<
Categories: मनोरंजन

‘नीलम जैसी बनो…’ जब Govinda ने एक्स गर्लफ्रेंड से कर दी पत्नी सुनीता आहूजा की तुलना, बयान सुनकर चौंक गए फैंस

इन दिनों सोशल मीडिया पर गोविंदा का एक पुराना इंटरव्यू फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी शादी के सबसे मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की थी. यह इंटरव्यू 1990 का है, जब गोविंदा ने माना था कि वह उस समय अपनी पत्नी सुनीता के साथ “बेरहमी” से पेश आते थे.

बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा की शादी को 40 साल से ज्यादा हो चुके हैं. दोनों की शादी कम उम्र में हुई थी और आज उनके दो बच्चे हैं -टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा. हालांकि, उनकी शादी जितनी मजबूत आज नजर आती है, शुरुआती दौर में उतनी ही मुश्किलों से भी गुजरी थी.

 गोविंदा का नाम उनकी को-स्टार नीलम कोठारी के साथ जुड़ रहा था. दोनों की जोड़ी फिल्मों में सुपरहिट थी और गोविंदा खुद मानते थे कि वह नीलम की तरफ बहुत आकर्षित हो गए थे. इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा था कि वह नीलम की तारीफ हर किसी के सामने करते थे – दोस्तों के बीच, परिवार में और यहां तक कि अपनी पत्नी सुनीता के सामने भी.

नीलम जैसी बनने की कोशिश करो

गोविंदा ने कबूल किया था कि वह सुनीता से कहते थे कि वह खुद को बदले और नीलम जैसी बनने की कोशिश करे. उन्होंने कहा था, “मैं सुनीता से कहता था कि वह नीलम से सीखे, खुद को बदले और उसके जैसी बने. मैं उस वक्त बहुत बेरहम था.” इस बात से सुनीता परेशान हो जाती थीं और उन्होंने साफ कहा था कि गोविंदा ने उनसे प्यार उनके असली स्वभाव की वजह से किया था, न कि किसी और जैसा बनने के लिए.गोविंदा ने यह भी माना कि उस समय वह तय नहीं कर पा रहे थे कि उन्हें अपनी जिंदगी में क्या चाहिए. नीलम को लेकर उन्होंने कहा था, “नीलम ऐसी महिला थीं, जिन पर कोई भी अपना दिल हार सकता है. मैंने भी दिल हार दिया था.”

सुनीता से रिश्ता

इतना ही नहीं, गोविंदा ने यह भी स्वीकार किया था कि शुरुआत में उनका सुनीता से रिश्ता बहुत सोच-समझकर लिया गया फैसला था. उन्होंने कहा था कि वह उस समय किसी गंभीर रिश्ते की तलाश में नहीं थे, बल्कि बस किसी के साथ घूमने-फिरने के लिए लड़की ढूंढ रहे थे. लेकिन बाद में उन्हें इस सोच की भारी कीमत चुकानी पड़ी.दूसरी तरफ, नीलम कोठारी की जिंदगी में भी कई उतार-चढ़ाव आए. उन्होंने साल 2000 में बिजनेसमैन ऋषि सेठिया से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला. हाल ही में एक शो के दौरान नीलम ने अपनी पहली शादी के अनुभव को लेकर बताया कि उनसे अपनी पहचान बदलने की उम्मीद की जा रही थी, जो उन्हें मंजूर नहीं था.

नीलम की दूसरी शादी

बाद में नीलम ने साल 2001 में एक्टर समीर सोनी से शादी की. दोनों ने साल 2013 में अपनी बेटी अहाना को गोद लिया और आज एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं.वहीं, गोविंदा और सुनीता ने समय के साथ अपने रिश्ते को संभाला. आज दोनों कई बार इंटरव्यू में एक-दूसरे के लिए सम्मान और साथ की बात करते नजर आते हैं. गोविंदा भी मानते हैं कि सुनीता ने हर मुश्किल दौर में उनका साथ दिया और वही उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी ताकत हैं.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

टेलीग्राम और इंस्टाग्राम से चल रही थी साजिश! ATS ने लखनऊ रेलवे स्टेशन उड़ाने की आतंकी योजना की नाकाम

UP ATS action Lucknow: यूपी ATS ने पाकिस्तानी हैंडलर्स और कट्टरपंथी समूहों के इशारे पर…

Last Updated: April 4, 2026 23:13:33 IST

कुल्लू में गहरी खाई में गिरी पर्यटकों से भरी ट्रैवलर, कई लोगों की मौत; 15 को निकाला गया सुरक्षित

Himachal Accident News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में पर्यटकों से भरी एक ट्रैवलर गहरी खाई…

Last Updated: April 4, 2026 22:49:48 IST

121 अश्लील वीडियो, नौकरी के बहाने कई महिलाओं का रेप… नासिक में अशोक खरात जैसा एक और कांड आया सामने

Nashik Extortion Case Twist: सतपुर इलाके से शुरू हुए एक रंगदारी (extortion) के मामले ने…

Last Updated: April 4, 2026 22:35:12 IST

हिमंत बिस्वा सरमा पहली बार कब और किस सीट से बने विधायक, राजनीति में आने से पहले क्या करते थे?

Himanta Biswa Sarma Profile: असम में विधानसभा चुनाव को लेकर 9 अप्रैल को वोट डाले…

Last Updated: April 4, 2026 21:03:00 IST

जीभ पर बार-बार क्यों हो जाते हैं सफेद छाले? किन बीमारियों का है संकेत, डॉक्टर से समझें कारण और बचाव

Mouth ulcers sign: आमतौर पर माना जाता है कि, जीभ पर सफेद छाले पेट की…

Last Updated: April 4, 2026 20:28:30 IST