<
Categories: मनोरंजन

करियर का लालच दें महिला एक्ट्रेस के साथ किया ये घिनौना काम, मशहूर एक्टर Uttar Kumar पहुंचे हिरासत में

Haryanvi actor Uttar Kumar: गाजियाबाद पुलिस ने हरियाणवी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता उत्तर कुमार को हिरासत में लिया है.

Ghaziabad Police Arrested Actor Uttar Kumar: गाजियाबाद पुलिस ने हरियाणवी फिल्मों के मशहूर अभिनेता उत्तर कुमार को हिरासत में लिया है. लंबे समय से हरियाणवी सिनेमा का बड़ा नाम रहे उत्तर कुमार अब एक गंभीर मामले को लेकर चर्चा में हैं. यह मामला तब सुर्खियों में आया, जब एक महिला एक्ट्रेस ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया.

एक्ट्रेस ने की आत्मदाह की कोशिश

6 सितंबर 2025 को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के पास एक महिला एक्ट्रेस अचानक पहुंची और पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की. सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर उसे रोक लिया. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया, जिसने पूरे मामले को और तूल दे दिया.

क्या हैं एक्ट्रेस के आरोप?

हापुड़ जिले से ताल्लुक रखने वाली और वर्तमान में नोएडा सेक्टर-53 में रह रही इस महिला एक्ट्रेस का आरोप है कि अभिनेता उत्तर कुमार ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. उसका कहना है कि उसने 24 जून 2025 को गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाने में शिकायत दी थी, लेकिन तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं हुई. मजबूरन उसे हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाना पड़ा. कोर्ट के आदेश के बाद लगभग 25 दिन बाद जाकर केस दर्ज हो सका.

पुलिस कार्रवाई पर सवाल

पीड़िता का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद गाजियाबाद पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की। उसने कई बार आरोपी की लोकेशन की जानकारी दी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. बाद में पुलिस ने मामले में “एफआर” (फाइनल रिपोर्ट) लगाकर केस को बंद करने की कोशिश की, जिससे पीड़िता और आक्रोशित हो गई. न्याय पाने के लिए उसने आत्मदाह जैसा कठोर कदम उठाने का प्रयास किया.

अभिनेता उत्तर कुमार हिरासत में

पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की है कि अब अभिनेता उत्तर कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि सभी सबूतों और गवाहों के बयानों की बारीकी से जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

मामला क्यों है हाई-प्रोफाइल?

उत्तर कुमार हरियाणवी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं और करीब दो दशक से फिल्मों में सक्रिय हैं. ग्रामीण पृष्ठभूमि और देसी अंदाज़ के कारण उन्होंने लाखों दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल की.  ऐसे में उनके खिलाफ लगे आरोप सिर्फ एक आपराधिक केस तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हरियाणवी फिल्म जगत की छवि पर भी असर डाल रहे हैं.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST