<
Categories: मनोरंजन

Haiwaan Teaser: इंतजार हुआ खत्म! इस दिन आएगा ‘हैवान’ का टीजर; 8 साल बाद अक्षय-सैफ की जोड़ी मचाएगी धमाल

Haiwaan Teaser Release Date: फिल्म 'हैवान' में अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे. दोनों करीब 18 साल बाद एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. आइए जानते हैं कब आएगा फिल्म की टीजर?

Haiwaan Teaser Release Date: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है. प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही ये साइको-थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ को लेकर दर्शक काफी ज्यादा उत्सुक हैं. वहीं अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है. फिल्म के फर्स्ट लुक के बाद अब टीजर की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है. इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे. दोनों करीब 18 साल बाद एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. 

इस दिन आएगा ‘हैवान’ का टीजर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘हैवान’ का टीजर 12 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाला है. मेकर्स ने इसके लिए अपनी तैयारियां भी पूरी कर ली हैं. टीजर के जरिए फिल्म की कहानी की झलक और सैफ-अक्षय के किरदार भी देखने को मिलेंगे. फिल्म का निर्देशन  प्रियदर्शन कर रहे हैं. हैवान को एक साइको-थ्रिलर फिल्म बताया जा रहा है. टीजर के रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर फैंस का क्रेज और भी ज्यादा बढ़ जाएगा. 

18 साल बाद फिर साथ आए अक्षय-सैफ

‘हैवान’ में सबसे खास बात है कि अक्षय कुमार और सैफ अली खान दोनों इस फिल्म में नजर आएंगे. दोनों स्टार्स 18 साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. इससे पहले वह साल 2008 में फिल्म टशन में नजर आए थे. इसके अलावा दोनों एक साथ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ और ‘आरजू’ जैसी फिल्मों में भी साथ काम कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: ‘बनिए की बेटी का काम…’, रेखा गुप्ता ने वी वुमन वांट के मंच से ऐसा क्या कहा? दिल्ली सीएम की बात सुन सब दंग

11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

‘हैवान’ को 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म को इस साल अक्षय कुमार की अहम फिल्मों में से एक माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Pune Murder Case: उस रात कमरा नंबर 310 में क्या हुआ, जिसने लव ट्रायंगल को दिया खूनी रंग, हो जाएंगे हैरान

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Dhruv Rathi Detained: CJP Protest से पहले हिरासत में ध्रुव राठी? दिल्ली पुलिस का एख्शन शुरू; अब क्या होगा?

Dhruv Rathi Detained: यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम में हिरासत में लिए जाने की खबर…

Last Updated: October 10, 2026 10:14:47 IST

Silver Price Today: आज देश के बड़े शहरों में 1 किलो चांदी का भाव, खरीदने से पहले देखें पूरी लिस्ट

Silver Price Today 10 Oct 2026: अगर आप चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो…

Last Updated: October 10, 2026 09:40:58 IST

IND VS WI: गंभीर को नहीं समझ आया वेस्टइंडीज का मास्टर प्लान? 249 रन बनाकर भी हारी टीम इंडिया; इन 3 कारणों से पलटा मैच

IND VS WI:. वेस्टइंडीज़ ने 250 रन का टारगेट चेज़ किया, जो ओवरऑल T20I हिस्ट्री…

Last Updated: October 10, 2026 09:03:17 IST

CJP Jantar Mantar Protest: स्कूल, बैंक, बाजार या शराब…आज क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद? जानें यहां

Delhi CJP Protest What’s Open and Closed: CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी…

Last Updated: October 10, 2026 08:59:36 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, गाड़ी में तेल भरवाने से पहले देखें 10 शहरों की लिस्ट

UP Petrol Diesel Price Today 10 Oct 2026: यूपी में आज पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट…

Last Updated: October 10, 2026 08:45:28 IST

Aaj ka Mausam 10 October 2026: सर्दी की दस्तक के बीच आसमान से बरसेगी आफत! यूपी-दिल्ली समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Weather Update 10 October 2026: मौसम विभाग ने जोधपुर, कोटा, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, भीलवाड़ा, अलवर,…

Last Updated: October 10, 2026 08:26:36 IST