यूट्यूबर एल्विश यादव पहली बार बिहार गए. यहां पटना में वे भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ होली मिलन समारोह में शामिल हुए. दोनों की जुगलबंदी देख फैंस एक्साइइटेड नजर आए.
पटना में एल्विश यादव और खेसारी लाल यादव
Elvish Yadav: यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव पहली बार बिहर पहुंचे. यहां उन्होंने कहा कि वे पहली बार बिहार आए हैं लेकिन उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे वे अपने ही घर आए हैं. ये सुनकर वहां मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ गया. वैसे भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है, जो उन्हें एक झलक देखने के लिए बेताब रहती है. ऐसे में उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के सात मंच शेयर किया, तो दोनों के ही फैंस खुशी से झूम उठे.
बता दें कि हाल ही में एल्विश यादव होली मिलन समारोह में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे थे. यहां एल्विश यादव और खेसारी लाल यादव को एक साथ देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. जब एल्विश यादव मंच पर पहुंचे, तो सबसे पहले खेसारी लाल यादव से हाथ मिलाया. इसके बाद लाइव म्यूजिर और परफॉर्मेंस से कार्यक्रम में चार चांद लग गए. दोनों ने साथ मिलकर फैंस को नाचने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ‘थैंक यू सो मच फॉर हैविंग मी, आज वाकई में बहुत मजा आया और पटना आकर मुझे बहुत बढ़िया लगा.’
एल्विश यादव और खेसारी लाल यादव का ये कार्यक्रम फैंस को काफी पसंद आया. सोशल मीडिया यूजर्स दोनों के मिलन को सिस्टम और भोजपुरी पावर वाला मिलन बता रहे हैं. लोग उनकी वीडियो को काफी शेयर कर रहे हैं और बॉन्डिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
बता दें कि एल्विश यादव ने साल 2016 में ‘द सोशल फैक्ट्री’ यूट्यूब चैनल से यूट्यूबर के तौर पर अपना करियर शुरू किया. सैकड़ों वीडियो के बाद उन्हें धीरे-धीरे फेम मिलने लगी. यूट्यूब के जरिए ही उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा बढ़ गई. 2023 में उन्होंने बिग बॉस OTT 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली. इसके बाद अपनी फैन फॉलोइंग और गेम के कारण ट्र्रॉफी जीतकर वापसी की. इसके बाद वे ‘प्लेग्राउंड सीजन 4’ में मेंटर की भूमिका में नजर आए. इसके साथ ही एंटरटेनर्स क्रिकेट लीग में अपनी टीम हरियाणा हंटर्स को जीत दिलाई.
Jehanabad Rape-Murder Case: बिहार के जहानाबाद से एक 5 साल के मासूम की कैंटीन गार्ड…
Hapur : उत्तर प्रदेश के हापुड़ में धौलाना-गुलावठी मार्ग पर एक बस और ट्रक की…
Petrol Diesel Price Today: भारत की तीन प्रमुख तेल विपणन कंपनियां (OMCs) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन…
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Delhi Weather Today 13 April 2026 : दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के चलते लोगों की…
CBSE Board 10th Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता…