<
Categories: मनोरंजन

‘बॉर्डर 2’ के सेट पर भावुक पल: परमवीर चक्र विजेता मेजर होशियार सिंह की पत्नी ने वरुण धवन को दिया आशीर्वाद, वीडियो वायरल

'बॉर्डर 2' के सेट पर मेजर होशियार सिंह की पत्नी धनो देवी ने वरुण धवन को आशीर्वाद दिया. उन्होंने वरुण की एक्टिंग की तारीफ की और फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं. शहीद के परिवार का यह भावुक समर्थन सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को करारा जवाब माना जा रहा है.

Viral Video : आजकल सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे है. यह वीडियो फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से जुड़ा है. इस फिल्म में अभिनेता वरुण धवन, 1971 के युद्ध के हीरो मेजर होशियार सिंह दहिया का किरदार निभा रहे है, हाल ही में मेजर होशियार सिंह की पत्नी, धनो देवी ने वरुण धवन से मुलाकात की और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि मेजर साहब की पत्नी ने बड़े प्यार से वरुण के सिर पर हाथ रखा. उन्होंने भावुक होकर कहा, “बेटा, तुमने बहुत अच्छा काम किया है शाबाश! यह फिल्म बहुत सफल होगी.” वरुण धवन ने भी बड़े सम्मान के साथ उनका आशीर्वाद लिया यह पल इतना इमोशनल था कि सेट पर मौजूद सबकी आंखें नम हो गई. 

यह वीडियो उन लोगों के लिए एक करारा जवाब है जो पिछले कुछ दिनों से वरुण धवन को ट्रोल कर रहे थे. फिल्म के गाने ‘घर कब आओगे’ के आने के बाद कुछ लोग वरुण की एक्टिंग की बुराई कर रहे थे. लेकिन जब खुद शहीद के परिवार ने वरुण के काम की तारीफ की, तो आलोचकों के मुंह बंद हो गए. मेजर साहब के बेटे कर्नल सुशील कुमार और उनकी पोती ने भी कहा है कि वरुण ने इस रोल के लिए बहुत मेहनत की है.

परमवीर चक्र विजेता मेजर होशियार सिंह दहिया 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के असली नायक थे. ‘बसंतर की लड़ाई’ के दौरान घायल होने के बावजूद उन्होंने पीछे हटने से मना कर दिया और अपनी टीम का हौसला बढ़ाते रहे. उनकी इसी बहादुरी की कहानी अब बड़े पर्दे पर आ रही है.’बॉर्डर 2′ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. इस फिल्म में वरुण धवन के साथ सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी मुख्य भूमिकाओं में है. यह फिल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Mansi Sharma

Recent Posts

गर्मियों में बढ़ाना है खाने का स्वाद, 10 मिनट में झटपट बनाएं दही मिर्ची, नोट करें रेसिपी

राजस्थान की पारंपरिक दही मिर्च को काफी पसंद किया जाता है. हरी मिर्च तीखेपन और…

Last Updated: April 4, 2026 18:00:11 IST

धोनी ने मैदान के बीचों-बीच ऐसा क्या किया? चारों तरफ होने लगी चर्चा; वीडियो हो रहा वायरल

MS Dhoni Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.…

Last Updated: April 4, 2026 17:52:02 IST

‘ये बहुत…’, चुनावी रैली में किसे देख आगबबूला हुए विजय? किया कुछ ऐसा कि वायरल हुआ वीडियो

Actor Vijay: साउथ अभिनेता इन दिनों तमिलनाडु में होने वाले चुनाव के लिए जोरों-शोरों से…

Last Updated: April 4, 2026 17:44:32 IST

Optical Illusion: 73 के बीच छिपा है 37, तेज नजर वाले भी हुए फेल, क्या आप ढूंढ़ सकते हैं?

ऑप्टिकल इल्यूजन दिमागी कसरत का शानदार उदाहरण है. यहां एक ब्लॉक में नंबर दिए गए…

Last Updated: April 4, 2026 17:35:16 IST

पेट्रोल-एलपीजी सिलेंडर और भारतीयों की मदद, मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारत सरकार ने उठाए ये कदम

Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर…

Last Updated: April 4, 2026 17:15:22 IST

Raghav Chadha: पद छीना, बोलने का समय रोका… फिर भी नहीं झूके राघव चड्डा; वीडियो के जरिए AAP को दिया करारा जवाब

AAP vs Raghav Chadha: राघव चड्ढा ने X पर अपना बचाव करते हुए कहा कि…

Last Updated: April 4, 2026 17:05:56 IST