Sarkari Naukri Bank Of Maharashtra Recruitment 2026: बैंक में नौकरी (Bank Job) की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है. अगर आप भी यहां आवेदन करना चाहते हैं, तो दिए गए बातों को ध्यान से अवश्य पढ़ें.
Bank Of Maharashtra Recruitment 2026: बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) ने 600 अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है. यह अवसर उन युवाओं के लिए है जिन्होंने किसी भी विषय में बैचलर डिग्री पूरी की है और बैंकिंग क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं. अगर आप 20 से 28 वर्ष की आयु वर्ग में आते हैं और बैंकिंग क्षेत्र में रुचि रखते हैं, तो यह अवसर आपके लिए है. इन पदों पर भर्तियां बिना लिखित परीक्षा के आधार पर होगी.
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 से शुरू होगी और 25 जनवरी 2026 तक चलेगी. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बैंक ऑफ महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.bank.in पर जाना होगा. यह एक पूरी तरह से ऑनलाइन प्रक्रिया है, इसलिए आवेदन के समय सभी दस्तावेज़ और जानकारी तैयार रखना ज़रूरी है.
उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से बैचलर डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा, उम्मीदवार को राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की स्थानीय भाषा में पढ़ने, लिखने और बोलने का स्किल होना आवश्यक है. उम्मीदवार को 10वीं या 12वीं कक्षा की मार्कशीट या प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा, जिससे स्थानीय भाषा का ज्ञान प्रमाणित हो.
इस भर्ती के लिए आयु सीमा 20 से 28 वर्ष है (30 नवंबर 2025 तक). आवेदन शुल्क सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹150 + GST है, जबकि SC/ST उम्मीदवारों के लिए ₹100 + GST रखा गया है. PwBD उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी जाएगी.
अप्रेंटिस पद के लिए वेतन 12,300/- प्रति माह निर्धारित किया गया है. चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों का ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेज़ सत्यापन और प्रशिक्षण शामिल होगा. उम्मीदवारों को उनके राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के अनुसार चयनित किया जाएगा, ताकि स्थानीय भाषा और क्षेत्रीय ज्ञान का भी लाभ लिया जा सके.
यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन
Bank Of Maharashtra Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करने का लिंक
Bank Of Maharashtra Recruitment 2026 नोटिफिकेशन
आवेदन से पहले सभी दस्तावेज़ तैयार रखें.
स्थानीय भाषा का प्रमाण पत्र और बैचलर डिग्री की स्कैन कॉपी आवश्यक है.
आवेदन शुल्क समय पर जमा करें.
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, इसलिए सही जानकारी भरें.
बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अप्रेंटिस बनने का यह मौका युवाओं के लिए बैंकिंग करियर की मजबूत नींव रखने का अवसर है. अगर आप योग्य हैं और आपकी उम्र सीमा इस भर्ती के अनुसार फिट बैठती है, तो जल्द से जल्द आवेदन करें.
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…
Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…
Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…
Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…
Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…
India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…