<
Categories: मनोरंजन

फिल्म निर्माता भारतीराजा के निधन से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, 85 साल की उम्र में टूटा जीवन का सफर

Bharathiraja Passes Away: प्रसिद्ध तमिल फिल्म निर्माता भारतीराजा का सोमवार को चेन्नई में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. उन्होंने 85 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई.

तमिल सिनेमा के दिग्गज निर्देशक, निर्माता और स्क्रिप्ट राइटर भारतीराजा का बुधवार को उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण निधन हो गया. उन्होंने चेन्नई स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली. वह 84 वर्ष के थे. उन्होंने अपने करियर में कई राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते. उन्हें साल 1977 में रिलीज हुई अपनी पहली निर्देशित फिल्म ’16 वयथिनिले’ से बड़ी पहचान मिली थी, जिसने उन्हें तमिल सिनेमा के शीर्ष निर्देशकों में शामिल कर दिया.

बेटे के निधन के बाद से रह रहे थे बीमार

मार्च 2024 में 48 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक से उनके बेटे, अभिनेता मनोज भारतीराजा के निधन के बाद से उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता जा रहा था. मनोज की मृत्यु और अंतिम संस्कार के दृश्यों में टूट चुके भारतीराजा को इस क्षति से उबरने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाया गया था. पिछले साल दिसंबर में, भारतीराजा को कथित तौर पर सांस लेने में तकलीफजिसमें घरघराहट भी शामिल है, के बाद चेन्नई के टी नगर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

कई फिल्मों का किया निर्देशन

साल 1977 में फिल्म ’16 वयाथिनिले’ के साथ भारतीराजा ने निर्देशन करियर में शुरुआत की. उन्होंने 40 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया और चार दशकों से अधिक समय तक उन्हें ‘इयाकुनार इम्मयम’ के नाम से जाना जाता रहा. एक निर्देशक के रूप में उनकी सबसे प्रसिद्ध फिल्मों में ‘किझाके पोगम रेल’‘सिगप्पु रोजक्कल’‘अलैगल ओइवाथिल्लई’‘काधल ओवियाम’ और ‘मुधल मारियाथाई’ शामिल हैं. 

कौन सी थी आखिरी फिल्म?

भारतीराज ने कई फिल्मों में भी काम किया है. उन्होंन आखिरी बार साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘थूडरम’ में काम किया था. उनकी अप्रकाशित फिल्म ‘पुलावर’ एक अभिनेता के रूप में उनकी आखिरी फिल्म होगी. उनके अन्य अभिनय क्रेडिट में ‘अयुथा एझुथु’‘पांडियानाडु’‘ईश्वरन’‘थिरुचित्रमबलम’ और ‘महाराजा’ शामिल है. 

यह खबर भी पढ़ें: Mika Singh Controversy: 75 रुपये सैलरी, बर्थडे पर सरेआम एक्ट्रेस को Kiss; सिंगर मीका सिंह से जुड़े अनसुने किस्से

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Delhi Police: प्रदर्शनकारियों की पिटाई का वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस ने 4 आरोपियों को भेजा जेल

Delhi Police: दिल्ली में एक प्रदर्शनकारी महिला पर कथित हमले से जुड़े वायरल वीडियो के…

Last Updated: October 11, 2026 16:03:46 IST

Homemade Face Serum: घर पर बनाएं एलोवेरा, गुलाब जल और ग्लिसरीन का फेस सीरम; चेहरे को मिलेगी नमी

Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…

Last Updated: October 11, 2026 13:30:13 IST

UP Pension Hike: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, पेंशन में होगी बंपर बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा फायदा

UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…

Last Updated: October 11, 2026 13:26:26 IST

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका! शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें; मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने का आदेश

CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…

Last Updated: October 11, 2026 13:17:12 IST

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST