<
Categories: मनोरंजन

दिव्या खोसला ने लीक कर दी मुकेश भट्ट की ऑडियो कॉल रिकॉर्डिंग, बढ़ा विवाद, जानें क्या है पूरा मामला?

Divya Khosla Leak Call Audio With Mukesh Bhatt: इस समय महेश भट्ट और दिव्या खोसला के बीच बड़ी जंग छिड़ी हुई है. दोनों लगातार एक दूसरे पर इल्जाम लगा रहे हैं और एक दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं, वहीं अब दिव्या ने अपना और मुकेश भट्ट का ऑडियो लीक है, जो आग में घी डालने का काम कर रहा है. चलिए जानते हैं क्या है पूरा विवाद

Divya Khosla Mukesh Bhatt Controversy: एक्ट्रेस दिव्या खोसला बॉलीवुड इंडस्ट्ररी की बेबाक एक्ट्रेस मानी जाती है और अपने बयानों की वजह से हमेशा सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं. इस समय दिव्या खोसला, महेश भट्ट संग अपने विवाद को लेकर चर्चा में है, जो दिन पर दिन बड़ता ही जा रहा है. यह विवाद आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ और दिव्या खोसला की फिल्म ‘सावी’ के बीच कहानी को लेकर हो रहा है 

दिव्या खोसला और मुकेश भट्ट का विवााद

एक्ट्रेस दिव्या खोसला ने आरोप लगाया है कि फिल्म ‘जिगरा’ के लिए उनकी फिल्म ‘सावी’ की कहानी कॉपी की है. इस पर मुकेश ने भी बयान दिया और कहा है कि आलिया को किसी की भी कॉपी करने की जरूरत नहीं है. वही अब इस पर दिव्या खोसला ने मुकेश संग अपनी बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर लीक कर दिया है, जिसकी वजह से विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया है और अब ये ऑडियो पूरे इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है.

दिव्या ने अपना और मुकेश भट्ट का ऑडियो किया लीक

दिव्या ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये कॉल ऑडियो शेयर किया है, जिसमें दिव्या और मुकेश की बातचीत साफ सुनाई दे रही है. इस कॉल ऑडियो में फिल्म “सावी” को लेकर बात की जा रही है. ऑडियो में सुना जा सकता है कि फिल्म सावी और जिगरा को लेकर हुए विवाद पर दिव्या कहती है कि आपने मेरे खिलाफ कुछ बोला है कि मैंने छिछोरी हरकत की है? ऐसा क्यों कहा है? इस सवाल पर मुकेश साफ इनकार कर देते है और कहते हैं, ‘मैंने इस बारे में किसी से कुछ नहीं कहा है. ये सब प्लानिंग है. मैं ऐसी हरकत क्यों करूंगा. ये तुम्हारे बर्थडे के हिसाब से प्लान किया गया है, लेकिन मेरी और तुम्हारी रिलेशनशिप पर कोई भी असर नहीं पड़ेगा. अब तुम किसी की भी बातों में मत आना.’

दिव्या खोसला ने कॉल ऑडियो को शेयर करते हुए लिखा कैप्शन

दिव्या खोसला ने महेश भट्ट संग अपने कॉल ऑडियो शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा है उन्होंने लिखा, ‘मैं इस खुलासे से बेहद हैरान हूं. मुझे जो भी पता चला है वो सब परेशान और दिल दहला देने वाला है. मैरा इस सच्चाई को लोगों के सामने लाना बहुत जरूरी था. खासकर उन कलाकारों के लिए जिन्होंने हमारी फिल्म इंडस्ट्री में लॉबिंग और गेट कीपिंग का सामना किया है. मेरे पास मिस्टर मुकेश भट्ट और उनके साथ हुई मेरी बातचीत की ऑडियो शेयर करने के अलावा कोई भी चारा नहीं बचा था, ऐसा मैने इसलिए किया ताकि पता लग सके कि कुछ लोगों के ग्रुब करियर बर्बाद करने असली टैलेंट को बाहर करने में लगे रहते हैं. ऐसा व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अब समय है कि हम आवाज उठाए और इंडस्ट्री के माफिया को बेनकाब करें. मैं आवाज उठाऊंगी.’

 

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक किस राशि को मिलेगा फायदा, किसे बरतनी होगी सावधानी?

Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…

Last Updated: October 23, 2026 17:31:22 IST

Diljit Dosanjh Delhi Concert: 30 अक्टूबर को दिल्ली में होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट; मुंबई में मिली हमले की धमकी

Diljit Dosanjh Delhi Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली लाइव कॉन्सर्ट को मंजूरी मिल…

Last Updated: October 23, 2026 17:27:02 IST

Barangaon Panchayat elections: हनुमान बेनीवाल के गांव में सरपंच की कुर्सी पर घमासान, आमने-सामने आईं दो सगी बहनें

Barangaon Panchayat elections: राजस्थान के नागौर जिले के बरणगांव में सरपंच पद के लिए सात…

Last Updated: October 23, 2026 16:58:30 IST

अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरे का साया, बच्चे भी निशाने पर

Bomb Threat: मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी…

Last Updated: October 23, 2026 16:44:44 IST

भारत-पाकिस्तान की दूरियां मिटा रही Gen Z की पसंद, पाकिस्तानी गानों से ड्रामों तक क्यों बढ़ रहा युवाओं का क्रेज?

India pakistan gen z cultural connection: भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के बावजूद…

Last Updated: October 23, 2026 16:42:10 IST

हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ता बढ़ा, जानें किसे कितना फायदा, कब मिलेगा पैसा

Himachal Government Employees Dearness Allowance: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों…

Last Updated: October 23, 2026 17:00:49 IST