<
Categories: मनोरंजन

Hanuman Ansh Box Office Collection: 6वें हफ्ते में भी नहीं थमी हनुमान अंश की रफ्तार, 40वें दिन मचाया धमाल; 300 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

Hanuman Ansh Box Office Collections:अब फिल्म जल्द ही दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर सकती है. 40 दिनों में फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 290 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है.

Hanuman Ansh Box Office Collections: 11 सितंबर 2026 को रिलीज हुई आध्यात्मिक ड्रामा फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी. हालांकि, धीरे-धीरे फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और वर्ड ऑफ माउथ के जरिए इसकी कमाई में तेजी देखने को मिली. रिलीज के छह हफ्ते बाद भी फिल्म की कमाई मजबूत बनी हुई है. अब फिल्म जल्द ही दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर सकती है. 40 दिनों में फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 290 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है.

‘हनुमान अंश’ इंडिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 40

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन और लेखन में बनी ‘हनुमान अंश’ ने 40वें दिन यानी छठे मंगलवार को भारत में 8.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने यह कमाई 9,175 शोज के दौरान की. खास बात यह है कि सोमवार को भी फिल्म ने 9,198 शोज से 8.25 करोड़ रुपये कमाए थे.40वें दिन के कलेक्शन के बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 231.13 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 272.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

‘हनुमान अंश’ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

घरेलू बॉक्स ऑफिस की तरह विदेशों में भी फिल्म की कमाई लगभग स्थिर रही. फिल्म ने 40वें दिन ओवरसीज मार्केट से करीब 2 करोड़ रुपये जोड़े. इसके साथ ही विदेशों में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 18.50 करोड़ रुपये हो गया है.वहीं, दुनियाभर में ‘हनुमान अंश’ का कुल ग्रॉस कलेक्शन 291.40 करोड़ रुपये पहुंच गया है. ऐसे में फिल्म 300 करोड़ रुपये के क्लब से महज कुछ करोड़ रुपये दूर है.

‘हनुमान अंश’ का हफ्ते और दिन के हिसाब से कलेक्शन

  • पहला हफ्ता: 1.08 करोड़ रुपये
  • दूसरा हफ्ता: 0.40 करोड़ रुपये
  • तीसरा हफ्ता: 10.40 करोड़ रुपये
  • चौथा हफ्ता: 61.00 करोड़ रुपये
  • पांचवां हफ्ता: 90.25 करोड़ रुपये
  • 36वां दिन (छठा शुक्रवार): 10.50 करोड़ रुपये
  • 37वां दिन (छठा शनिवार): 18.50 करोड़ रुपये
  • 38वां दिन (छठा रविवार): 22.50 करोड़ रुपये
  • 39वां दिन (छठा सोमवार): 8.25 करोड़ रुपये
  • 40वां दिन (छठा मंगलवार): 8.25 करोड़ रुपये
  • कुल इंडिया नेट कलेक्शन: 231.13 करोड़ रुपये

‘हनुमान अंश’ डे 40 ऑक्यूपेंसी

सोमवार को फिल्म की ओवरऑल थिएटर ऑक्यूपेंसी 26.04 प्रतिशत रही थी, जो मंगलवार को बढ़कर 28.65 प्रतिशत हो गई. सुबह के शोज में ऑक्यूपेंसी 14.85 प्रतिशत रही. इसके बाद दोपहर के शोज में यह बढ़कर 27.31 प्रतिशत पहुंच गई.शाम के शोज में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 34.38 प्रतिशत रही, जबकि रात के शोज में सबसे ज्यादा 38.08 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

बहाने से झोपड़ी में ले गया, फिर वहां… ग्रामीणों ने टीचर को बनाया बंधक, पेड़ से बांधकर पीटा, Video Viral

Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा…

Last Updated: October 6, 2026 14:29:04 IST

IND vs WI 1st T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के खेल पर बारिश का साया! क्या लखनऊ में धुल जाएगा आज का महामुकाबला?

IND vs WI 1st T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के पहले टी20 पर बारिश का साया…

Last Updated: October 6, 2026 13:23:07 IST

परदादा लाइट के खंभे से गिरे थे, परपोते शिव मांडलिक ने वही खंभा जमीन पर उतार दिया

अहमदाबाद (गुजरात) [भारत], 5 अक्टूबर: साल 1956। गांव में लक्ष्मणभाई काम के लिए लाइट के…

Last Updated: October 6, 2026 13:07:26 IST

IND vs WI 1st T20 Live Streaming: आज लखनऊ में होगा महामुकाबला! जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

IND vs WI 1st T20 Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की…

Last Updated: October 6, 2026 13:23:53 IST

फ्लैट बेचकर टीवी शो में लगाया पैसा, रातों-रात गायब हो गया चैनल; भाई अनुपम खेर ने भी नहीं की राजू की मदद

Raju Kher: अनुपम खेर के भाई राजू खेर ने हाल ही में बताया कि उन्होंने…

Last Updated: October 6, 2026 12:53:22 IST

सीबीएसई वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप में सूरत हिल्स स्कूल की गर्ल्स ने गुजरात के लिए जीता ब्रॉन्ज मेडल

सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: सीबीएसई वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 में सूरत की हिल्स हाईस्कूल…

Last Updated: October 6, 2026 12:52:19 IST