<
Categories: देश

BRICS Summit 2026: अमेरिका को BRICS का ‘अल्टीमेटम’! अब टैरिफ पर मनमानी नहीं चलेगी; दिल्ली से ट्रंप को सीधा संदेश

BRICS Summit 2026: दिल्ली में BRICS Summit के दौरान सदस्य देशों ने एकतरफा टैरिफ और व्यापार प्रतिबंधों पर चिंता जताई. BRICS ने आर्थिक दबाव का विरोध करते हुए निष्पक्ष और नियम आधारित व्यापार व्यवस्था की मांग की.

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में हुए BRICS Summit के पहले दिन सदस्य देशों ने अमेरिका का नाम लिए बिना टैरिफ को लेकर कड़ा संदेश दिया. BRICS देशों ने कहा कि किसी भी देश की एकतरफा व्यापार नीति से दुनिया के व्यापार पर असर पड़ता है. ऐसे कदमों से व्यापार में अनिश्चितता भी बढ़ती है.

New Delhi Declaration 2026 को मंजूरी

BRICS देशों ने ‘New Delhi Declaration 2026’ को सर्वसम्मति से मंजूरी दी. भारत की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे मंजूरी देने का प्रस्ताव रखा. किसी भी देश ने इसका विरोध नहीं किया, जिसके बाद घोषणा को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया.

टैरिफ और व्यापार की रुकावटों पर चिंता

 घोषणा में एकतरफा टैरिफ और गैर-टैरिफ व्यापार नियमों पर चिंता जताई गई. BRICS देशों का कहना है कि ऐसे कदमों से दूसरे देशों के लिए सामान बेचना मुश्किल होता है और व्यापार में बराबरी का मौका प्रभावित होता है. समूह ने WTO के नियमों के अनुसार व्यापार करने पर जोर दिया.

आर्थिक दबाव का भी विरोध

BRICS देशों ने अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ लगाए जाने वाले एकतरफा आर्थिक दबाव और प्रतिबंधों का भी विरोध किया. उनका कहना है कि ऐसे कदमों का असर खासकर विकासशील देशों पर पड़ सकता है. BRICS वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में विकासशील देशों की आवाज मजबूत करना चाहता है.

ये भी पढ़ें: BRICS Gala Dinner Menu: सोने के वर्क वाली फिरनी से गुच्छी मार्मिक तक… PM मोदी ने दावत में विदेशी मेहमानों को क्या-क्या परोसा? जानें पूरा मेन्यू

BRICS में कौन-कौन से देश?

BRICS में भारत, ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं. समूह का मकसद सदस्य देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाना और वैश्विक मंचों पर विकासशील देशों की भूमिका मजबूत करना है.

ये भी पढ़ें: Brics Summit 2026: कब होगी PM मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात? जानिए आज दिल्ली में क्या-क्या होगा खास, देखें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST