<
Categories: मनोरंजन

सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा का पलटवार: क्या एक्ट्रेस कोमल की ‘मर्यादा’ ने बचा ली सुपरस्टार की डूबती नैया?

Govinda Affair Controversy: गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच अफेयर के आरोपों को लेकर विवाद जारी है. सुनीता ने नई एक्ट्रेस कोमल संग गोविंदा के रिश्तों पर सवाल उठाए, वहीं गोविंदा ने इसे बड़ी साजिश बताया. गोविंदा ने कोमल की चुप्पी के लिए उनका आभार जताया, जिससे उनकी छवि बिगड़ने से बच गई. फिलहाल सुलह के संकेत मिल रहे है.

Govinda Affair Controversy: बॉलीवुड के ‘चीची’ यानी गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के बीच का झगड़ा अब एक नया मोड़ ले चुका है.  हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनीता आहूजा का गुस्सा अब थोड़ा शांत हुआ है और उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की पुरानी तस्वीरें शेयर की है, जिसे लोग सुलह का संकेत मान रहे है. हालांकि, इस पूरे विवाद में जिस बात ने सबका ध्यान खींचा, वह है एक्ट्रेस  कोमल की चुप्पी.  गोविंदा ने खुद माना है कि अगर कोमल इस मामले में कुछ भी गलत बोल देतीं, तो उनकी छवि पूरी तरह बर्बाद हो सकती थी.  परिवार और करियर के बीच फंसे गोविंदा अब अपनी पत्नी को मनाने और अपने बेटे यशवर्धन को लॉन्च करने की कोशिशों में जुट गए है.

नई एक्ट्रेस कोमल ने गोविंदा की मदद कैसे की?

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के बीच चल रहे इस बड़े विवाद में नई एक्ट्रेस कोमल ने बहुत समझदारी दिखाई.  गोविंदा ने कोमल का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी वजह से ही वे आज सुरक्षित महसूस कर रहे है.  जब सुनीता उन पर गंभीर आरोप लगा रही थी, तब कोमल ने चुप्पी साधे रखी और एक शब्द भी गलत नहीं बोला.  गोविंदा के अनुसार, कोमल ने इस झगड़े का फायदा उठाकर मशहूर होने की कोशिश नहीं की.  उन्होंने बहुत ही शालीनता दिखाई और शांत रहकर गोविंदा की इज्जत को और ज्यादा खराब होने से बचा लिया.

सुनीता आहूजा ने क्या आरोप लगाए?

सुनीता आहूजा ने कई इंटरव्यू में गोविंदा पर धोखाधड़ी और अफेयर के सीधे आरोप लगाए.  उन्होंने कहा कि उन्हें ‘कोमल’ नाम से ही नफरत हो गई है.  सुनीता का कहना है कि 63 साल की उम्र में गोविंदा का किसी जवान लड़की के साथ नाम जुड़ना परिवार के लिए शर्म की बात है.  उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गोविंदा अपने बेटे यशवर्धन की मदद करने के बजाय बाहर के लोगों पर पैसा खर्च कर रहे है.  सुनीता ने चेतावनी दी कि अगर उन्हें इन बातों का पक्का सबूत मिल गया, तो वे गोविंदा को कभी माफ नहीं करेंगी और उनसे अलग हो जाएंगी.

गोविंदा ने क्या सफाई दी?

गोविंदा ने इन सब बातों को अपने खिलाफ एक बड़ी साजिश  बताया है.  उनका कहना है कि जो लोग उनकी कामयाबी से जलते है, वे उनके परिवार को भड़काकर उन्हें बदनाम कर रहे है.  गोविंदा ने साफ किया कि कोमल उनकी अपनी फिल्म से करियर शुरू कर रही है और वे सिर्फ एक गुरु की तरह उनकी मदद कर रहे है, उनके बीच कोई अफेयर नहीं है.  उन्होंने भावुक होकर कहा कि उन्होंने सालों तक बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों के साथ काम किया है, लेकिन कभी किसी के साथ गलत व्यवहार नहीं किया.  उन्होंने यह भी बताया कि वे अपने बेटे के करियर के लिए बड़े फिल्म मेकर्स से बात कर रहे है.  अच्छी खबर यह है कि अब सुनीता का गुस्सा थोड़ा कम हो रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही सब ठीक हो जाएगा.
Mansi Sharma

Recent Posts

चोरो का आतंक! लॉक स्कॉर्पियो को खिलौना समझकर उड़ा ले गए बदमाश, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके भी होश!

बिहार शरीफ में लॉक स्कॉर्पियो की लाइव चोरी का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो!…

Last Updated: March 24, 2026 23:32:00 IST

किसी के दिल की धड़कन बनकर जीवित रहेंगे हरीश राणा, आंखों की कॉर्निया और हार्ट के वॉल्व AIIMS को डोनेट

Harish Rana Organ Donation: गाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा अब इस दुनिया में नहीं…

Last Updated: March 24, 2026 23:25:25 IST

Leander Paes: खेल के मैदान के बाद अब राजनीति की पिच पर उतरेंगे लिएंडर पेस? BJP के साथ सीक्रेट मीटिंग से मचा हड़कंप!

West Bengal Election 2026: क्या बंगाल चुनाव में दिखेगा लिएंडर पेस का जलवा? BJP के…

Last Updated: March 24, 2026 23:11:06 IST

क्या अजिंक्य रहाणे का कटेगा पत्ता? KKR ने रिंकू सिंह को बनाया उपकप्तान, भविष्य में बनेंगे कैप्टन?

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने रिंकू…

Last Updated: March 24, 2026 21:55:32 IST

काभा एविएशन अकैडमी ने पूरे किए 1 वर्ष, स्टाफ व छात्रों ने मनाया उत्सव

सूरत (गुजरात), मार्च 24: शहर की प्रतिष्ठित संस्था काभा एविएशन अकैडमी ने सफलता पूर्वक अपने…

Last Updated: March 24, 2026 21:13:11 IST

RCB Sold: बदल गया मालिक! राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ RCB बनी सबसे महंगी टीम, जानें कौन है नया बॉस?

RCB चैंपियंस का नया दौर! 17,000 करोड़ की डील के साथ बिड़ला ग्रुप के नाम…

Last Updated: March 24, 2026 21:48:22 IST