<
Categories: धर्म

Kab Hai Radha Ashtami 2026: जन्माष्टमी के बाद राधा अष्टमी क्यों? 15 दिन का ये कनेक्शन है बेहद खास, जानें पूरी वजह

Radha Ashtami 2026 Date: राधा अष्टमी 2026 में 19 सितंबर को मनाई जाएगी. यह पर्व जन्माष्टमी के करीब 15 दिन बाद आता है. राधा रानी को प्रेम और भक्ति का प्रतीक माना जाता है.

Radha Ashtami 2026 Date: भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी मनाई जाती है. इसके ठीक 15 दिन बाद भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी को राधा अष्टमी का पर्व आता है. हिंदू धर्म में राधा रानी को प्रेम और भक्ति का प्रतीक माना गया है. धार्मिक मान्यता है कि राधा रानी की कृपा के बिना कृष्ण भक्ति का पूरा फल नहीं मिलता.

राधा अष्टमी 2026 कब है?

पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी मनाई जाती है. साल 2026 में राधा अष्टमी का पर्व 19 सितंबर, शनिवार को मनाया जाएगा.  द्रिक पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि 18 सितंबर 2026 को दोपहर 1:00 बजे शुरू होगी और 19 सितंबर को दोपहर 3:26 बजे समाप्त होगी. उदया तिथि के अनुसार राधा अष्टमी 19 सितंबर को मनाई जाएगी. पूजा का शुभ समय सुबह 11:01 बजे से दोपहर 1:28 बजे तक रहेगा.

जन्माष्टमी के 15 दिन बाद क्यों आती है राधा अष्टमी?

जन्माष्टमी और राधा अष्टमी का संबंध दोनों की अष्टमी तिथियों से है. श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी को हुआ था. इसके करीब 15 दिन बाद भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी आती है. इसी शुक्ल पक्ष की अष्टमी को राधा अष्टमी के रूप में मनाया जाता है. इसलिए दोनों त्योहारों के बीच लगभग 15 दिनों का अंतर रहता है.

कौन हैं राधा रानी?

धार्मिक मान्यताओं में राधा रानी को भगवान श्रीकृष्ण की परम प्रिय और उनकी आंतरिक शक्ति माना जाता है. राधा-कृष्ण का संबंध प्रेम, भक्ति और समर्पण का प्रतीक है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, राधा रानी का जन्म बरसाना में हुआ था. उनके पिता वृषभानु और माता का नाम कीर्ति देवी बताया जाता है. ब्रज क्षेत्र में राधा-कृष्ण से जुड़ी कई कथाएं आज भी प्रसिद्ध हैं.

ये भी पढ़ें: पहले उतारे महिला के कपड़े, फिर बदन पर मिर्च…पंचायत ने सुनाया ऐसा तालिबानी फरमान; सुन कांप उठेगी रूह

कृष्ण पूजा में राधा का महत्व

भक्त परंपरा में राधा को कृष्ण प्रेम और भक्ति का स्वरूप माना जाता है. इसी कारण कई वैष्णव परंपराओं में कृष्ण के साथ राधा रानी का नाम लिया जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, राधा रानी की कृपा से कृष्ण भक्ति और भी पूर्ण मानी जाती है.

ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan on Retirement: 83 की उम्र में काम छोड़ेंगे अमिताभ बच्चन? एक लाइन ने मचाई सनसनी, अब बिग बी ने खोला राज़

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST