<
Categories: मनोरंजन

4 साल में टूटी हंसिका मोटवानी की शादी, पति सोहेल कथूरिया से लिया तलाक

Hansika Motwani Divorce: कई महीनों से रिश्तों में चल रही खटास के बाद अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने अपने पति सोहेल कथूरिया से तलाक ले लिया है. इससे दोनों ने अपनी चार साल पुरानी शादी खत्म कर दी है.

Hansika Motwani: मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट ने अभिनेत्री हंसिका मोटवानी और उनके पति सोहेल खतुरिया को तलाक हो गया. एक्ट्रेस ने आपसी सहमति से अलग होने के लिए अदालत में याचिका दायर की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने तलाक के दौरान किसी भी प्रकार की एलिमनी की डिमांड नहीं की. 

एक्ट्रेस के वकील ने क्या कहा?

अभिनेत्री हंसिका मोटवानी के वकील अदनान शेख ने एक्ट्रेस का पक्ष रखा. उन्होंने अदालत को बताया कि शादी के बाद दंपति कुछ समय तक साथ रहे. हालांकि, धीरे-धीरे उन्हें अपने स्वभाव, विचारों और जीवनशैली में अंतर का एहसास हुआ, जिसके कारण उनके बीच अक्सर मतभेद होने लगे. याचिका में कहा गया कि दंपति अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ते थे, जिससे उनके लिए एक ही छत के नीचे साथ रहना दिन-प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा था. इसलिए उन्होंने अलग होने का फैसला किया. याचिकाकर्ताओं ने आपसी सहमति से अलग होने और शादी खत्म करने का फैसला किया. दोनों 2 जुलाई, 2024 से अलग रह रहे हैं.

कोई भी एलिमनी की डिमांड नहीं की गई

खबरों के मुताबिक दोनों पक्षों की तरफ से किसी भी प्रकार की एलिमनी या कोई वस्तु की डिमांड नहीं की गई. और सहमति से दोनों ने तलाक ले लिया. 

कब हुई थी दोनों की शादी?

हंसिका मोटवानी ने 4 दिसंबर, 2022 को जयपुर के मंदोटा किले में एक पारंपरिक हिंदू समारोह में खतुरिया से शादी की. इस दंपति की कोई संतान नहीं थी.

एक नजर हंसिका मोटवानी के करियर पर

आपको बता दें कि हंसिका मोटवानी ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने टेलीविजन शो ‘शाका लाका बूम बूम’ और फिल्म ‘कोई… मिल गया’ से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इसके बाद उन्होंने कुछ साउथ फिल्मों में भी काम किया. 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

Gold Rates Today 1 April, 2026: सोना की कीमतों में बड़ा ट्विस्ट! आज के रेट ने किया सबको हैरान, अभी खरीदना सही या गलत?

Aaj Sone Ka Bhav 1 April 2026: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित निवेशों…

Last Updated: April 1, 2026 10:05:12 IST

Bank Holiday: आज खुलेंगे बैंक या फिर रहेंगे बंद, घर से निकलने से पहले देखें RBI का कैलेंडर

Bank Open Or Closed Today: यदि आपका कोई बैंकिंग से जुड़ा काम है, तो कृपया…

Last Updated: April 1, 2026 09:43:12 IST

UP Board Result 2026 Date: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट पर ये है लेटेस्ट अपडेट्स, जानें कब घोषित होंगे नतीजे

UPMSP UP Board Result 2026 Date: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च…

Last Updated: April 1, 2026 09:18:26 IST

FASTag बैलेंस न होने पर कितना लगेगा जुर्माना? आज से बदल गया टोल टैक्स का नया नियम; अब नहीं कर पाएंगे ये काम

FASTag New Toll Rules: हालांकि इस बदलाव से कुछ यात्रियों को परेशानी हो सकती है खासकर…

Last Updated: April 1, 2026 09:16:42 IST

IPL 2026 Points Table: 4 मैचों के बाद क्या है पॉइंट्स टेबल का हाल? रियान पराग की टीम पहुंची टॉप पर

IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में 4 मुकाबले खेले जा चुके…

Last Updated: April 1, 2026 08:59:38 IST

Punjab & Sind Bank Vacancy: ग्रेजुएट की है डिग्री, तो बैंक में अफसर बनने का मौका, 85000 से अधिक है सैलरी

Sarkari Naukri Punjab & Sind Bank Recruitment 2026: पंजाब एंड सिंध बैंक में नौकरी पाने…

Last Updated: April 1, 2026 08:38:36 IST