2003 की फिल्म जिस्म ने बिपाशा बसु की इमेज बदल दी,लोगों ने उन्हें पागल कहा, लेकिन इस बोल्ड फिल्म ने बॉलीवुड में हिम्मत, नए रोल और स्क्रीन प्रेजेंस की परिभाषा ही बदल दी.
बॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी होती है जो सिर्फ इंटरटेनमेंट ही नहीं बल्कि पूरी तरीके से हमारे थॉट्स को बदल देती है. ऐसी ही फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी जिसका नाम “जिस्म” थी. यह ऐसी फिल्म थी जिसने इंडस्ट्री की एक्ट्रेस की इमेज को हमेशा के लिए बदल डाला उस टाइम बिपाशा बसु अपने करियर के पीक प्वाइंट पर थी लेकिन उन्होंने बिना किसी हिचक इस फिल्म को साइन किया. लोगों ने उन्हें पागल कहा उनका मजाक उड़ाया .
बिपाशा बसु ने जब महेश भट्ट की फिल्म जिस्म को हा कहा था तो इंडस्ट्री में हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी थी. लोग ऐसा कहने लगे थे कि इतनी बोल्ड और इरॉटिक फिल्म करना उनके करियर के लिए सही नहीं होगा. उस समय हिंदी फिल्मों में एक्ट्रेस को मासूम रोमांटिक रोल तक ही सीमित रखा जाता था. बिपाशा ने उस लिमिटेशंस को तोड़ने का जोखिम उठाया, उन्होंने कहा कि उन्हें कहानी काफी ज्यादा पसंद आई है और उन्होंने बाकी सारी सलाहों को नजर अंदाज कर दिया उनके मैनेजर तक को लगा कि बिपाशा एक बहुत बड़ी गलती कर रही है लेकिन यह कदम उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ.
जिस्म की सक्सेस के बाद दर्शकों को ऐसा लगा कि महिलाएं सिर्फ मासूम किरदार ही नहीं बल्कि वह ग्रे और नेगेटिव रोल भी काफी अच्छे तरीके से निभा सकती है. बिपाशा की स्क्रीन प्रेजेंस उनको कॉन्फिडेंस लाखों लोगों तक पहुंचा अचानक हर जगह ब्रोंज मेकअप, कर्ली हेयर और डार्क स्टाइल की चर्चा होने लगी. फिल्म एक थ्रिलर नहीं बल्कि उस सोच को तोड़ने वाली थी जिन लोगों को यह लगता था की हीरोइन सिर्फ रोमांस या गाने के लिए ही होती हैं.
इस फिल्म में बिपाशा बसु के साथ जॉन अब्राहम भी नजर आए थे और उनके करियर को भी काफी ऊंचाइयां मिली थी, बिपाशा और जॉन की हॉट केमिस्ट्री ने लोग को उनका दीवानी बन दिया था. वही फिल्म की प्रोड्यूसर पूजा भट्ट ने भी बताया कि एक बार शूटिंग के दौरान वह बार-बार बिपाशा की कंफर्ट पर ध्यान दे रही थी लेकिन जॉन से यह सवाल नहीं किया गया. जब जॉन ने खुद कहा कि क्या मेरी सहजता भी मायने नहीं रखती तो सबको एहसास हुआ कि इंटिमेट सीन में आदमियों भी कभी-कभी अनकंफरटेबल महसूस करते हैं.
जिस्म का बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बेहतर प्रदर्शन हुआ इसके बाद इस फिल्म को क्लासिक बोल्ड फिल्मों में से एक मना जाने लगा. इस फिल्म ने न सिर्फ बिपाशा और जॉन की इमेज बदली बल्कि आने वाली जनरेशन के लिए भी रास्ता खोल दिया. इसके बाद बॉलीवुड में एक्ट्रेस ने काफी सारे बोल्ड रोल निभाए बिपाशा बसु ने साबित किया की असली सक्सेस तब होती है जब हम अपनी सीमाओं को तोड़ते हैं और दर्शकों की सोच बदलने में एक है भूमिका निभाते हैं.
Sanjay Mishra Viral Video: अभिनेता संजय मिश्रा का बिहार के दरभंगा जिले के नारायणपुर गांव…
Bihar TRE 4: बिहार में जो लोग सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं…
Gujarat Crime News: गुजरात के छोटा उदेपुर जिले के सुस्कल गांव में 8 साल के…
संजीवनी मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल — NABH एक्रेडिटेड हॉस्पिटल में अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, सुसज्जित ICU और…
सूरत (गुजरात) [भारत], 26 अक्टूबर: व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल, वेसु, सूरत द्वारा अपने वार्षिक समारोह…
Bomb Threats: देशभर के कई संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप…