Rati Agnihotri Happy Birthday: 10 साल की उम्र से ही अभिनय की शुरुआत करने वाली रति अग्निहोत्री ने फिल्मों में एक्टिंग और खूबसूरती से खूब लोकप्रियता हासिल की.
Rati Agnihotri Happy Birthday
Rati Agnihotri Happy Birthday: ‘ऐ हवा, मेरे संग-संग चल, मेरे दिल में हुई हलचल, ऐ हवा, मेरे संग-संग चल, मेरे दिल में हुई हलचल, कहे दरिया का पानी कल-कल, तुझे आस मिलन की पल-पल, ऐ हवा, मेरे संग-संग चल.’ ‘बाबू’ फिल्म का यह गीत आपने जरूर सुना होगा. फिल्म के इस गाने की शूटिंग समुद्र के किनारे खूबसूरत नजारों के बीच हुई है. गाने में लता मंगेशकर की दिलकश आवाज है तो एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री की खूबसूरती इस गीत में चार चांद लगा देती है. यह सिर्फ गीत नहीं है, बल्कि पूरा भाव है, जो श्रोताओं और दर्शकों को दूसरी ही दुनिया में ले जाता है. खूबसूरत रति अग्निहोत्री (जन्म 10 दिसंबर 1960) ने चुनिंदा फिल्मों में का किया है, लेकिन अपने जमाने की उम्दा एक्ट्रेस में शुमार रहीं. जन्मदिन पर हम बता रहे हैं कि अनसुना किस्सा, जब रति अग्रिहोत्री ने हानिकारक चाय पी थी.
रति अग्निहोत्री ने तमिल फिल्मों से अपनी शुरुआत की. यहां पर उन्हें बतौर अभिनेत्री अच्छी पहचान मिली. बावजूद इसके लिए उन्होंने हिंदी सिनेमा में नोटिस नहीं किया गया. इस बीच उन्होंने साउथ के मशहूर अभिनेता कमल हासन के साथ फिल्म ‘एक दूजे’ में काम किया है. यह फिल्म रिलीज हुई तो हिंदी सिनेमा में कामयाबी के झंडे गाड़ दिए. कमल हासन और रति अग्निहोत्री के अभिनय का ही कमाल का था कि फिल्म सुपरहिट रही. इसके गाने बहुत ही लोकप्रिय हुए. ’16 बरस की बाली उमर को सलाम’ फिल्म का यह गीत काफी लोकप्रिय हुआ.
वहीं, हानिकारक चाय पीने का किस्सा फिल्म ‘एक दूजे’ की शूटिंग से जुड़ा हुआ है. फिल्म में सपना का रोल रति अग्निहोत्री कर रही थीं, जबकि कमल हासन वासुदेवन यानी ‘वासु‘ की भूमिका में थे. फिल्म में रति अग्निहोत्री को एक इमोशनल सीन शूट करना था. सीन के लिए शूटिंग शुरू होने वाली थी. सीन में एक्ट्रेस को सिगरेट पीना था. रति ने सीन की डिमांग के मुताबिक, सिगरेट की जली हुई फोटो को चाय में डालकर पी लिया था. दर्शकों को इस सीन की असलियत नहीं पता चली. यह फिल्म में है, लेकिन इसका खुलासा कई सालों बाद खुद एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री ने किया था.
यहां पर बता दें कि के. बालाचंदर के निर्देशन में बनी थी. फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ बालाचंदर की तेलुगु फिल्म ‘मारो चरित्र’ की रीमेक थी. एक रोमांटिक ट्रेजेडी फिल्म थी. इसमें कमल हासन और रति का अभिनय कमाल का था. इस जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. इस फिल्म की सफलता के बाद ही कमल हासन और रति अग्निहोत्री को कई फिल्मों के ऑफर मिलने शुरू हो गए.
जहां तक रति अग्निहोत्री के अभिनय की बात है तो तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम करने के साथ एक्ट्रेस ने हिंदी की कई फिल्मोें में अभिनय किया है. कल्ट-ट्रेजेडी फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ (1981) में आई तो एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री सिनेमा के पर्दे पर छा गईं. वहीं, ड्रामा फिल्म ‘तवायफ’ (1985) में उन्होंने बहुत ही शानदार रोल किया. इस फिल्म में ऋषि कपूर, अशोक कुमार और पूनम ढिल्लों भी थीं, लेकिन रति अग्निहोत्री की अदायगी सब पर भारी पड़ गई. उन्होंने इस फिल्म में ‘तवायफ’ का रोल किया था.
Maharashtra ATS को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर, कालाचौकी यूनिट ने आरोपी को माहिम…
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ के घर पर हुई शूटिंग के बारे में जानकारी…
IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20I के लिए वैभव…
Kieron Pollard, Mumbai Indians head coach:2010 में एक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस में…
सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…