<
Categories: बिहार

India News Exclusive: ‘अपराध की कोख में पले-बढ़े Tejashwi Yadav’, चुनाव से पहले RJD पर विजय सिन्हा का प्रहार

India News Bihar Munch: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया न्यूज़ के मंच पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव अब ज्यादा दूर नहीं है. वहीं पक्ष-विपक्ष में वाद-विवाद भी जारी है. ऐसे में आज इंडिया न्यूज ( India News) ने एक कॉन्क्लेव का आयोजन किया. इस आयोजन को बिहार मंच(Bihar Munch) का नाम दिया गया. वहीं इस मंच पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ( Vijay Kumar Sinha) पहुंचे. इस मंच से उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो काफी हैरान कर देने वाला है. मंच से बीजेपी का समर्थन करते हुए विजय सिन्हा ने बोला भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक वंशवादी, जातिवादी या परिवारवादी पार्टी नहीं है. यहां पर नेतृत्व का चयन सामूहिक निर्णय से होता है और कोई भी कार्यकर्ता बीजेपी का हिस्सा बन सकता है. हमारे लिए कर्म प्रधान है, और परिणाम नेतृत्व से ऊपर होता है. इसके अलावा भी उन्होंने कई अहम बातें कहीं हैं. आइए जान लेते हैं उन्होंने और क्या-क्या कहा? 

हमें बिहार की चिंता है-विजय सिन्हा

इसके अलावा बिहार के प्रति चिंता जाहिर करते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि सरकार बनाने की सिर्फ चाहत हमारी प्राथमिकता नहीं है, हमारा संकल्प है कि सुशासन का अभियान आगे बढ़े. हमें सत्ता में पहुँचने से उतना उत्साह नहीं होता, जितना कि इस बात की चिंता है कि बिहार फिर से अराजकता या जंगलराज की ओर न लौटे. यही हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है, और हम इसी लड़ाई को लड़ रहे हैं. इतना ही नहीं इसके बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा राजनीति में प्रवेश ही मोस्ट वांटेड अपराधियों के खिलाफ हुआ था, जब उन्हीं के माता-पिता की सरकार थी. जब हमने पहला चुनाव लड़ा था, उस समय 47 उम्मीदवारों में कई इनामी और मोस्ट वांटेड अपराधी शामिल थे. हमारी लड़ाई अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ थी और आज भी है.

तेजस्वी पर कसा तंज

इतना ही नहीं इस दौरान विजय सिन्हा ने जमकर विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) जी, “जंगलराज के युवराज” कहे जाते हैं, इतना ही नहीं उन्होंने इस दौरान ये भी कहा कि वो सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं. इसके अलावा विजय सिन्हा (Vijay Sinha) कहते हैं कि वो अनुकंपा की राजनीति कर रहे हैं. वो अपराध की कोख में पले-बढ़े हैं, वहीं उनका प्रशिक्षण हुआ है. उन्हें अच्छी तरह पता है कि अपराध कैसे पनपता है, कहां से शुरू होता है और कौन उसे संरक्षण देता है.

राजद-कांग्रेस पर साधा निशाना

विजय सिन्हा बस यहीं नहीं रुके, इसके बाद इन्होने कांग्रेस और राजद पर जमकर निशाना साधा और कहा कि दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजनीति का स्तर काफी गिर गया है. राजद और कांग्रेस के लोग जिस स्तर तक गिर चुके हैं, वो सबने देखा. भारतीय जनता पार्टी किसी की पत्नी, मां या परिवार को लेकर व्यक्तिगत हमले नहीं करती, लेकिन कांग्रेस की ओर से PM Modi की माता जी पर जिस तरह की टिप्पणी हुई, वो पूरे देश ने देखा. अगर आपको थोड़ी भी शर्म महसूस होती, तो आपको माफी मांग लेनी चाहिए थी. इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने कहा कि आपने राजनीति को अपनी पारिवारिक जागीर समझ लिया है. लेकिन सवाल है आपने क्षमा क्यों नहीं मांगी? एक बार ‘सॉरी’ भी क्यों नहीं कहा? 

  • यहां देखें पूरा वीडियो

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Kal Ka Rashifal 28 October 2026: बुधवार को किसकी चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Kal Ka Rashifal 28 October 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक…

Last Updated: October 27, 2026 18:01:12 IST

पत्नी के जिम जाने के बाद घर में घुसा ट्रेनर, सोते हुए पति पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, क्या है मामला?

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के वसुंधरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 27, 2026 17:46:56 IST

क्या संजू सैमसन ने वैभव सूर्यवंशी के लिए लिया स्टैंड? नेट में अकेले खड़े युवा खिलाड़ी को ऐसे दिया सहारा, जानें पूरा मामला

Vaibhav Suryavanshi opening: वैभव सूर्यवंशी को लेकर संजू सैमसन की दरियादिली की चर्चा हो रही…

Last Updated: October 27, 2026 17:44:08 IST

Bonus Shares Before Diwali 2026: दिवाली से पहले इन कंपनियों का शेयर्स आपको कर देंगी मालामाल भर भर कर दे रहीं है बोनस

Bonus Shares Before Diwali 2026: जानें अक्टूबर में किन शेयरों का बोनस इश्यू आया, बोनस…

Last Updated: October 27, 2026 17:37:36 IST

शराब की कीमत से लेकर पेमेंट तक बड़ा अपडेट, बोतल खरीदने पर कैश पेमेंट बंद, जानें कब से लागू होगा नियम

New rules for buying liquor: तमिलनाडु में TASMAC ने शराब की खुदरा बिक्री के भुगतान…

Last Updated: October 27, 2026 17:39:40 IST

Omar Abdullah government: उमर सरकार की कैबिनेट हुई पूरी, 4 नए मंत्रियों के साथ सभी 9 पद भरे

Omar Abdullah Cabinet: जम्मू-कश्मीर की उमर अब्दुल्ला सरकार में 4 नए मंत्रियों की एंट्री हो…

Last Updated: October 27, 2026 17:08:20 IST