<
Categories: मनोरंजन

‘चिकनी चमेली’ गाकर पछताईं श्रेया घोषाल? छोटी बच्चियों को नाचते देख महसूस हुई शर्मिंदगी, लिया ये कड़ा संकल्प!

सिंगर श्रेया घोषाल ने अब 'चिकनी चमेली' जैसे गानों को रिकॉर्ड न करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि ऐसे गानों में महिलाओं को 'वस्तु' (Objectification) की तरह पेश करना उन्हें असहज करता है. बच्चों द्वारा इन गानों को गाने पर उन्हें शर्मिंदगी महसूस होती है, इसलिए अब वह गरिमापूर्ण गानों को ही प्राथमिकता देंगी.

मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल ने मनोरंजन जगत में एक बड़ा स्टैंड लिया है.  उन्होंने साफ कर दिया है कि भविष्य में वे ‘चिकनी चमेली’ जैसे गानों को रिकॉर्ड नहीं करेंगी.  श्रेया ने इसके पीछे महिलाओं के सम्मान और गानों के बोल को मुख्य वजह बताया है.

महिलाओं को ‘वस्तु’ समझने वाले गानों से परहेज

एक पॉडकास्ट के दौरान श्रेया ने बताया कि ‘चिकनी चमेली’ की सफलता के बाद उनके पास इसी तरह के कई गानों के ऑफर आए थे.  लेकिन उन्होंने उन्हें गाने से मना कर दिया क्योंकि उन गानों के बोल काफी असहज करने वाले थे.  श्रेया ने कहा कि गानों में महिलाओं को एक ‘वस्तु’ (Objectification) की तरह पेश किया जाता था, जिसे गाना उन्हें सही नहीं लगा.

पुराने गानों पर अब होती है शर्मिंदगी

श्रेया ने स्वीकार किया कि जब उन्होंने ‘चिकनी चमेली’ गाया था, तब वह इतनी परिपक्व (Mature) नहीं थीं कि शब्दों के गहरे मतलब को समझ सकें.  उन्होंने भावुक होते हुए बताया कि जब 5-6 साल की छोटी बच्चियां इन गानों पर नाचती है या उनके पास आकर ये गाना सुनाती है, तो उन्हें बहुत बुरा और शर्मिंदा महसूस होता है क्योंकि उन बच्चों को उन शब्दों का असली मतलब भी नहीं पता होता.

काम के प्रति पेशेवर पर भविष्य के लिए सतर्क

सिंगर ने स्पष्ट किया कि उन्हें अपने पुराने गानों से कोई नफरत नहीं है और वे आज भी कॉन्सर्ट्स में इन्हें गाती है क्योंकि यह उनका काम है.  हालांकि, अब अनुभव और उम्र के साथ उन्होंने यह तय किया है कि वे ऐसे किसी भी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनेंगी जिसमें महिलाओं का सम्मान कम होता हो या जिसके बोल अभद्र हों.

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

श्रेया के इस फैसले की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है.  लोग उनकी ईमानदारी और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी की सराहना कर रहे है.  श्रेया का मानना है कि एक कलाकार के तौर पर यह उनकी जिम्मेदारी है कि वे क्या परोस रही है, खासकर तब जब बच्चे उन्हें अपना रोल मॉडल मानते है.
Mansi Sharma

Recent Posts

Indian Railway GK: क्या है PNR का फुल फॉर्म, ट्रेन में सफर करने से पहले जानें राज

अगर आपने ट्रेन में सफर किया है, तो कभी न कभी ऑनलाइन या काउंटर पर…

Last Updated: March 26, 2026 21:13:05 IST

Excise Policy 2026: अब पेट्रोल भरवाते समय खरीद सकेंगे शराब! चंडीगढ़ की नई आबकारी नीति में बड़ा बदलाव

Chandigarh Alcohol Rules Update: चंडीगढ़ प्रशासन ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए एक नई आबकारी…

Last Updated: March 26, 2026 21:09:02 IST

IPL 2026: RCB को तगड़ा झटका, एक और खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर, श्रीलंका क्रिकेट का दखल

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को तगड़ा झटका लगा है. श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान…

Last Updated: March 26, 2026 20:50:54 IST

Viral Video: अरे भाई! पेट्रोल के लिए ये क्या कर रहे लोग, पानी के टैंक में तेल भरवाने पहुंचा युवक, वीडियो वायरल

Petrol Tank Viral Video: अयोध्या-बस्ती राजमार्ग पर एक अजीबोगरीब घटना सामने आई, जिसने लोगों का…

Last Updated: March 26, 2026 20:28:51 IST

Maa Siddhidatri Puja: नवमी पर ऐसे करें मां सिद्धिदात्री की पूजा, सफल होंगे कार्य, मुहूर्त, मंत्र और कथा

Chaitra Navratri 2026 Day 9: आज शक्ति साधना के नवरात्रि महापर्व की नवमी तिथि का…

Last Updated: March 26, 2026 20:11:33 IST

बर्फबारी का लेना चाहते हैं मजा, तो कहां-कहां होगा Snow Fall, ये जगह होने वाली हैं परफेक्ट

अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं और स्नो फॉल देखना चाहते हैं, तो…

Last Updated: March 26, 2026 19:47:33 IST