<
Categories: मनोरंजन

Friday OTT Release: आज OTT पर बरसा मनोरंजन का कहर, 1 नहीं पूरी 6 फिल्में हुईं रिलीज, देखें लिस्ट

Friday OTT Release: आज 24 अप्रैल का दिन एंटरटेंमेंट लवर्स के लिए काफी खास होने वाला है. आज कई प्लेटफॉर्म पर कई फिल्में रिलीज होने वाली है. ऐसे में आइए देखते हैं लिस्ट-

Friday OTT Release: आज 24 अप्रैल का दिन सिनेप्रेमियों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. आज कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का जबरदस्त तड़का लगने वाला है. एक्शन से भरपूर थ्रिलर, दिल छू लेने वाले फैमिली ड्रामा, रोमांटिक कहानियां और रोंगटे खड़े कर देने वाली हॉरर सीरीज हर तरह का कंटेंट लोगों के लिए उपलब्ध है. नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार, अमेजन प्राइम वीडियो और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ कोरियन इंडस्ट्री की कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं.

अगर आप सोच रहे हैं कि आज क्या देखें, तो यहां आपको 24 अप्रैल की मेन OTT रिलीज का पूरा अपडेट मिलेगा. फिर आपके हाथ में है कि इस वीकेंड आप क्या देखेंगे, लेकिन इतना तो तय है कि बोर नहीं होंगे.

24: द इंडियन अडैप्टेशन  (24: The Indian Adaptation Released On Jiohotstar)

ये मचअवेटेड सीरीज एक बार फिर लोगों को सीट से बांधकर रखने के लिए तैयार है. इसमें अनिल कपूर ‘जय सिंह राठौड़’ के किरदार में वापसी कर रहे हैं. कहानी एक ऐसे ATU चीफ के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके सामने देश के भावी प्रधानमंत्री की सुरक्षा और अपनी अगवा बेटी को बचाने जैसी दोहरी चुनौती है. हर एपिसोड के साथ सस्पेंस और इमोशन का लेवल बढ़ता जाता है, जिससे ये सीरीज थ्रिलर प्रेमियों के लिए परफेक्ट चॉइस है. ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुई है.

हैप्पी राज (Happy Raj Released On Prime Video)

ये फिल्म एक संवेदनशील पारिवारिक कहानी पर आधारित है. कहानी ‘हैप्पी’ नाम के लड़के की है, जिसकी जिंदगी बाहर से तो सामान्य दिखती है, लेकिन अपने पिता के अजीब व्यवहार के कारण वो सामाजिक रूप से दूरी बनाए रखता है. फिल्म में ट्विस्ट तब आता है जब एक लड़की उसकी जिंदगी में प्रवेश करती है और बाप-बेटे के रिश्ते को नई दिशा देती है. ये फिल्म इमोशनल कनेक्शन और रिश्तों की गहराई को खूबसूरती से दर्शाती है. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.

बैंड मेलम  (Band Melam Released On Zee-5)

ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म दो बचपन के दोस्तों गिरि और राजी की कहानी बयां करती है. गलतफहमियों के कारण दोनों अलग हो जाते हैं. जहां लड़की पढ़ाई में आगे बढ़ जाती है, वहीं लड़का गांव में बैंड बजाने लगता है. सालों बाद जब उनकी मुलाकात होती है, तो उन्हें अपने अतीत, परिवार और अधूरे रिश्तों का सामना करना पड़ता है. फिल्म भावनाओं और रियल लाइफ संघर्षों को दर्शाती है. ये फिल्म जी-5 पर रिलीज होगी.

इफ विशेस कुड किल  (If Wishes Could Kill Released On Netflix)

ये साउथ कोरियन हॉरर सीरीज एक रहस्यमयी ऐप ‘गिरिगो’ के इर्द-गिर्द घूमती है. कुछ हाई स्कूल स्टूडेंट्स को ये ऐप मिलता है, जो उनकी हर इच्छा पूरी करता है. लेकिन कहानी में डरावना मोड़ तब आता है जब हर इच्छा के साथ मौत का खतरा जुड़ा होता है. अब सवाल ये है कि क्या वे इस खतरनाक खेल से बच पाएंगे? ये सीरीज हॉरर और सस्पेंस दोनों को दिखाती है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

एपेक्स (Apex Released On Netflix)

ये हॉलीवुड फिल्म एक सर्वाइवल थ्रिलर है, जिसमें एक महिला रॉक क्लाइंबर अकेले समय बिताने के लिए ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में जाती है. लेकिन उसकी शांति तब टूट जाती है जब उसका सामना एक खतरनाक कातिल से होता है. इसके बाद शुरू होता है जिंदगी और मौत के बीच का खतरनाक खेल. फिल्म में रोमांच और टेंशन का लेवल लगातार बना रहता है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

मार्टी सुप्रीम  (Marty Supreme Released On Prime Video)

1950 के दशक की पृष्ठभूमि पर बनी ये फिल्म एक प्रतिभाशाली टेबल टेनिस खिलाड़ी की कहानी है. वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर होने के बाद वो एक अमीर महिला की मदद लेता है. ये फिल्म सिर्फ खेल नहीं, बल्कि संघर्ष और सफलता की कीमत को दर्शाती है. ये फिल्म अमेजन पर रिलीज होगी.

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

Muzaffarnagar News: कॉलेज की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी, उसे थप्पड़ मारकर धक्का दिया गया, CCTV में कैद हुआ पूरा दृश्य

UP News: बुधाना में मुजफ्फरनगर कॉलेज की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़,…

Last Updated: October 3, 2026 16:00:29 IST

Bigg Boss 20: रीति तिवारी की वापसी का मिला इशारा! सलमान खान ने खोला ऐसा राज, घरवालों के उड़े होश

Bigg Boss 20: हाल ही में रीति तिवारी घर से बेघर हो गई थीं. वहीं…

Last Updated: October 3, 2026 16:00:15 IST

सैमसंग का टीवी है या मिस्ट्री बॉक्स! वारंटी के नाम पर धोखे का शिकार हुआ ग्राहक, 5 हफ्ते से गायब है TV; खुली कंपनी की पोल

Samsung TV Complaint: सैमसंग का प्रीमियम TV खरीदा, पर जब डिस्प्ले खराब हुआ तो कंपनी…

Last Updated: October 3, 2026 15:53:13 IST

फाइनल में फिर भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम्स, जमकर उड़ा पाक का मजाक

India Gold Medal: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 15:35:12 IST

Airbnb में रुका, फिर अचानक बालकनी से लगा दी छलांग; कर्ज से परेशान युवक सुपरनोवा टावर से कूदा, मौत

Noida Suoernova Tower: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में एक युवक ने बालकनी से…

Last Updated: October 3, 2026 15:28:16 IST

दुकान में घुसकर हंसते-हंसते की बांतें, फिर तान दी बंदूक; लूटे 30 लाख रुपये के गहने, VIDEO VIRAL

Delhi Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो दिल्ली…

Last Updated: October 3, 2026 15:08:43 IST