<
Categories: मनोरंजन

‘लेडी सुपरस्टार’ का 38 साल पुराना गाना, जो आज भी शादी-पार्टियों की है शान, अनु मलिक की आवाज नाचने पर करती है मजबूर

Evergreen Bollywood Songs: बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी को लेडी सुपरस्टार कहा जाता है. एक समय था, जब उनकी फिल्मों और गानों ने धूम मचा रखी थी. उनके कुछ गाने सदाबहार हैं, जिन्हें आज भी सुना जाता है.

Evergreen Bollywood Song: शादी का सीजन हो और तेज आवाज में बॉलीवुड के पुराने गाने न बजें, ऐसा कम ही देखने को मिलता है. कुछ फिल्मी गीत ऐसे हैं, जो भले ही कई दशक पुराने हो चुके हों लेकिन उनकी धुन सुनते ही माहौल अपने आप रंगीन हो जाता है. ऐसा ही एक गाना एक्ट्र्रेस मंदाकिनी और मिथुन चक्रवर्ती पर फिल्माया गया था, जो आज भी शादी-पार्टियों में लोगों को डांस करने पर मजबूर कर देता है.

यह गाना है ‘जूली जूली…’, जो ‘जीते हैं शान से’ फिल्म का हिस्सा है. साल 1988 में रिलीज हुई इस फिल्म का यह गाना समय के साथ और भी लोकप्रिय होता चला गया. खासकर शादी और बारात के माहौल में आज भी इसकी धुन खूब सुनाई देती है.

मंदाकिनी और मिथुन ने मचाई धूम

80 के दशक में मंदाकिनी को हिंदी सिनेमा की चर्चित एक्ट्रेस में गिना जाता था. उन्होंने उस दौर में कई फिल्मों में काम किया और मल्टीस्टारर फिल्मों का भी हिस्सा बनीं. इन्हीं फिल्मों में से एक थी ‘जीते हैं शान से’. फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट के अलावा ‘जूली जूली…’ ने दर्शकों का खास ध्यान खींचा. इस गाने में मंदाकिनी के साथ मिथुन चक्रवर्ती नजर आए थे. दोनों की एनर्जी और गाने की तेज धुन ने इसे डांस के लिए खास बना दिया.

38 साल बाद भी है लोकप्रिय

आज फिल्म को रिलीज हुए करीब 38 साल हो चुके हैं लेकिन गाने की लोकप्रियता कम नहीं हुई. शादी में बारात निकल रही हो या डांस फ्लोर पर लोग मस्ती कर रहे हों, ‘जूली जूली’ गाना बजते ही माहौल में अलग ही जोश आ जाता है.

अनु मलिक ने दी आवाज और संगीत

‘जूली जूली…’ की खास बात सिर्फ इसका फिल्मांकन नहीं बल्कि इसका संगीत भी है. इस गाने को अनु मलिक और कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी आवाज दी थी. दिलचस्प बात यह है कि अनु मलिक ने ही इस गीत का संगीत भी तैयार किया था. वहीं इसके बोल मशहूर गीतकार इन्दीवर ने लिखे थे. गाने की तेज बीट और आकर्षक धुन ने इसे उस दौर का चर्चित डांसिंग नंबर बना दिया. यही वजह है कि आज भी इसे पुराने बॉलीवुड के लोकप्रिय पार्टी सॉन्ग्स में याद किया जाता है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST