'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दयाबेन यानी दिशा वकानी की लेटेस्ट तस्वीरों ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. 47 साल की उम्र में उनका लुक काफी बदल गया है. दो बच्चों की मां दिशा अब पूरी तरह परिवार पर ध्यान दे रही है और सादगी भरा जीवन जी रही है. फैंस को अभी भी उनकी टीवी पर वापसी का इंतज़ार है.
फैंस मांग रहे वापसी, पर दिशा वकानी ने चुना परिवार
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘दयाबेन’ का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुई दिशा वकानी लंबे समय से लाइमलाइट से दूर हैं. 47 साल की उम्र में उनकी कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिनमें उनका लुक पूरी तरह बदल चुका है. साल 2017 में मैटरनिटी ब्रेक लेने के बाद से फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे है, लेकिन दिशा फिलहाल अपने दो बच्चों और परिवार के साथ निजी जिंदगी का आनंद ले रही है. ग्लैमर की दुनिया को पीछे छोड़कर अब वह बेहद सादगी भरा जीवन जी रही है, उनके इस बदलाव ने इंटरनेट पर फैंस को हैरान कर दिया है.
47 साल की दिशा वकानी की लेटेस्ट तस्वीरें इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है. इन फोटोज में वह काफी बदली हुई नजर आ रही है. ग्लैमर की दुनिया से दूर, दिशा अब बेहद सादगी भरी जिंदगी जी रही है. उनके चेहरे पर आई परिपक्वता और सादगी को देख फैंस के लिए उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है.
दिशा अब दो बच्चों की मां है और अपना पूरा समय अपने परिवार को दे रही है. साल 2015 में शादी करने के बाद, उन्होंने 2017 में मैटरनिटी ब्रेक लिया था. वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती है और केवल करीबी पारिवारिक कार्यक्रमों या निजी समारोहों में ही नजर आती है.
फैंस पिछले 9 सालों से दयाबेन की वापसी का इंतजार कर रहे है. हालांकि, दिशा ने अभी तक शो में लौटने का कोई संकेत नहीं दिया है. उनके भाई मयूर वकानी (जो शो में सुंदरलाल का रोल करते है) का कहना है कि दिशा फिलहाल अपनी ‘मदरहुड’ (मां की जिम्मेदारी) को पूरी निष्ठा से निभा रही है.
तारक मेहता शो से घर-घर में मशहूर होने से पहले दिशा का सफर आसान नहीं था. उन्होंने बहुत कम उम्र में थिएटर से शुरुआत की थी. उनके पिता भीम वकानी भी गुजराती थिएटर के जाने-माने कलाकार थे. टीवी के अलावा दिशा ने कई बॉलीवुड फिल्मों में छोटे लेकिन यादगार रोल किए है .
PM Modi Rally in Assam: असम विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोजी ने आज बरपेटा…
Honeymoon Cystitis: हनीमून सिस्टाइटिस एक प्रकार का यूरिन इंफेक्शन (UTI) है, जो अक्सर शारीरिक संबंध…
PM Modi on Women Reservation: भाजपा ने अपने बड़ौदा अधिवेशन में महिलाओं को आरक्षण देने…
Dhurandhar 2 BO Collection: धुरंधर 2 ने 18वें दिन रिकॉर्ड बनाते हुए 1600 करोड़ रुपये…
Sunanda Sharma Viral Video: वैसे तो अक्सर हजारों कंसर्ट होते हैं, जिनका वीडियो सोशल मीडिया…
Kolkata Crime: पश्चिम बंगाल में हैवानियत की सभी हदें अब पार हो चुकी हैं. पश्चिम…