कुछ दिनों से चर्चा चल रही है कि संजीदा शेख और हर्षवर्धन राणे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. अब दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिनमें कुछ फोटोज शेयर की हैं. इनमें कुछ फोटोज लगभग एक जैसी हैं.
हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख एक दूसरे को कर रहे डेट
Harshwardhan Rane and Sanjeeda Sheikh Dating Rumors: क्या हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख एक दूसरे को डेट कर रहे हैं? सोशल मीडिया पर ये सवाल तेजी से उठ रहा है. बीते काफी दिनों से इसकी काफी चर्चा की जा रही है. दोनों को कई बार एक साथ देखा जा गया है. अब दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें दोनों की फोटोज काफी मिलती-जुलती हैं. हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो पुणे के विंड्स ओवर वॉटर के केबिन की हैं.
इन फोटोज से अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों एक साथ शांति के पल बिता रहे हैं. हालांकि दोनों ने साथ में एक भी फोटोज शेयर नहीं की हैं. दोनों ने एक ही जगह की कई फोटोज शेयर की हैं. इनमें अंगीठी, चाय के कप, लोकेशन और कई चीजें एक जैसी हैं. इसके अलावा एक की फोटोज में कुछ अंडे, तो दूसरी में आमलेट दिख रही है. इन फोटोज के वायरल होने के बाद फैंस मजे ले रहे हैं.
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि हर्षवर्धन सर एक कप चाय आपके लिए, तो दूसरी किसके लिए है, उसे नहीं दिखाया. वहीं एक ने लिखा, दोनों की लेटेस्ट पोस्ट सब कुछ बयां कर रही हैं. एक यूजर ने इसे सुकून का नाम दिया. एक यूजर ने उन्हें आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए शुभकामनाएं दीं, तो एक ने वहां लो कार्ब कुकी का जिक्र किया. एक यूजर ने इसे नाइस प्ले बताया. वहीं एक्ट्रेस संजीदा शेख की फोटोज पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि सनम तेरी कसम 2, हर्षवर्धन राणे भी वहीं पर हैं. एक ने लिखा आप और हर्षवर्धन एक साथ.
बता दें कि हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख एक साथ दो प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं, दोनों 2020 की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘तैश’ में साख नजर आए थे, जिसे जी5 पर रिलीज किया गया था. इसके अलावा दोनों थ्रिलर फिल्म ‘कुन फाया कुन’ में भी एक साथ नजर आए थे.
ये भी पढ़ें: क्या पवन सिंह छोड़ रहे हैं ‘भोजपुरी बवाल’? तेज प्रताप यादव के कमेंट ने बढ़ाई सनसनी, वायरल वीडियो से चिंता में फैंस!
Nana Patekar: 9 अक्टूबर की सुबह 05:20 बजे नाना पाटेकर की मौत की खबर आई,…
Pakistan Saudi Arabia: मध्य पूर्व में हूती हमलों के बढ़ते खतरे के बीच पाकिस्तान ने…
Delhi Karawal Nagar Murder: दिल्ली के करावल नगर में बुधवार रात को विवाद के बाद…
तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम स्टोरी में नाना पाटेकर की मृत्यु पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए…
सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: सीबीएसई वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 में सूरत की हिल्स हाईस्कूल…
हर्षज्योतिषम् के तीन खंडों के साथ हर्षविधानम् और हर्षसूक्ष्मम् में क्रमबद्ध अध्ययन और अभ्यास पर…