lottery Result 2026: केंद्रीय विद्यालय बालवाटिका और कक्षा 1 में एडमिशन के लिए लॉटरी…

Last Updated: April 8, 2026 06:51:14 IST

UP Petrol Diesel Price 8 April: यूपी में पेट्रोल-डीजल के दामों ने लिया यू-टर्न! राहत मिलेगी या जेब पर पड़ेगा वार?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 8, 2026 06:02:57 IST

Petrol Diesel Price Today 8 April: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी! आम आदमी को फायदा या जेब होगी ढीली?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 8, 2026 06:03:55 IST

Ceasefire: महायुद्ध पर ब्रेक! ट्रंप ने ईरान को दी 2 हफ्ते की मौहलत, सीजफाइयर की खबर से दुनियाभर में राहत

US-Iran War Ceasefire: इजराइल और ईरान की जंग की आग कब अमेरिका तक पहुंच गई…

Last Updated: April 8, 2026 05:49:47 IST

जेवरात और कैश छोड़ की सिलेंडर की चोरी, ग्रेटर नोएडा में गैस एजेंसी कर्मी बन घर में घुसे थे चोर

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है.…

Last Updated: April 8, 2026 00:34:53 IST

Weather Update: मौसम का ‘अप्रैल फूल’ दिल्ली से असम तक बदला मौसम, झमाझम बारिश लाई ‘तबाही’

Weather Forecast North India: उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर पर्वतीय राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश…

Last Updated: April 7, 2026 23:55:18 IST