हाल ही में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी (Film Director Rohit Shetty) के घर पर हुई फायरिंग (House Firing Case) मामले में नया मोड़ सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी (Main Accused) का बिश्नोई गैंग (Bishnoi Gang) से भी है खास रिश्ता
रोहित शेट्टी फायरिंग और बाबा सिद्दीकी मर्डर का खून कनेक्शन
Firing at Rohit Shetty’s house: हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में बॉलीवुड गलियारों में एक बार फिर से तहलका मचा दिया है. जानकारी के मुताबिक, घर पर हुई फायरिंग और बाबा सिद्दीकी की हत्या के तार शुभम लोनकर से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं, जिससे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सबसे मुख्य सदस्य बताया जाता है. तो वहीं, शुभम ने ही इन हमलों के लिए हथियार और लॉजिस्टिक्स की व्यवस्था की थी और वह वर्तमान में विदेश से गैंग ऑपरेट करने का काम करता है.
इस घटना को लेकर मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 जनवरी 2026 को रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर गोलीबारी देखने को मिली. साथ ही पुलिस ने आगे बताया कि साल 2024 में हुए बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्टरमाइंड भी एक व्यक्ति हो सकता है. इतना ही नहीं, पुलिस के मुताबिक, इस मामले में गिरफ्तार आरोपी आसाराम फासले (उर्फ बाबू) ने खुलासा करते हुए बताया है कि उसने शुभम लोनकर के कहने पर ही रोहित शेट्टी के घर पर हमला करने के लिए हथियारों को मुहैया कराया था.
जानकारी के मुताबिक, शुभम लोनकर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बेहद ही करीबी और खास सदस्य माना जाता है. तो वहीं, इस घटना को लेकर मुंबई पुलिस ने दावा करते हुए कहा कि वह इस गैंग के लिए नए लड़कों को भर्ती करने के साथ-साथ कई अन्य अन्य खतरनाक ऑपरेशन्स को अंजाम देने का भी काम करता है.
मुंबई पुलिस के अनुसार शुभम लोनकर वर्तमान में पुलिस की ‘मोस्ट वॉन्टेड’ लिस्ट में शामिल है और वह फिलहाल फरार चल रहा है. इसके साथ ही शुभम महाराष्ट्र के अकोला का रहने वाला है और पुणे के वारजे इलाके में अपने भाई प्रवीण लोनकर के साथ एक डेयरी चलाता था. हालांकि, पुलिस की जांच के मुताबिक वह कभी सेना में भर्ती होना चाहता था, लेकिन वहां असफल होने के बाद वह बिश्नोई गैंग के साथ संपर्क में आ गया. इतना ही नहीं वह साल 2024 के अक्टूबर महीने में हुई बाबा सिद्दीकी की हत्या का मुख्य आरोपी बताया जाता है.
इसके अलावा रोहित शेट्टी फायरिंग के मामले में शुभम ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस घटना को अंजाम देने की जिम्मेदारी ली थी और वह
सिग्नल (Signal) ऐप का इस्तेमाल करके अन्य शूटरों को भी निर्देश देने का काम किया करता था. फिलहाल, मुंबई पुलिस को शक है कि शुभम लोनकर भारत से बाहर चीन या फिर किसी अन्य देश में छिपा हुआ है और वहीं देश में आपराधिक गतिविधियों को भी एक तरह से नियंत्रित कर सकता है.
Petrol Diesel Price Today: भारत की तीन प्रमुख तेल विपणन कंपनियां (OMCs) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन…
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Delhi Weather Today 13 April 2026 : दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के चलते लोगों की…
CBSE Board 10th Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता…
Today Weather News 13 April 2026: किसानों के लिए टेंशन की बात यह है कि…
Double Decker Bus Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ़्तार के ख़तरे देखने को मिले, जहां…