Live TV
Search
Home > मनोरंजन > हर्षवर्धन राणे, संजीदा शेख को कर रहे डेट? सोशल मीडिया की पोस्ट से बढ़ी अटकलें, शेयर कीं तस्वीरें

हर्षवर्धन राणे, संजीदा शेख को कर रहे डेट? सोशल मीडिया की पोस्ट से बढ़ी अटकलें, शेयर कीं तस्वीरें

कुछ दिनों से चर्चा चल रही है कि संजीदा शेख और हर्षवर्धन राणे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. अब दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिनमें कुछ फोटोज शेयर की हैं. इनमें कुछ फोटोज लगभग एक जैसी हैं.

Written By:
Last Updated: August 7, 2026 16:01:31 IST

Mobile Ads 1x1

Harshwardhan Rane and Sanjeeda Sheikh Dating Rumors: क्या हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख एक दूसरे को डेट कर रहे हैं? सोशल मीडिया पर ये सवाल तेजी से उठ रहा है. बीते काफी दिनों से इसकी काफी चर्चा की जा रही है. दोनों को कई बार एक साथ देखा जा गया है. अब दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें दोनों की फोटोज काफी मिलती-जुलती हैं. हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो पुणे के विंड्स ओवर वॉटर के केबिन की हैं.

दोनों की फोटोज में क्या है समानताएं?

इन फोटोज से अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों एक साथ शांति के पल बिता रहे हैं. हालांकि दोनों ने साथ में एक भी फोटोज शेयर नहीं की हैं. दोनों ने एक ही जगह की कई फोटोज शेयर की हैं. इनमें अंगीठी, चाय के कप, लोकेशन और कई चीजें एक जैसी हैं. इसके अलावा एक की फोटोज में कुछ अंडे, तो दूसरी में आमलेट दिख रही है. इन फोटोज के वायरल होने के बाद फैंस मजे ले रहे हैं.

यूजर्स ने किए कमेंट्स

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि हर्षवर्धन सर एक कप चाय आपके लिए, तो दूसरी किसके लिए है, उसे नहीं दिखाया. वहीं एक ने लिखा, दोनों की लेटेस्ट पोस्ट सब कुछ बयां कर रही हैं. एक यूजर ने इसे सुकून का नाम दिया. एक यूजर ने उन्हें आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए शुभकामनाएं दीं, तो एक ने वहां लो कार्ब कुकी का जिक्र किया. एक यूजर ने इसे नाइस प्ले बताया. वहीं एक्ट्रेस संजीदा शेख की फोटोज पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि सनम तेरी कसम 2, हर्षवर्धन राणे भी वहीं पर हैं. एक ने लिखा आप और हर्षवर्धन एक साथ. 

दो प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हर्षवर्धन और संजीदा

बता दें कि हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख एक साथ दो प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं, दोनों 2020 की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘तैश’ में साख नजर आए थे, जिसे जी5 पर रिलीज किया गया था. इसके अलावा दोनों थ्रिलर फिल्म ‘कुन फाया कुन’ में भी एक साथ नजर आए थे.

ये भी पढ़ें: क्या पवन सिंह छोड़ रहे हैं ‘भोजपुरी बवाल’? तेज प्रताप यादव के कमेंट ने बढ़ाई सनसनी, वायरल वीडियो से चिंता में फैंस!

MORE NEWS