बॉलीवुड में काफी एक्टर-एक्ट्रेस हुए, जिन्होंने काफी कम समय में अपनी पहचान बनाई और अचानक उनकी मौत हो गई. इसी तरह एक पुरानी एक्ट्रेस थीं, प्रिया राजवंश जिन्होंने कम समय में नाम कमाया और फिर अचानक उनकी हत्या कर दी गई.
एक्ट्रेस प्रिया राजवंश की मौत बनी रहस्य
Priya Rajvansh: बॉलीवुड नें बहुत से ऐसे एक्टर्स और एक्ट्रेस हुए, जिन्होंने काफी कम समय काम किया लेकिन लोगों के दिलों में काफी नाम कमाया. हालांकि उनमें से कुछ की बाद में या तो अचानक गायब हो गए या रहस्यमय तरीके से मौत हो गई. एक्ट्रेस प्रिया राजवंश भी ऐसी ही एक एक्ट्रेस थीं. उन्होंने अपने करियर में केवल 7 फिल्में कीं और इन्हीं फिल्मों के दम पर अपनी पहचान बनाई. 27 मार्च 2000 को अचानक उनकी मौत हो गई. हालांकि उन्होंने अपने काम की छाप इस कदर छोड़ी कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री हैरान हो गई.
एक्ट्रेस प्रिया राजवंश का जन्म 30 दिसंबर 1936 को शिमला में हुआ था. उनका असल नाम वीरा सुंदर सिंह था. उनका परिवार फिल्मों से कोसों दूर था. उनके पिता एक सरकारी अफसर थे. उन्होंने शिमला में अपनी पढ़ाई पूरी की. इसके बाद वे एक्टिंग सीखने के लिए लंदन चली गईं.
कहा जाता है कि लंदन में एक फोटोग्राफर ने उनकी कुछ तस्वीरें खींची, जो उनके एक्टिंग करियर के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हुईं. इन तस्वीरों के कारण व फिल्म इंडस्ट्री में पहुंच गईं. मशहूर डायरेक्टर चेतन आनंद ने उनकी फोटोज देखीं और प्रिया को फिल्म ‘हकीकत’ में काम करने का मौका दिया. फिल्म रिलीज हुई और बड़े पर्दे पर हिट भी हुई. प्रिया राजवंश की एक्टिंग को काफी सराहा गया. इस फिल्म के कारण एक्ट्रेस रातों-रात स्टार बन गईं.
प्रिया राजवंश ने अपने करियर में केवल 7 फिल्मों में काम किया. फिल्मों की लिस्ट में हकीकत, कुदरत, हीर रांझा, हंसते जख्म, हाथों की लकीरें और हिंदुस्तान की कसम शामिल हैं. हर फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग किरदार निभाए हैं. इन किरदारों से उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़ी. उन्होंने अपनी ज्यादातर फिल्में चेतन आनंद के साथ ही कीं. साथ काम करते-करते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोनों प्यार में पड़ गए. इसके बाद दोनों काफी समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे, लेकिन शादी नहीं की.
1997 में चेतन आनंद का निधन हो गया और प्रिया अकेली पड़ गईं. उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी और लाइमलाइट से दूर हो गईं. 27 मार्च 2000 का वो दिन था, जब उनके घर में उनका शव मिला. पुलिस ने मामले की जांच की, जिसमें पता चला कि उनकी हत्या की गई है. हत्या के मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया लेकिन सबूतों की कमी के आधार पर सबको बरी कर दिया गया. इस तरह एक्ट्रेस की मौत रहस्य बनी हुई है.
Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज विवाद को लेकर मायके वालों पर कथित हमला हुआ.…
Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह ने करण वाही से अपने पुराने…
Silver Rate Today 30 Sep 2026: चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है. खरीदारी…
Noida Sleeper Bus Rape Case: दिल्ली पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के सफर के…
Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…
Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…