<

20 साल की इस अभिनेत्री ने प्रमुख हस्तियों को छोड़ा पीछे, IMDb की सूची में पहला स्थान किया हासिल

20 साल की अभिनेत्री सारा अर्जुन (Actress Sara Arjun) ने फिल्म 'धुरंधर' की सफलता (Film Dhurandhar Success) के बाद IMDb की लोकप्रिय भारतीय हस्तियों (Popular Indian Celebrities) की सूची में शीर्ष स्थान हासिल कर दिगग्ज हस्तियों को भी पछाड़ दिया है.

Popular India Celebrities: हिंदी फिल्म जगत में उभरते सितारों का दबदबा लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है, और इसका ताज़ा उदाहरण IMDb की हाल ही में रैंकिंग में देखने को मिलेगा. जानकारी के मुताबिक, फिल्म  ‘धुरंधर’ की शानदार सफलता और हाल ही में नेटफ्लिक्स (Netflix) पर इसकी रिलीज के बाद, अभिनेत्री सारा अर्जुन (Sara Arjun) इस समय भारत की सबसे लोकप्रिय  हस्ती देखने को मिल रही है, जिसपर दर्शकों ने सबसे ज्यादा प्यार बरसाया है. 

रैंकिंग में बड़ा उलटफेर

दरअसल, IMDb द्वारा जारी साप्ताहिक सूची, जो दुनिया भर के 200 मिलियन से ज्यादा उपयोगकर्ताओं के पेज व्यू और सर्च डेटा पर आधारित होती है, उस सूची में सारा अर्जुन ने नंबर 1 स्थान हासिल कर हर किसी को पूरी तरह से हैरान कर दिया है. जहां, 20 साल की सारा ने न सिर्फ अनुभवी कलाकारों को पछाड़ा, बल्कि अपने सह-कलाकार और बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह को भी दूसरे स्थान पर पहुंचाने में बड़ी सफलता हासिल की है. 

पर्दे पर ‘धुरंधर’ का दिखा जादू

आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ में सारा अर्जुन ने ‘यलीना’ का किरदार निभाकर हर किसी को पूरी तरह से हैरान कर दिया है. सारा अर्जुन के रोल की दर्शकों ने जमकर सराहना की है. तो वहीं, फिल्म की लोकप्रियता का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 10 की सूची में फिल्म की पूरी टीम का दबदबा देखने को मिल रहा है. जिसमें पहले स्थान पर सारा अर्जुन, दूसरे पर रणवीर सिंह, छठे स्थान पर आदित्य धर और सातवें स्थान पर अक्षय खन्ना हैं. 

प्रमुख हस्तियों को छोड़ा पीछे

सारा अर्जुन ने अपने दमदार किरदार से प्रमुख हस्तियों को भी पीछे छोड़ दिया है. दरअसल, इस सूची में सारा और रणवीर के बाद सनी देओल (बॉर्डर 2 की सफलता के कारण) तीसरे स्थान पर हैं, जबकि शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय भी शीर्ष 10 की सूची में आते हैं. 

तो वहीं, दूसरी तरफ सारा अर्जुन, जो कभी भारत की सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाली बाल कलाकार (Child Actor) रह चुकी हैं. उन्होंने इस रैंकिंग के साथ मुख्य अभिनेत्री के रूप में अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराने में बड़ी सफलता हासिल की है. तो वहीं, फिल्म  ‘धुरंधर’ की बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा  की कमाई और इसके सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (19 मार्च, 2026 को रिलीज) की चर्चा ने उन्हें इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली हस्ती बना दिया है. 

Darshna Deep

Recent Posts

हापुड़ में ड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत, रातभर कुर्सी पर बैठे रहे लक्ष्मण सिंह, सुबह ग्रामीणों को हुआ शक

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…

Last Updated: November 3, 2026 23:16:14 IST

PNB में 10.24 करोड़ की हेराफेरी, महिला बैंककर्मी और निजी सहयोगी गिरफ्तार, पुणे से पकड़ा गया आरोपी

PNB scam: ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक की पाई शाखा में खाताधारकों के खातों…

Last Updated: November 3, 2026 23:05:09 IST

Moradabad Viral Video: सड़क बुर्का पहनी महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक को जड़ा थप्पड़,  मुरादाबाद का वीडियो चर्चा में

Moradabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सड़क पर एक बुर्का पहनी महिला और…

Last Updated: November 3, 2026 22:47:58 IST

मुर्गे के खून से लिखता था लव लेटर, निजी वीडियो से तुड़वाए शादी के रिश्ते, KGMU के पूर्व डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप

KGMU case: लखनऊ के KGMU के पूर्व रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक पर…

Last Updated: November 3, 2026 22:17:52 IST

Dombivali murder case: शराब पीते वक्त दोस्त से हुआ झगड़ा, लात-घूंसों से कर दिया कत्ल, 20 दिन बाद खुद खोला राज

Dombivali murder case: महाराष्ट्र के डोंबिवली में 9 अक्टूबर को शराब पीने के दौरान हुए…

Last Updated: November 3, 2026 21:57:03 IST

Gurnoor Brar Viral Chat: गुरनूर बराड़ की प्राइवेट चैट वायरल, शर्टलेस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा, जानें क्या है पूरा मामला

Gurnoor Brar Viral Chat: भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के नाम से सोशल मीडिया पर…

Last Updated: November 3, 2026 20:08:45 IST