<
Categories: देश

मुश्किल में आश्रम का ‘बाबा’ लगा 17 छात्राओं से ‘गंदी बात’ करने का आरोप; दिल्ली से आगरा तक मचा हड़कंप

Delhi Crime News: दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, दरअसल, राजधानी के एक प्रतिष्ठित संस्थान के प्रबंधक स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर करीब 17 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगा है।

Delhi Ashram Case: राम रहीम और आसाराम के बाद एक और ऐसा बाबा सुर्ख़ियों में आ गया है, जिसने कांड करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में स्थित एक प्रसिद्ध आश्रम के संचालक स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर 17 छात्राओं से गंदी हरकत करने का आरोप लगा है. छात्राओं की शिकायत के आधार पर वसंत कुंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. वहीं जांच करने के बाद खुलासा हुआ कि आरोपी दूतावास के पंजीकरण नंबर वाली एक महंगी वोल्वो कार चला रहा था. पुलिस ने कार जब्त कर ली है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. संचालक का अंतिम ज्ञात स्थान आगरा बताया जा रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि मठ ने उसकी हरकतों के बारे में पता चलने पर उसे आश्रम से निकाल दिया था.

जानिए पूरा मामला

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दक्षिण भारत के एक प्रमुख मठ का एक आश्रम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में मौजूद है. बताया जा रहा है कि इस कांडी बाबा को इसका निदेशक नियुक्त किया गया था. आश्रम में प्रबंधन पाठ्यक्रम संचालित होते हैं, जिनमें से प्रत्येक में 35 से ज़्यादा छात्राएं हैं. पुलिस अधिकारियों ने  इस बात की भी जानकारी दी कि छात्राओं ने अपनी शिकायत में बताया है कि आश्रम के कुछ वार्डन ने उन्हें आरोपी से मिलवाया था. सभी छात्राओं के बयान अदालत में एक न्यायाधीश के समक्ष दर्ज किए गए हैं. मामले की जानकारी मिलने के बाद आरोपी फरार हो गया.

महंगी कार पर लगा रखा था एंबेसी का नंबर

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने अपनी महंगी वोल्वो पर यूएन का नंबर लगा रहा था. उसने कार पर 39 यूएन 1 लिखा हुआ था. पुलिस ने इस बारे में जब यूएन से रिपोर्ट मांगी तो पता चला कि उसे कोई नंबर नहीं दिया गया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसने खुद ही नंबर लिखा था. छात्राओं की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. दक्षिण भारत के प्रमुख मठ ने उसे आश्रम से निकाल दिया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं.

Heena Khan

Recent Posts

दिल्ली की बेटियों को सरकार का तोहफा, 581 छात्राओं को मिली साइकिल, जानें क्या है विद्या वाहिनी योजना

Delhi Vidya Vahini Yojana: दिल्ली सरकार की तरफ से 'विद्या वाहिनी योजना' के तहत 581…

Last Updated: October 6, 2026 17:55:59 IST

Shardiya Navratri 2026 Kab Se Shuru Hogi: 11 अक्टूबर से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि, जानें घटस्थापना शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और दशहरा की डेट

Shardiya Navratri 2026 Kalash Sthapana: शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और 19…

Last Updated: October 6, 2026 18:00:39 IST

Cremation after sunset: सूर्यास्त के बाद क्यों नहीं होता दाह संस्कार? रात में शव को अकेला छोड़ने से भी मना करती हैं ये मान्य ताएं

Cremation after sunset: हिंदू धर्म में अंतिम संस्कार को लेकर कई तरह की धार्मिक परंपराएं…

Last Updated: October 6, 2026 17:32:38 IST

देवघर में चोरों का आतंक, गाड़ी लाए, रस्सी से बांधा ATM; ऐसे उड़ा ले गए मशीन, देखें वीडियो

Deoghar Viral Video: झारखंड के देवघर में चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Last Updated: October 6, 2026 17:15:40 IST

Priya Saroj saree look: UNGA के मंच पर साड़ी में पहुंचीं प्रिया सरोज, रिंकू सिंह की मंगेतर ने बैंगनी साड़ी लुक ने खींचा ध्यान

Priya Saroj saree look: रिंकू सिंह की मंगेतर और सपा सांसद प्रिया सरोज इन दिनों…

Last Updated: October 6, 2026 17:15:21 IST

मेरठ की कातिल पत्नी; बीवी ने पकड़े पैर और आशिक ने घोंटा गला; दुपट्टे से की शौहर की हत्या, ऐसे खुला राज

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक पत्नी ने अपने आशिक के साथ…

Last Updated: October 6, 2026 17:10:29 IST