<

रिलीज डेट पर लगी मुहर, अजय देवगन की ‘Dhamaal 4’ के लिए हो जाइए तैयार, बॉक्स ऑफिस पर फिर मचाएगी तहलका

लंबे इंतजार और कई बार टलने के बाद हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने आखिरकार ('धमाल 4') ('Dhamaal 4') की आधिकारिक रिलीज की तारीख (Official Release Date) पर मुहर लगा दी है. तो वहीं, फिल्म के टलने की खबरों से निराश फैंस के लिए यह एक बड़ी राहत है.

Ajay Devgan Confirms Dhamaal 4 Release Date After Postponing It: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और इंद्र कुमार की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘धमाल’ के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां, फिल्म ‘धमाल 4’ (Dhamaal 4) की रिलीज को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर अब विराम लगने वाला है. दरअसल, अभिनेता अजय देवगन ने आधिकारिक तौर पर यह साफ कर दिया है कि फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है, जिसको लेकर दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. 

रिलीज डेट में बदलाव की वजह?

जानकारी के मुताबकि, पहले यह फिल्म ईद 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी. लेकिन,  बॉक्स ऑफिस पर एक बहुत बड़ा टकराव (Clash) होने वाला था. रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) और यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) भी उसी दिन रिलीज होने वाली थीं. इस भारी भीड़ और स्क्रीन शेयरिंग के बढ़ते विवाद से बचने के लिए, अजय देवगन और निर्माताओं ने एक रणनीतिक फैसला लिया है.

अब कब रिलीज होगी फिल्म?

ताजा जानकारी के अनुसार, ‘धमाल 4’ अब 12 जून 2026 को सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है. इसके अलावा, टी-सीरीज ने अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ‘धमाल टाइम्स’ नाम का एक न्यूजपेपर स्टाइल पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि “अब धमाल बोला है, तो करना ही पड़ेगा.” तो वहीं, दूसरी तरफ जून में रिलीज होने से फिल्म को सोलो रन (Solo Run) मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे कमाई की संभावनाएं बढ़ सकती है.

फिल्म की स्टारकास्ट, दर्शकों में जोश

इस चौथी किस्त में अजय देवगन के साथ पुराने चेहरों की वापसी देखने को मिलनवे वाली है, जिनमें रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा जैसे कई दिग्गज अभिनेता शामिल हैं. इसके साथ ही फिल्म का निर्देशन एक बार फिर इंद्र कुमार कर रहे हैं हालांकि, इस बार अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे, लेकिन रवि किशन और ईशा गुप्ता जैसे नए नाम इस फिल्म में शामिल किए जाएंगे. फिलहाल, इस फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है. लोग इस फिल्म के रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

Darshna Deep

Recent Posts

Abhinav Arora: पुलिस खड़ी रही, भीड़ तोड़ती रही कार, बाल संत अभिनव अरोड़ा पर हमला; महिला की चीखें कैमरे में कैद

Abhinav Arora Attack: बाल आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा की कार पर गुरुवार हमला किया गया,…

Last Updated: April 10, 2026 00:28:31 IST

KKR vs LSG: लखनऊ की सांस रोक देने वाली जीत! मुकुल चौधरी ने फिफ्टी ठोक पलटी बाजी, देखती रह गई कोलकाता

KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL 2026 में…

Last Updated: April 10, 2026 00:02:05 IST

‘तुम मेरी बेटी हो, तुम्हारा कन्यादान…’, 3 साल तक करता रहा रेप; पीड़िता ने खोल अशोक खरात का राज़

Ashok Kharat Case Update: महाराष्ट्र के नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात केस में…

Last Updated: April 10, 2026 00:05:29 IST

TMC द्वारा Humayun Kabir के स्टिंग वीडियो की कितनी है सच्चाई? गंभीर आरोपों पर क्या बोले कबीर

Humayun Kabir Controversy: TMC ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर पर…

Last Updated: April 9, 2026 23:25:28 IST

‘आई एम अनएबल टू कॉल पुलिस’, पंचकूला में इंजीनियर की रहस्यमी मौत; कमरे की दीवार पर खून से लिखा मैसेज

Panchkula Engineer Suspicious Death: मृतक इंजीनियर की पहचान बंदला ऋषिकेश के रूप में हुई है.…

Last Updated: April 9, 2026 22:52:33 IST

Fatehpur Girl Viral Video: ‘ये मेरी गर्लफ्रेंड है…’, बीच सड़क पर लोगों के सामने लड़की के साथ क्या करने लगा अमन सैय्यद? पीड़िता करती रही मना

Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक लड़के ने जबरदस्ती एक लड़की को…

Last Updated: April 9, 2026 22:27:03 IST