<
Categories: मनोरंजन

जन्नत की आंखों में खो गए Elvish Yadav, इस हसीना पर आया रॉव साहब का दिल, तस्वीरें देख फैन्स भी रह गए दंग

Elvish Yadav Love Affair: बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. लेकिन इस बार वह लव लाइफ को लेकर खूब चर्चाएं बटोर रहे हैं. उनका नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है. वहीं अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है. दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हो रहा है.

Elvish Yadav Dating Rumours :  बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) खूब सुर्खियां बटोरते हैं. एल्विश यादव की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है. लोग उन्हें प्यार से राव साहब कहकर बुलाते हैं. एल्विश के बारे में फैन्स को हर खबर रहती है. फैन्स उनकी लव लाइफ के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं. सिंगर का कई हसीनाओं के साथ नाम जुड़ चुका है. वहीं इस बार फिर से उनका नाम एक और एक्ट्रेस के साथ जुड़ रहा है. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है.

एल्विश यादव ने शेयर की तस्वीरें

एल्विश यादव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं. इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को उनकी हर जानकारी रहती है. हाल ही में सिंगर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है. इन खूबसूरत तस्वीरों में एल्विश यादव के साथ एक्ट्रेस जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है. हाल ही में जन्नत के ब्रेकअप की खबरे सामने आई थी. जिसके बाद लोग दोनों के अफेयर के कयास लगा रहे हैं.

जन्नत-एल्विश ने दिए रोमांटिक पोज

तस्वीरों में जन्नत पिंक कलर की साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं. वह एल्विश की बाहों में एक रोमांटिक अंदाज में खड़ी हुई हैं. वहीं एल्विश सफेद कलर के प्रिंटेड कुर्ते में दिखाई दे रहे हैं. दूसरी तस्वीर में एल्विश और जन्नत को गाड़ी में बैठे हुए हैं. दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं. यह तस्वीर हाइवे पर ली गई है. इस तस्वीर को पोस्ट कर एल्विश ने कैप्शन में लिखा- तेरे दिल पे हक मेरा है. 
 

फैंस दे रहे अलग-अलग रिएक्शन 

जन्नत और एल्विश की तस्वीरों पर फैन्स अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- भाई नई भाभी. एक और यूजर ने लिखा- सिस्टम हैंग अगेन. फैंस एल्विश और जन्नत की डेटिंग के कयास लगा रहे हैं. लेकिन यह तस्वीर एल्विश के नए गाने की हो सकती हैं, क्योंकि दोनों जल्द एक गाने में साथ नजर आनने वाले हैं. 
 
 
 
 
Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति-पत्नी और 13 वर्षीय बेटी की मौत, ट्रक चालक फरार

मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:14 IST

Madras Regiment में सेंधमारी! पूर्व हवलदार ने सेना के 3 जवानों के साथ मिलकर चुराए हथियार, ऐसे हुआ ‘मास्टरमाइंड’ का पर्दाफाश

Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…

Last Updated: October 4, 2026 13:26:26 IST

Dhanbad News: नशे में धुत यात्री ने शताब्दी ट्रेन में किया हंगामा, 5 शराब की बोतलों के साथ हिरासत में लिया गया पुलिस कर्मी, जानें पूरा मामला

Jharkhand News: शताब्दी एक्सप्रेस में सहयात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी एक यात्री को…

Last Updated: October 4, 2026 13:00:53 IST