Hindi News / Live Update / Happy Birthday Alka Yagnik

Happy Birthday Alka Yagnik अल्का याग्निक ने मात्र 6 साल की उम्र से शुरु कर दी थी सिंगिंग

इंडिया न्यूज, मुंबई: Happy Birthday Alka Yagnik: बॉलीवुड के म्यूजिक वर्ल्ड में अपनी गायिकी से दर्शकों का दिल जीतने वाली अलका याग्निक (Alka Yagnik) किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बता दें कि 90 के दशक की फेमस सिंगर ने कई हिट गाने गाए हैं और आज भी वह अपनी आवाज के दम पर लोगों […]

BY: Prachi • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Happy Birthday Alka Yagnik: बॉलीवुड के म्यूजिक वर्ल्ड में अपनी गायिकी से दर्शकों का दिल जीतने वाली अलका याग्निक (Alka Yagnik) किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बता दें कि 90 के दशक की फेमस सिंगर ने कई हिट गाने गाए हैं और आज भी वह अपनी आवाज के दम पर लोगों के दिलों में राज करती हैं। आपको बता दें कि आज यानी 20 मार्च को अलका याग्निक अपना 56वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर हर कोई उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए नजर आ है।

अलका का जन्म 20 मार्च 1966 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने छोटी उम्र में ही सिंगिंग की दुनिया में कदम रख दिया था, जिस वजह से ही वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। वहीं अलका याग्निक बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली सिंगर्स की लिस्ट में शामिल हैं, जिस वजह से वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 9 मिलियन डॉलर की है। इसे भारतीय करेंसी में देखा जाए तो ये 68 करोड़ के आसपास होती है। उन्होंने ये सब अपनी कड़ी मेहनत और लगन से कमाया है।

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

Alka Yagnik

अलका ने अपने करियर में अब तक 1114 फिल्मों में 2486 हिंदी गाने गाए हैं

सिंगिंग करियर की बात करें तो अलका याग्निक ने छोटी उम्र में ही सिगिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। बेहद कम लोग ये बात जानते होंगे, जब अलका ने अपना पहला गाना गाया था तब वह महज छह साल की थीं। उन्होंने अपना पहला गाना आकाशवाणी के लिए गाया था। जब अलका याग्निक 10 साल की थीं तब उनकी मां उन्हें लेकर मुंबई आ गईं। यहां पर अलका याग्निक की मुलाकात राजकपूर से हुई और अभिनेता को अलका की आवाज काफी पसंद आई। इसके बाद उन्होंने ही अलका की मुलाकात लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल से करवाई।

इसके बाद 14 साल की उम्र में अलका ने फिल्म पायल की झंकार का थिरकत अंग लचक झुकी गाना गाया। वहीं अलका याग्निक ने अपने करियर में अब तक कई हिट गाने गाए हैं। रिपोर्ट में कहा जाता है कि अलका ने अपने करियर में अब तक 1114 फिल्मों में 2486 हिंदी गाने गाए हैं। उनके हिट गानों की लिस्ट काफी लंबी है, जिसमें ‘टिप टिप बरसा पानी’, ‘ऐ मेरे हमसफर’, ‘चुरा के दिल मेरा’, ‘अगर तुम साथ हो’, ‘दिलबर दिलबर’ जैसे गाने शामिल हैं।

Read More: Mouni Roy Latest Bikini Look बिकिनी में दिखाई मौनी ने कातिल अदाएं

Read More: Pregnant Bharti Singh Photoshoot पति की बाहों में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर!

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

Alka Yagnik
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

ड्रग्स फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन 16 अप्रैल को पहुंचेगी पानीपत, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने साइक्लोथॉन में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए कहा
ड्रग्स फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन 16 अप्रैल को पहुंचेगी पानीपत, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने साइक्लोथॉन में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए कहा
बाला साहब की मानेंगे या राहुल गांधी की? वक्फ बिल पर उद्धव से फडणवीस ने पूछा ऐसा सवाल, सुन पूरे विपक्ष का कॉन्फिडेंस डगमगा जाएगा
बाला साहब की मानेंगे या राहुल गांधी की? वक्फ बिल पर उद्धव से फडणवीस ने पूछा ऐसा सवाल, सुन पूरे विपक्ष का कॉन्फिडेंस डगमगा जाएगा
पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के आवास पर सर्वजातीय महापंचायत का हुआ आयोजन, आईआईटी को महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बनाने का किया आह्वान
पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के आवास पर सर्वजातीय महापंचायत का हुआ आयोजन, आईआईटी को महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बनाने का किया आह्वान
‘पानी में 27 करोड़…’, फिर फ्लॉप हुए ऋषभ पंत तो गजब फायर हुए LSG के फैंस, ‘कप्तान’ के खिलाफ छेड़ दी जंग!
‘पानी में 27 करोड़…’, फिर फ्लॉप हुए ऋषभ पंत तो गजब फायर हुए LSG के फैंस, ‘कप्तान’ के खिलाफ छेड़ दी जंग!
अधिकारियों के साथ पहली बैठक में बोलीं मेयर कोमल सैनी – ‘महिला शिक्षा और महिला सशक्तिकरण’ पर रहेगा जोर 
अधिकारियों के साथ पहली बैठक में बोलीं मेयर कोमल सैनी – ‘महिला शिक्षा और महिला सशक्तिकरण’ पर रहेगा जोर 
Advertisement · Scroll to continue