TV Actress Viral Clip: एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला (Actress Akanksha Chamola) ने इंडस्ट्री में फैले कास्टिंग काउच (Casting Couch) के डरावने अनुभवों को शेयर करते हुए बताया कि कैसे रोल के बदले 'पर्सनल फेवर' (Personal Favor) और 'सर्विसेज' (Services) की मांग की जाती है.
आकांक्षा चमोला ने कुंवर अमर, अली हसन के साथ वायरल क्लिप पर दी प्रतिक्रिया.
Akanksha Chamola on Viral Video: टेलीविजन जगत की जानी-मानी अभिनेत्री और गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों तेजी से सुर्खियां बटोर रही हैं. दरअसल, हाल ही में रिलीज सीरीज ‘दिल धोखा और डिजायर’ को लेकर उनकी चारों तरफ चर्चा की जा रही है. लेकिन, एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इंडस्ट्री के काले सच यानी कास्टिंग काउच को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. जिसपर उन्होंनने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें कई बार ‘कॉम्प्रोमाइज’ करने के ऑफर मिल चुके हैं. जिसको लेकर उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग बेहद सीधे शब्दों में कहते हैं कि आपको रोल के बदले किसी खास इंसान के करीब रहना होगा और उन्हें ‘सर्विसेज’ देनी पड़ सकती है.
अभिनेत्री के मुताबिक, इंडस्ट्री में यह सब बेहद ही आम है. जिसपर उन्होंने कहा कि कई बार पहली मीटिंग में ही बिना ऑडिशन के कॉन्ट्रैक्ट की बात की जाती है, लेकिन उसमें एक शर्त जुड़ी होती है कि आपको रोल पाने के लिए पर्सनल फेवर देने होंगे. जहां, एक्ट्रेस ने साफ किया कि टीवी इंडस्ट्री वैसे तो साफ-सुथरी है, लेकिन बिना किसी गॉडफादर के जो लोग आगे आने की कोशिश करते हैं उन्हें कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ता है.
पिछले दिनों आकांक्षा चमोला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था जिसमें वह कुंवर अमर और अली हसन के साथ नजर आई थीं. तो वहीं, दूसरी तरफ इस वीडियो के लिए लोगों ने उनकी जमकर आलोचना भी की थी, जिस पर अब आकांक्षा ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उस समय अपनी ड्रेस की वजह से वह बेहद ही असहज हो गईं थीं और कपड़ों की वजह से उन्हें चलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.
इतना ही नहीं आकांक्षा ने साफ-साफ शब्दों में यह बताया कि वह एक प्री-डिसाइडेड एक्ट था, लेकिन लाइव इवेंट में ऑडियंस का शोर सुनकर उनके को-एक्टर्स कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड हो गए थे. लेकिन, उस दौरान उन्होंने अपने सह-कलाकारों का बचाव करते हुए कहा कि उनका इरादा बिल्कुल भी गलत नहीं था, लेकिन उन्हें और ज्यादा जिम्मेदार व्यवहार करना चाहिए था.
Cholesterol Levels: शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से दिल का दौरा पड़ने का खतरा…
Bihar IPS Transfer: DGP विनय कुमार ने राज्य में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के…
Bihar Latest News: बिहार के आरा रेलवे स्टेशन पर कार्यरत एक टीटी का वीडियो सोशल…
Ujjain Child Borewell Rescue: उज्जैन के एक गांव में गुरुवार शाम को बोरवेल में गिरे…
गर्मी के मौसम में खाने की चीजों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है. बिहार…
Nashik IT Company Case: महाराष्ट्र के नासिक में एक मल्टीनेशनल कंपनी के कर्मचारियों पर बड़ा…