<
Categories: मनोरंजन

Movie Review: इम्परफेक्ट लव स्टोरी के साथ बड़े पर्दे पर आए मृणाल और सिद्धांत, तापसी पन्नू ने अस्सी के साथ समाज को दिखाया आईना

आज 20 फरवरी को मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'दो दीवाने शहर में' और तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी रिलीज हुई. दोनों ही फिल्में अलग जोन की है और उनकी कहानी बेहद दिलचस्प है.

Do Deewane Sheher Mein and Assi Movie Review: आज एक तरफ सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ रिलीज हुई, तो वहीं तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ भी बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है. दोनों ही फिल्में एक दूसरे से काफी अलग हैं. सिद्धांत और मृणाल अपने फैंस के लिए लव स्टोरी लेकर आए हैं, जिसमें मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच एक कपल रिश्तों की उलझनों को बेहद संवेदनशील अंदाज में लोगों के सामने लाती है. फिल्म में दिखाया गया है कि आज के समय में प्यार परफेक्ट नहीं होता और दोनों का अधूरापन ही उसे खूबसूरत बनाता है. वहीं तापसी पन्नू स्टारर फिल्म अस्सी एक पावरफुल कोर्टरूम ड्रामा है. ये फिल्म जिंदगी और सिस्टम की कमजोरियों को दिखाती है. 

दो दीवाने शहर में रिव्यू

सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ रिलीज हो गई है. फिल्म की कहानी मुंबई जैसे व्यस्त महानगर में रहने वाले कपल रोशनी श्रीवास्तव और शशांक शर्मा की कहानी दिखाई गई है. ये एक मिलेनियल लव स्टोरी है, जो प्यार में बड़े सपने नहीं दिखाती लेकिन उन असुरक्षाओं को बताती है, जिससे आज के समय में लगबग सभी युवा गुजर रहे हैं. शशांक एक सफल कॉरपोरेट कंपनी में काम करता है. वो काफी हिचकिचाता और उसके श और स बोलने में थोड़ी परेशानी होती है. ये वैसे तो एक छोटी सी परेशानी है लेकिन कॉर्पोरेट लाइफ में काम करने वाले लोगों के लिए ये एक बहुत बड़ी समस्या है. 

वहीं रोशनी मीडिया जगत में काम करती है. वो आधुनिक और स्वतंत्र लड़की है लेकिन लुक्स को लेकर एक गहरे कॉम्प्लेक्स की शिकार है. वो अपने आप को दुनिया की नजरों से दूर रखती है. दोनों के परिवार शादी का दबाव बनाते हैं लेकिन वे इसे टालते रहते हैं. उन दोनों का डर खुद से होता है कि लोग उनकी कमियों के साथ उन्हें कैसे स्वीकार करेंगे. इस फिल्म का आधार है कि कैसे ये दो इम्परफेक्ट लोग एक-दूसरे से मिलते हैं और एक दूसरे को वैसे स्वीकार करते हैं, जैसे वे हैं. दोनों ने अपने-अपने किरदार को बेहद बारीकी से निभाया है, जिसकी लोग तारीफ कर रहे हैं. 

अस्सी रिव्यू

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपना कोर्टरूम ड्रामा अस्सी लेकर बड़े पर्दे पर आ गई हैं. डायरेक्टर अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म अस्सी का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया था. फिल्म में तापसी पन्नू रावी नाम की एक वकील के किरदार में नजर आ रही हैं. फिल्म की कहानी स्कूल टीचर परिमा के बारे में है. वो एक पार्टी के बाद मेट्रो से घर लौट रही होती हैं. इसी दौरान पांच लड़के उसे किडनैप कर लेते हैं और उनके साथ गैंग रेप होता है. वो लड़के उस महिला को बुरी तरह घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक पर छोड़ देते हैं. इसके बाद शुरू होता है कानूनी दावपेंच. रावी परिमाा का केस लड़ती हैं और कानून के रास्ते से न्याय चाहती हैं. 

हालांकि उन्हें काफी चीजों का सामना करना पड़ता है, जैसे पुलिस में भ्रष्टाचार, गवाहों पर दबाव, सबूतों की छेड़छाड़ आदि. इसके साथ ही समाज की बेरुखी पीड़िता को अंदर से तोड़ देती है. आरोपी अमीर हैं और वे केस का मजाक बनाकर बेफिक्र होकर घूमते हैं. ये फिल्म रेप कल्चर, पुलिस का लापरवाही और कोर्ट की कमजोरियों के बारे में है. ये क्राइम फिल्म होने के साथ ही समाज की कमियों पर भी बात करती है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Odisha में हड़कंप! बैंक के पास दिखा 12 फीट का किंग कोबरा, अफरा-तफरी के बीच इस तरह हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

Chikiti King Cobra Rescue: चिकिटी एनएसी क्षेत्र में उस वक्त हडकंप मच गया जब लोगों…

Last Updated: April 2, 2026 21:00:34 IST

सिर्फ स्किन के लिए नहीं, मुल्तानी मिट्टी से घर के वास्तु दोष भी करें दूर, जानें आसान और असरदार टिप्स

Multani Mitti Astrology Remedies Home:मुल्तानी मिट्टी सिर्फ त्वचा के लिए नहीं, घर की पॉजिटिविटी बढ़ाने…

Last Updated: April 2, 2026 20:37:25 IST

Vikat Sankashti Chaturthi 2026: अप्रैल में विकट संकष्टी चतुर्थी कब पड़ रही है? नोट करें तारीख, शुभ मुहूर्त

Vaishakh Sankashti Chaturthi 2026: हर साल चार मुख्य बड़ी चतुर्थी आती है,चतुर्थी के दिन विशेष…

Last Updated: April 2, 2026 20:39:32 IST

CSK vs PBKS: 3 अप्रैल को पंजाब-चेन्नई की भिड़ंत, इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, दबाव में गायकवाड़

Players to Watch in CSK vs PBKS Match: चेन्नई सुपर किंग्स अपने घरेलू मैदान चेपॉक…

Last Updated: April 2, 2026 19:52:12 IST

पूरा देश रट रहा ‘Floccinaucinihilipilification’, निर्मला सीतारमण केस में कोर्ट ने आखिर ऐसा क्या कह दिया?

Nirmala Sitharaman defamation case: पूरा देश दोहरा रहा 'Floccinaucinihilipilification'! निर्मला सीतारमण केस में दिल्ली की…

Last Updated: April 2, 2026 19:32:35 IST