Filmmaker Manish Gupta: इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म निर्देशक मनीष गुप्ता के ऊपर ऐसा आरोप लगाया गया है कि, उन्होंने अपने ड्राइवर पर चाकू घोंप दिया है।
Filmmaker Manish Gupta
India News (इंडिया न्यूज), Filmmaker Manish Gupta: इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म निर्देशक मनीष गुप्ता के ऊपर ऐसा आरोप लगाया गया है कि, उन्होंने अपने ड्राइवर पर चाकू घोंप दिया है। फिल्म निर्देशक मनीष गुप्ता ने रवीना टंडन और मिलिंद सोमन जैसे मशहूर स्टार्स संग काम किया है। ड्राइवर पर चाकू से हमला करने के आरोप में उनके ऊपर FIR दर्ज हुई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। आपको बता दें कि, ये दिल दहला देने वाली घटना गुरुवार रात के समय मुंबई के वर्सोवा इलाके में घटित हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक इसमें फिल्म निर्देशक मनीष गुप्ता ने अपने ही ड्राइवर पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला किया।
वर्सोवा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के मुताबिक, यह घटना गुप्ता के सागर संजोग बिल्डिंग स्थित घर पर हुई। मनीष गुप्ता पर अपने 32 वर्षीय ड्राइवर राजीबुल इस्लाम लश्कर पर चाकू से हमला करने का आरोप है, जो पिछले तीन सालों से उनके साथ काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच सैलरी को लेकर बहस हुई थी।
ड्राइवर राजीबुल लश्कर के मुताबिक, उसने अपनी एफआईआर में बताया कि वह पिछले तीन सालों से मनीष गुप्ता के साथ 23 हजार रुपये मासिक वेतन पर काम कर रहा था, लेकिन उसे समय पर सैलरी नहीं मिल रही थी। 30 मई को गुप्ता ने बकाया पैसा दिए बिना ही उसे नौकरी से निकाल दिया। अपना बकाया वापस पाने के लिए लश्कर ने दोबारा काम करना शुरू किया, लेकिन फिर भी उसे उसकी मेहनत की कमाई नहीं दी गई। इसी बात को लेकर गुरुवार रात दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई।
लश्कर का आरोप है कि गुप्ता ने उस पर रसोई के चाकू से हमला किया। राजीबुल लश्कर के मुताबिक एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पीड़ित के वकील ने फिल्म डायरेक्टर मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी की मांग की है। मनीष गुप्ता का फिल्मी करियर मनीष गुप्ता फिल्म इंडस्ट्री में बतौर लेखक और फिल्म निर्देशक सक्रिय हैं. उन्होंने ‘द स्टोनमैन मर्डर्स’, ‘420 आईपीसी’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। उन्होंने आखिरी बार रवीना टंडन और मिलिंद सोमन की लीगल ड्रामा फिल्म ‘वन नाईट फ्राइडे’ की थी।
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…
Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…
Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…
Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…