<
Categories: देश

Railway News: गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत वर्षगांठ पर रेलवे की स्पेशल ट्रेनें, श्रद्धालुओं की यात्रा होगी आसान

Guru teg bahadur 350th shaheedi divas: भारतीय रेल श्री गुरु तेग बहादुर जी की पावन शहादत को नमन करते हुए विशेष ट्रेनों की एक श्रृंखला चलाने जा रही है. आइए जानतें हैं इसके बारे में.

Guru Tegh Bahadur 350th Shaheedi Divas: भारतीय रेल श्री गुरु तेग बहादुर जी की पावन शहादत को नमन करते हुए विशेष ट्रेनों की एक श्रृंखला चलाने जा रही है. यह सूचना देते हुए रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की सर्वोच्च शहादत सत्य, न्याय और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा का अमर संदेश है. भारतीय रेल इस पावन अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा को सहज, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए कृतसंकल्पित है.रवनीत सिंह ने बताया कि भारतीय रेल श्री आनन्दपुर साहिब और दिल्ली की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो विशेष ट्रेन सेवाओं का संचालन करेगी. ये ट्रेनें बड़े पैमाने पर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अधिकतम सुविधा और सहजता सुनिश्चित करेंगी.

आनंदपुर साहिब में होगा समागम

इस साल, श्री आनंदपुर साहिब में एक समागम होगा जिसे पूरे पंजाब में बहुत श्रद्धा और गर्व के साथ मनाया जा रहा है. पंजाब सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर जी, भाई मति दास जी, भाई सती दास जी और भाई दयाला जी की 350वीं शहादत की सालगिरह मनाने के लिए तीन दिन का खास धार्मिक प्रोग्राम रखा है. यह समागम 23 से 25 नवंबर, 2025 तक चलेगा और इसका हर पल सिख इतिहास, इंसानियत और कुर्बानी की उस विरासत से जुड़ा है जिस पर पूरे पंजाब को गर्व है.

1. पटना साहिब विशेष ट्रेन (सभी श्रेणी)

● 22 कोच वाली यह विशेष ट्रेन 23 नवंबर को सुबह 6:40 बजे पटना से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 4:15 बजे आनन्दपुर साहिब पहुंचेगी.

● वापसी यात्रा 25 नवंबर को रात 9:00 बजे आनन्दपुर साहिब से शुरू होगी और उसी दिन रात 11:30 बजे पुरानी दिल्ली पहुंचेगी.

● मार्ग में लखनऊ, मुरादाबाद और अम्बाला स्टेशनों पर ठहराव होगा.

2. पुरानी दिल्ली विशेष ट्रेन (सभी एसी)

● यह 17 कोचों वाली विशेष सेवा 22, 23, 24 और 25 नवंबर को प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे पुरानी दिल्ली से चलेगी और दोपहर 1:45 बजे आनन्दपुर साहिब पहुंचेगी.

● वापसी यात्रा प्रतिदिन रात 8:30 बजे आनन्दपुर साहिब से प्रारंभ होकर सुबह 3:15 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

● दोनों दिशाओं में ट्रेन सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अम्बाला, सरहिंद और न्यू मोरिंडा स्टेशनों पर रुकेगी.

रवनीत सिंह ने कहा कि ये विशेष ट्रेनें श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित, आरामदायक और सुलभ बनाने के भारतीय रेल के दृढ़ संकल्प का प्रतीक हैं. भारतीय रेल गुरु तेग बहादुर जी की अमर विरासत को नमन करते हुए सभी श्रद्धालुओं के लिए सेवा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

IND VS PAK: कुछ ही देर में शुरू होगा मुकाबला भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, Jio Hotstar नहीं यहां फ्री में देखें भारत पाकिस्तान फाइनल मैच

IND VS PAK: 2026 एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट का फ़ाइनल मैच इंडिया और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 08:39:20 IST

एयर ओमान ने किया था बैन, सीरिया से खास कनेक्शन; कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले शख्स का हुआ खुलासा

FlyDubai Co-Pilot Hamam Al-Hammami: इसके बाद पैसेंजर और क्रू मेंबर कॉकपिट में घुसे और को-पायलट…

Last Updated: October 3, 2026 08:27:34 IST

Delhi Weather: दिल्ली-NCR वालों सावधान! क्या आज होगी बारिश? IMD का अलर्ट; जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update 3 October 2026:मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब दिल्ली-NCR से पूरी तरह…

Last Updated: October 3, 2026 07:49:50 IST

Petrol Diesel Price 3 October 2026: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? जानें दिल्ली समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 3 October 2026:देश की राजधानी दिल्ली में 3 अक्टूबर को पेट्रोल का…

Last Updated: October 3, 2026 07:32:54 IST

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST