<
Categories: मनोरंजन

अपनी दुल्हन को देखकर भावुक हुए गौरव कपूर, रेड कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं कृतिका कामरा, वीडियो वायरल

कृतिका कामरा के शादी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जैसे ही वो शादी के लिए रूम में एंट्री करती हैं, उनके पति गौरव कपूर देखते ही भावुक हो जाते हैं.

टीवी स्टार कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का एक इमोशनल वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे अपनी दुल्हन कृतिका कामरा को आता देखकर गौरव भावुक हो गए और अपने आंसू नहीं रोक पाए .

इन दिनों कृतिका कामरा की शादी टीवी जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है. शादी के सादगीपूर्ण आयोजन से लेकर अनूठे मेन्यू तक सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं. 

वायरल हुआ शादी का खास पल

11 मार्च 2026 को मुंबई के बांद्रा स्थित गौरव के घर की छत पर दोनों ने एक सादे समारोह में शादी की. उनकी शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल थे. वीडियो में कृतिका रेड साड़ी में पिता के साथ एंट्री करती दिखीं. गौरव उन्हें देखकर आंसू नहीं रोक पाए. उन्होंने कहा, “इतने सारे लोग यहां उस चीज का जश्न मना रहे हैं जो बहुत सामान्य है.” इस वीडियो में शादी के वचन, डॉक्यूमेंट्स साइन करना और कई रोमांटिक मोमेंट्स कैद हो गए.

कपल के प्यारे वादे

अपनी शादी के दौरान कृतिका और गौरव ने एक-दूसरे से शादी के कई वादे किए. कृतिका ने गौरव को मैसेज दिया कि यह दिन सही लगा और वे हमेशा साथ विश्वास रखेंगी. गौरव ने भी कृतिका के लिए प्यार भरी बातें कहीं. वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह जैसी कई हस्तियां शादी में आई थीं. मेहमानों ने शादी में खूब एंजॉय किया. शादी के बाद कपल ने कई फोटोज शेयर कीं और पैपराजी को मिठाई भी बांटी. 

शादी की तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हो रही हैं. फैंस ने इसे ‘कपल गोल्स’ कहा. कृतिका के फैंस ने बधाई दी. गौरव का पहले मॉडल किरण भट्टल से 2021 में तलाक हो चुका है. कृतिका का करण कुंद्रा से ब्रेकअप हो चुका है. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

इंडोनेशियाई शख्स ने पेश की सेवा की मिसाल, 122 साल की बेबस माँ को बच्चे की तरह दुलारते बेटे ने जीता दुनिया का दिल!

इंडोनेशिया से एक विडियो एक व्यक्ति अपनी 122 वर्षीय वृद्ध मां के साथ रहता है…

Last Updated: April 8, 2026 21:14:23 IST

FSSAI Action: असली पनीर की पहचान अब होगी आसान! 1.65 लाख सैंपल्स फेल, कंपनियों पर लगा 154 करोड़ रुपए का जुर्माना

FSSAI की जांच में 17% फूड सैंपल फेल! कंपनियों पर 154 करोड़ का जुर्माना लगा…

Last Updated: April 8, 2026 21:09:27 IST

Maharashtra: दोस्त की शादी में DJ पर डांस करते-करते युवक की निकल गई जान, अचानक गिरने पर लोगों का लगा मजाक

Maharashtra Latest News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में दर्दनाक घटना ने शादी की खुशियों को पल…

Last Updated: April 8, 2026 21:04:40 IST

सावधान! आ रहा सदी का सबसे ताकतवर सुपर एल नीनो, मौसम में होगा खतरनाक बदलाव; भारत पर क्या असर पड़ेगा?

सुपर एल नीनो: प्रशांत महासागर में बन रहे सुपर एल नीनो से दुनिया में मौसम…

Last Updated: April 8, 2026 21:00:10 IST

खुद हिंदू होकर बेटे को सिखा रही नमाज! कैंसर से जूझ रही दीपिका कक्कड़ ने शेयर किया वीडियो

Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ इन दिनों कैंसर से जूझ रही है. जिसको लेकर उनका ट्रीटमेंट…

Last Updated: April 8, 2026 20:33:23 IST

ट्रेन में युवक ने लड़की के सामने की घिनौनी हरकत, बैग को पैर पर रखकर लगा हाथ…, बुरी तरह भड़के लोग

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो एक युवक ट्रेन में…

Last Updated: April 8, 2026 20:33:12 IST