<
Categories: मनोरंजन

फैंस की बढ़ी धड़कनें! गौरव खन्ना और आकांक्षा के तलाक की खबर का क्या है सच?

Divorce Rumours : अभिनेता गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने तलाक की खबरों को महज अफवाह बताया है. उन्होंने साफ किया कि वे और गौरव एक साथ खुश है. साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे अभी माता-पिता बनने के लिए तैयार नहीं है और फिलहाल बच्चा नहीं चाहती.

Divorce Rumours : टीवी जगत के सुपरस्टार गौरव खन्ना, जिन्हें दुनिया ‘अनुज कपाड़िया’ के नाम से जानती है, पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में है.  सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें उड़ रही थी कि गौरव और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला के बीच सब कुछ ठीक नहीं है और वे तलाक लेने वाले है. अब आकांक्षा ने इन खबरों पर खुलकर बात की है और अपनी शादी का सच बताया है. आकांक्षा ने बताया कि वे दोनों अपनी शादी के 10 साल पूरे कर चुके है और एक-दूसरे के साथ बहुत खुश है.  तलाक की खबरों को उन्होंने पूरी तरह से गलत बताया.  आकांक्षा ने कहा कि लोग अक्सर उनके साथ न दिखने पर ऐसे कयास लगाने लगते है, लेकिन असल में वे दोनों अपने-अपने काम में व्यस्त रहते है.
‘

आकांक्षा चमोला ने दी सफाई

आकांक्षा ने बातचीत में बताया कि उनके अलग होने की खबरें महज एक गलतफहमी थी. दरअसल, आकांक्षा ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी, जिसे लोगों ने उनके और गौरव के तलाक से जोड़ दिया.  आकांक्षा ने साफ किया कि वह पोस्ट केवल एक शो के प्रमोशन का हिस्सा थी.  उन्होंने कहा, मुझे लगा था कि कुछ लोग इसे गलत समझेंगे, लेकिन इतना ज्यादा गलत समझ लेंगे, यह मैंने नहीं सोचा था.  हालांकि, बाद में हमने साफ कर दिया था कि यह सब सिर्फ प्रमोशन के लिए था.

बच्चा पालना बड़ी जिम्मेदारी

इसके साथ ही आकांक्षा ने बच्चे को लेकर भी एक बड़ा बयान दिया है.  उन्होंने साफ कहा कि फिलहाल उनका बच्चा पैदा करने का कोई इरादा नहीं है.  उनका मानना है कि बच्चा पालना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और वे अभी इसके लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं है.  वे अपनी जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीना चाहती है और गौरव भी उनके इस फैसले में उनका पूरा साथ देते है.
Mansi Sharma

Recent Posts

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST