<
Categories: मनोरंजन

Govinda Avatar Viral Clip: सोशल मीडिया पर छाया ‘अवतार-3 में गोविंदा का कैमियो’, जानें क्या है सच्चाई?

सोशल मीडिया पर गोविंदा का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अवतार-3 में गोविंदा का कैमियो है. हालांकि फैक्ट चेक में सच्चाई कुछ और निकली.

Govinda Avatar Viral Clip: हाल ही में जेम्स कैमरून की ‘अवतारः फायर एंड ऐश’ फिल्म रिलीज हुई. इस फिल्म का जादू अवतार फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी. एक मंडे में ही फिल्म ने 8.5 करोड़ की कमाई की. अब तक बारत में फिल्म लगभग 67 करोड़ की कमाई कर चुकी है. फिल्म के बोलबाले के बीच सोशल मीडिया पर एक क्लिप भी वायरल हो रही है, जिसमें बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अवतार के रूप में दिख रहे हैं. इस क्लिप में वो अपनी फिल्म दीवाना-मस्ताना का अपना फेमस डायलॉग “हटा सावन की घटा” बोल रहे हैं. ऐसे में फैंस कह रहे हैं कि अवतार-3 में गोविंदा का कैमियो है. हालांकि इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है. 

दीवाना मस्ताना का डायलॉग

बता दें कि गोविंदा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस क्लिप में वे एक नाविक बने हैं और अवतार के रूप में दिख रहे हैं. इस क्लिप में वे डेविड धवन की 1997 की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘दीवाना मस्ताना’ का अपना फेमस डायलॉग “हटा सावन की घटा” बोल रहे हैं. इस क्लिप के वायरल होने के बाद लोगों ने कयास लगाया कि ‘अवतारः फायर एंड ऐश’में गोविंदा भी हैं. इसे देख गोविंदा के फैंस खुशी से उछल पड़े. हालांकि फैक्ट चेक में इस वीडियो का सच कुछ और ही है.

एआई जनरेटेड है गोविंदा का कैमियो

दरअसल, गोविंदा का ये वायरल वीडियो देख लग रहा है कि अवतार के पार्ट-3 में गोविंदा का कैमियो है. जांच करने पर पता चला कि ये एक एआई जनरेटेड वीडियो है. ये एआई जनरेटेड वीडियो गोविंदा के उन पुराने दावों की उपज है, जिनमें उन्होंने कहा था कि जेम्स कैमरून ने उन्हें अपनी फिल्म ‘अवतार’ के पहले पार्ट में रोल ऑफर किया था. हालांकि बाद में उन्होंने फिल्म करने से इनकार कर दिया. इनकार करने की वजह ये थी कि गोविंदा अपने शरीर पर नीली स्याही नहीं पोतना चाहते थे.

गोविंदा ने अवतार-1 को लेकर दी थी जानकारी

उन्होंने मुकेश खन्ना से बातचीत में बताया था कि जेम्स कैमरून ने उन्हें अवतार ऑफर की थी. उस फिल्म का टाइटल भी उन्होंने दिया था. जेम्स ने उन्हें बताया था कि फिल्म का हीरो विकलांग है.ये सुनकर उन्होंने कहा कि गोविंदा विकलांग का रोल नहीं करेगा. इसके लिए उन्होंने 18 करोड़ रुफए भी ऑफर किए, लेकिन फिर भी उन्होंने फिल्म ठुकरा दी. उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने अपना शरीर पेंट किया तो मुझे अस्पताल में दिन गुजारने पड़ेंगे.शरीर ही एकलौता धन होता है, ऐसे में ये खतरनाक काम वे नहीं कर सकेंगे.

जमकर कमेंट्स कर रहे यूजर्स

वहीं फैंस उनकी इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा अवतार चले ससुराल-पिंडोरा. दूसरे यूजर ने लिखा- अवतार बाबू. एक अन्य यूजर ने लिखा, एआई का सही इस्तेमाल हुआ है. वहीं एख अन्य यूजर ने लिखा कि उन्हें इस वीडियो पर यकीन नहीं हो रहा. वहीं एक अन्य ने लिखा कि जो फिल्म मैं देख कर आया, उसमें ऐसा डायलॉग नहीं था. कहीं मैं कोई दूसरी अवतार तो नहीं देख आया.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST