<
Categories: मनोरंजन

क्या खेसारी लाल यादव के फोन में रहती है लड़कियों की अश्लील तस्वीरें? काजल राघवानी के खुलासे से मचा बवाल

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव पर धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगाए है. काजल के अनुसार, खेसारी लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाकर उन्हें 'मनोरंजन' बताते थे. उन्होंने शादी का झूठा वादा करने और अपनी टीम के जरिए धमकाने का दावा भी किया है.

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा काजल राघवानी ने हाल ही में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पर सनसनीखेज आरोप लगाए है.  काजल का दावा है कि खेसारी के फोन में कई लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो मौजूद है.  उन्होंने यहां तक कहा कि जब खेसारी किसी लड़की से वीडियो कॉल पर बात करते थे, तो वे चुपके से स्क्रीनशॉट ले लिया करते थे.  काजल के मुताबिक, उन्होंने खुद अपनी आंखों से उनके फोन में ऐसी तस्वीरें देखी है, जिसके बाद उनके बीच दूरियां बढ़ गई.

रिश्ते में धोखे और ब्लैकमेलिंग का आरोप

काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव पर बेहद संगीन आरोप लगाते हुए खुलासा किया है कि पर्दे पर सुपरहिट दिखने वाली इस जोड़ी के पीछे धोखे और फरेब की एक कड़वी सच्चाई छिपी थी.  काजल का दावा है कि वे 5 साल तक इस रिश्ते में पूरी तरह वफादार रहीं, लेकिन खेसारी न केवल उन्हें धोखा दे रहे थे बल्कि अन्य कई लड़कियों के साथ भी उनके संबंध थे.  सबसे चौंकाने वाला आरोप यह है कि खेसारी लड़कियों के प्राइवेट वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे और जब काजल ने इन आपत्तिजनक तस्वीरों के बारे में उनसे सवाल किया, तो खेसारी ने संवेदनहीनता दिखाते हुए इसे केवल अपना ‘मनोरंजन’ (Entertainment) करार दिया, जिससे आहत होकर अब काजल ने इस पूरे विवाद को सार्वजनिक कर दिया है.

शादी का वादा और पत्नी को लेकर किए गए दावे

इंटरव्यू के दौरान काजल ने यह भी खुलासा किया कि खेसारी उनसे शादी करने का वादा कर चुके थे.  काजल के अनुसार, खेसारी अपनी पत्नी और बच्चों के बारे में बुरा भला कहते थे ताकि वे काजल की सहानुभूति जीत सकें.  खेसारी अक्सर कहते थे कि उनकी पत्नी उन्हें ‘कुत्ते की तरह ट्रीट’ करती है और वे जल्द ही तलाक लेकर काजल से शादी कर लेंगे.  हालांकि, जब शादी का वक्त आया, तो खेसारी अपने वादे से मुकर गए.

खेसारी की टीम पर धमकाने का आरोप

काजल ने सिर्फ खेसारी ही नहीं, बल्कि उनकी पूरी टीम पर भी निशाना साधा है.  उन्होंने दावा किया कि खेसारी की टीम के लोग उन्हें धमकाते थे कि अगर उन्होंने अपना मुंह खोला, तो वे कहीं भी काम करने के लायक नहीं रहेंगी.  काजल ने बताया कि उन्हें ट्रोलर्स के जरिए बदनाम करने की कोशिश की गई और उन्हें ‘धोखेबाज’ साबित करने के लिए पूरा कैंपेन चलाया गया.  फिलहाल इन आरोपों पर खेसारी लाल यादव की ओर से कोई आधिकारिक सफाई नहीं आई है.
Mansi Sharma

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST