Sapna Choudhary Harassment Case: हरियाणवी प्रसिद्ध डांसर सपना चौधरी ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि एक बार उन्हें स्टेज पर जबरदस्ती किस कर लिया गया था. तब वह डर गई थीं.
सपना चौधरी का किस विवाद
Sapna Choudhary Kiss Controversy: मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी इन दिनों ‘द 50’ शो में दिखाई दे रही हैं. सपना चौधरी ने अपनी जिंदगी में बहुत मुश्किलों का सामना किया है. उन्हें शुरुआत में लोगों के बहुत ताने सुनने पड़े हैं. लेकिन आज वो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. रियलिटी शो ‘द 50’ में डांसर ने ऐसा खुलासा किया कि सब हैरान रह गए. उन्होंने बताया कि डांस करने के दौरान ही उन्हें किसी ने किस कर लिया, फिर क्या हुआ. जानिए पूरा किस्सा.
सपना चौधरी ने ‘द 50’ शो में बताया कि साल 2018 में बिग बॉस करने के बाद उन्हें अच्छे और बड़े शोज मिलने लगे. उससे पहले उनके जो भी कार्यक्रम होते थे, उनकी हालत बहुत खराब थी. कई जगहों पर भीड़ इतनी बेकाबू हो जाती थी, भगदड़ मच जाती थी, कुर्सियां फेंकी जाती थीं और झगड़े तक हो जाते थे. इन घटनाओं की वजह से सपना चौधरी के खिलाफ करीब 35 केस दर्ज हो गए. इस पर उन्होंने कहा, ‘ऐसा इसलिए क्योंकि जहां भी मेरा शो होता था, वहां भीड़ ज्यादा हो जाती थी और अफरा-तफरी मच जाती थी. इसी कारण बड़ौदा और मेरठ जैसे इलाकों में मुझ पर बैन लगा दिया गया है. अब वहां मेरे नाम से किसी शो की अनुमति भी नहीं मिलती.’
सपना चौधरी ने एक किस्सा उस वक्त का बताया जब उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं थी. उन्होंने बताया कि एक दिन आधी रात को उन्हें एक शो का ऑफर हुआ और उन्होंने तुंरत हां कर दी. फिर वह अपनी मां के साथ उस कार्यक्रम में परफॉर्म करने पहुंची. फिर उन्होंने वहां जो देखा, वह हैरान हो गई. सपना चौधरी ने बताया, ‘वह एक सुनसान फार्महाउस था. वहां सिर्फ 25-26 टेबलें लगी थीं और हर टेबल पर खुलेआम हथियार रखे हुए थे. वहां कई लोग मौजूद थे, जो किसी जेल से छूटे हुए गैंगस्टर की तरह लग रहे थे.’
सपना चौधरी ने बताया कि जब वह डांस परफॉर्म कर रही थी. उसी दौरान उनके साथ एक हैरान कर देने वाली घटना घटी. स्टेज पर डांस करने के दौरान एक व्यक्ति बार-बार आकर डांसर के कान में कुछ कह रहा था. फिर अचानक वही शख्स पीछे से आया और सपना चौधरी को पीछे से किस कर लिया. इस शर्मनाक हरकत पर डांसर तुंरत स्टेज से उतर गईं और डांस बंद कर दिया. फिर उनकी मां ने वहां के आयोजकों को भी डांट लगाई और सपना चौधरी को लेकर वहां से चल दीं. डांसर ने बताया कि जब वह अपनी मां संग जा रही थीं, तो उन्हें लग रहा था कि कोई उन्हें पीछे से गोली ना मार दे. हालांकि, जब डांसर कार में बैठ गई, तो उनके जान में जान आई.
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल.…
Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…
Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों…
IPL 2027 से पहले बड़ा खिलाड़ी ट्रेड हुआ है। टी. नटराजन ₹5 करोड़ में सनराइजर्स…
Meerut Blue Drum Case: मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की…
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…