<
Categories: मनोरंजन

अरिजीत सिंह ने फैंस को दिया सरप्राइज, आमिर खान के लिए गाया ‘एक दिन’, 1 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी फिल्म

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ले लिया. वहीं आमिर खान के कहने के बाद सिंगर ने फिल्म 'एक दिन' के लिए टाइटल ट्रैक गाया. ये फिल्म 1 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है.

Arijit Singh New Song: कुछ समय पहले प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने ऐलान किया था कि ने प्लेबैक सिंगिंग का कोई नया प्रोजेक्ट नहीं लेंगे. हालांकि उन्होंने साफ किया था कि वे अब केवल अपने प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे. अरिजीत की इस खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया. हालांकि अब उन्होंने अपने फैंस को सरप्राइज दिया है. दरअसल अरिजीत के रिटायरमेंट अनाउंस के बाद एक्टर आमिर खान अरिजीत के घर गए थे. इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी. लोगों को लगा कि आमिर खान अरिजीत को समझाने के लिए गए हैं और इसके बाद अरिजीत रिटायरमेंट वापस ले लेंगे. 

आमिर खान काफी समय तक मुर्शिदाबाद में अरिजीत के घर पर रुके. साथ में खाना खाया, चेस खेला और घूमते हुए नजर भी आए थे. हालांकि अब आमिर का अरिजीत से मिलने का कारण सामने आया है. आमिर खान अपने बेटे जुनैद की नई फिल्म ‘एक दिन’ के लिए टाइटल ट्रैक को गवाने के लिए उनके पास गए थे. उन्होंने स्टूडियो में गाना रिकॉर्ड किया.

23 फरवरी को आया ‘एक दिन’ का वीडियो

23 फरवरी 2026 को आमिर और अरिजीत की मुलाकात का वीडियो सामने आया. इसमें अरिजीत का गाया हुआ टाइटल ट्रैक सुनने को मिला. साथ ही आमिर और अरिजीत की बातचीत भी सुनने को मिली. आमिर ने अरिजीत से उनके रिटायरमेंट का कारण पूछा. साथ ही उनसे कहा कि क्या वो अभी से बॉलीवुड के गाने नहीं गाएंगे? इस पर अरिजीत ने कोई जवाब नहीं दिया. इस पर आमिर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर तुम सिंगिंग बंद कर दोगे, तो हमारा बहुत नुकसान हो जाएगा. बता दें कि अरिजीत सिंह का ये गाना भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है. 

फिल्म ‘एक दिन’ की स्टारकास्ट

बता दें कि आमिर खान की फिल्म ‘एक दिन’ 2016 की थाई फिल्म वन डे का रीमेक है. इस फिल्म में आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी मुख्य किरदार में नजर आएंगी. ये फिल्म 1 मई 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है.  इस फिल्म को सुनील पांडे ने डायरेक्ट किया है. इसके टाइटल ट्रैक को अरिजीत सिंह ने गाया है. इस गाने के संगीतकार राम संपत हैं और इस गाने को इरशाद खान ने लिखा है.

कैसा है टाइटल ट्रैक?

इस गाने को अरिजीत सिंह ने हमेशा की तरह अपनी रूहानी आवाज दी है. ये गाना इमोशनल है, जो प्यार और दर्द दोनों को दर्शाता है. इस गाने को लेकर किए गए पोस्ट में अरिजीत सिंह और आमिर खान के बीच की गर्मजोशी और संगीत की रिकॉर्डिंग के लम्हें देखने को मिले. इसमें आमिर और अरिजीत शतरंज खेलते हुए और स्कूटी राइड का मजा लेते दिखाए गए.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

RITES Vacancy: ग्रेजुएट की है डिग्री, तो फटाफट यहां करें आवेदन, 66000 मिलेगी मंथली सैलरी

RITES Recruitment 2026 Sarkari Naukri: राइट्स में नौकरी पाने का एक शानदार अवसर है. अगर…

Last Updated: April 7, 2026 17:41:44 IST

Raghav Chadha को परिणीति से शादी करने की मिली सजा? कुमार विश्वास ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, अब हुआ सच?

Kumar Vishwas on Raghav Chadha: क्या राघव चड्ढा को परिणीति से शादी की सजा मिल…

Last Updated: April 7, 2026 17:41:43 IST

सुकेश चंद्रशेखर को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में मिली जमानत, क्या जेल से आएंगे बाहर?

Sukesh Chandrashekhar Bail: दिल्ली की एक अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में कथित…

Last Updated: April 7, 2026 17:35:45 IST

David Warner Arrested: सिडनी से गिरफ्तार हुए डेविड वॉर्नर, अब कोर्ट में होगी पेशी, जानें क्या है पूरा मामला?

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David warner) एक बड़े विवाद में फंस गए हैं.…

Last Updated: April 7, 2026 17:08:31 IST

Kal Ka Panchang 8 April 2026: कल बुधवार को बन रहा विशेष योग, यहां जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सटीक समय

Kal ka Panchang 8 April 2026: आज 8 अप्रैल 2026, बुधवार का पावन दिन है.…

Last Updated: April 7, 2026 17:06:00 IST

तब्बू के घर सुबह 5 बजे ही क्यों पहुंचते थे अक्षय, फिर दोनों क्या करते थे काम? एक्ट्रेस ने खोला राज

हाल ही में एक्ट्रेस तब्बू ने अक्षय कुमार के साथ अपने पुराने दिनों को याद…

Last Updated: April 7, 2026 17:03:32 IST